विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Sushmita Sen: लव लाइफ के लिए ट्रोल करने वालों को सुष्मिता सेन की दो टूक, कहा 'मैं खुद में काफी हूं'

By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
Published: Sun, 27 Aug 2023 06:42 PM (IST)

Sushmita Sen सुष्मिता सेन आज फिल्मों से दूर हैं लेकिन ओटीटी की दुनिया में अपनी एक्टिंग का जलवा कायम किए ...और पढ़ें

File Photo of Sushmita Sen. Photo Credit: Instagram
File Photo of Sushmita Sen. Photo Credit: Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। कभी बॉलीवुड फिल्मों में एक्टिंग और कमाल के एक्सप्रेशन्स से लोगों का दिल जीतने वाली सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) इन दिनों ओटीटी प्लेटफॉर्म पर यह जलवा दिखा रही हैं। उन्हें 'ताली' वेब सीरीज के लिए हर तरफ से लोगों की तारीफें मिल रही है। सुष्मिता सेन हमेशा प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रही हैं।

सुष्मिता सेन ने कही ये बात

बीते दिनों ललित मोदी के साथ उनके अफेयर की खबरों ने तूल पकड़ी थी। एक्ट्रेस को 'गोल्ड डिगर' कहकर ट्रोल किया गया था, जिस पर हाल ही में उन्होंने चुप्पी तोड़ी थी। लेकिन एक्ट्रेस का दर्द यहीं खत्म नहीं होता। एक पोर्टल को दिए इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने 'प्यार' को लेकर बात की। उन्होंने कहा कि फ्रीडम उनके लिए बहुत जरूरी है। वह आजाद होकर जीने में यकीन रखती हैं।

'आजादी से ज्यादा जरूर कुछ भी नहीं'

सुष्मिता ने कहा

''फ्रीडम से ज्यादा मेरी जिंदगी में कुछ इम्पॉरटेंट नहीं है। मैं जो हूं वैसी ही रहने की आजादी, जिस व्यक्ति के साथ मैं बात करना चाहती हूं, उसकी आजादी...मैं जब 18 साल की थी, तब दुनिया मुझसे 'कोई मुझे पूरा करेगा' जैसी बातों से भरी थी। मैं खुद में ही सक्षम हूं। हां, लेकिन अगर कोई पूर्णता की इस भावना को बढ़ाने में मदद करता है, तो ये और अच्छा होगा। अगर आपको किसी सत्यापन की जरूरत होती है, तो आपमें शीशे के सामने खड़े होकर खुद को फेस करने की हिम्मत होनी चाहिए।''

प्यार को कैसे डिफाइन करती हैं सुष्मिता?

इसी इंटरव्यू में सुष्मिता ने ये भी बताया कि प्यार को वो कैसे देखती हैं। उन्होंने कहा,

''प्यार सब कुछ है। ये वो जिससे मैं बनी हूं। जो प्यार आप दिखाते हो वो नहीं है, लेकिन जो प्यार आपमें है, वो है। जो आप अपनी जिंदगी में सच्चा बनकर करते हैं, जैसे आप हैं, वह प्यार है। तो किसी और भी प्यार करना मतलब खुद से प्यार करना।''

बता दें कि 'ताली' में सुष्मिता सेन ट्रांसजेंडर गौरी सावंत के रोल में हैं। शो में बताया गया है कि एक ट्रांसजेंडर होने के नाते गौरी सावंत को किन मुसीबतों का सामना करना पड़ा। समाज के ताने सुनते हुए बड़ी हुई गौरी सावंत आज ट्रांसजेंडर एक्टिविस्ट हैं। उनकी पावरफुल कहानी को 'ताली' के मेकर्स ने सुष्मिता सेन के जरिये लोगों के सामने रखा है।