विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Sushmita Sen को हार्ट अटैक के बाद छोटी बेटी अलीसा ने रखा एक्ट्रेस का ख्याल, अलार्म लगाकर देती थीं दवाइयां

By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
Published: Sun, 10 Sep 2023 03:23 PM (IST)

Sushmita Sen सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) को इस साल के शुरुआत में हार्ट अटैक आया था। हालांकि एक्ट्रेस अब पहले ...और पढ़ें

Sushmita Sen, Sushmita Sen and Alisah Photo Credit Instagram
Sushmita Sen, Sushmita Sen and Alisah Photo Credit Instagram

HighLights

  1. इस साल के शुरुआत में सुष्मिता को आया था हार्ट अटैक
  2. महीनों बाद अब एक्ट्रेस ने कहा- छोटी बेटी ने रखा था ख्याल
  3. जल्द आर्य 3 में नजर आएगी सुष्मिता सेन

नई दिल्ली, जेएनएन।  Sushmita Sen: एक्ट्रेस सुष्मिता सेन  (Sushmita Sen) के लिए साल 2023 शुरुआत में थोड़ा मुश्किल भरा गुजरा। इस साल की शुरुआत में अदाकारा को दिल का दौरा पड़ा था। इसकी जानकारी भी सुष्मिता सेन ने सोशल मीडिया पर खुद ही जारी की थी।

हालांकि एक्ट्रेस अब पहले से काफी ठीक है। इतना ही नहीं वह अपने काम पर भी लौट चुकी हैं, लेकिन एक बार फिर एक्ट्रेस ने अपने उन पुराने दिनों को याद किया और बताया कि उस वक्त उनकी छोटी बेटी ने उनका बेहद ख्याल रखा।

यह भी पढ़ें- Sushmita Sen: क्यों 'मैं हूं ना' के लिए फराह खान ने सुष्मिता सेन से मांगी थी माफी? एक्ट्रेस ने किया खुलासा

हार्ट अटैक के बाद छोटी बेटी ने रखा था सुष्मिता का ख्याल

सुष्मिता सेन ने बॉलीवुड बबल को दिए एक इंटरव्यू में बताया कि अटैक आने के बाद उनकी दोनों बेटियों पर काफी असर पड़ा था और उन्होंने मेरा खूब ख्याल रखा। छोटी बेटी अलीसा ने सबसे ज्यादा रखा। वह खासकर अलीसा क्योंकि मेरी बड़ी बेटी को भी अपनी खुद की जिम्मेदारियां मिल गई हैं।

ऐसे में छोटी बेटी  (प्यार से उन्हें बंदर कहा) मुझे हर दिन 9 बजे दवाई देती थी और आज भी देती है। उनसे दवाई के टाइम का अलार्म सेट किया हुआ है और अब मैं अपनी दवाइयां नहीं भूलती। मुझे लगता है कि वे ऐसे हैं जैसे 'मेरी मां मुझे हर समय बताती है कि मेरे लिए क्या अच्छा है और क्या नहीं। 

95 फीसदी थी हार्ट में ब्लॉकेज

हार्ट अटैक की सर्जरी के बाद दौरान सुष्मिता ने बताया था कि आखिर उनके साथ हुआ क्या था? सुष्मिता सेन ने अपनी पोस्ट में लिखा था कि, "मैं काफी बड़े हार्ट अटैक से सर्वाइव कर पाई हूं। बहुत बड़ा हार्ट अटैक आया था। मेरे हार्ट में 95 फीसदी ब्लॉकेज थी। यह मेरी लाइफ का एक फेज था और यह निकल गया। मेरे दिल में अब किसी बात का डर नहीं है।

जल्द आर्या 3 में नजर आएंगी सुष्मिता

एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में उनकी वेब सीरीज ताली ओटीटी पर रिलीज हुई थी, जिसे दर्शकों ने खूब प्यार दिया। इस सीरीज में उन्होंने ट्रांसजेंडर गौरी सावंत का किरदार निभाया है। इस वेब सीरीज के जरिए एक्टिविस्ट गौरी सावंत की जिंदगी को दुनिया के सामने लेकर आई। अब जल्द वह  आर्या 3 में नजर आएंगी। इस सीरीज की शूटिंग पूरी हो चुकी है।


यह भी पढ़ें- Sushmita Sen: लव लाइफ के लिए ट्रोल करने वालों को सुष्मिता सेन की दो टूक, कहा 'मैं खुद में काफी हूं'