विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Sushmita Sen: क्यों 'मैं हूं ना' के लिए फराह खान ने सुष्मिता सेन से मांगी थी माफी? एक्ट्रेस ने किया खुलासा

By Rinki TiwariEdited By: Rinki Tiwari
Published: Sun, 27 Aug 2023 04:22 PM (IST)

Sushmita Sen On Main Hoon Na साल 2004 की ब्लॉकबस्टर फिल्म मैं हूं ना में सुष्मिता सेन ने अपनी अदाकारी ...और पढ़ें

Sushmita Sen ने बताया क्यों फराह ने उनसे मांगी थी माफी। Photo-Twitter
Sushmita Sen ने बताया क्यों फराह ने उनसे मांगी थी माफी। Photo-Twitter

 नई दिल्ली, जेएनएन। Sushmita Sen On Main Hoon Na: पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन ने हिंदी सिनेमा को कई बेहतरीन फिल्में दी हैं, जिनमें से एक 'मैं हूं ना' (Main Hoon Na) भी है। साल 2004 में रिलीज हुई ये फिल्म सुष्मिता सेन के करियर की सबसे अच्छी फिल्मों में से एक है। इसमें सुष्मिता सेन ने अपनी अदाकारी से हर किसी का दिल जीत लिया था।

टीचर बन सुष्मिता सेन उस दौर में हर किसी की क्रश बन गई थीं। आज भी लोग 'चांदनी' के दीवाने हैं। इन दिनों अपनी फिल्म 'ताली' (Taali) को प्रमोट कर रहीं सुष्मिता सेन ने एक लेटेस्ट इंटरव्यू में 'मैं हूं ना' का एक दिलचस्प किस्सा बताया है। सुष्मिता ने खुलासा किया है कि उन्हें 'मैं हूं ना' ने बहुत कम स्क्रीन टाइम मिला था, जिसकी वजह से वह बहुत डरी हुई थीं।

क्यों फराह खान ने मांगी थी सुष्मिता सेन से माफी

सुष्मिता सेन ने ह्यूमंस ऑफ बॉम्बे के साथ बातचीत में कहा कि फराह खान ने फिल्म की शूटिंग के बाद उनसे माफी मांगी, क्योंकि उनका कहना था कि वह मुश्किल से फिल्म में नजर आ रही हैं।। सुष्मिता ने कहा-

"फराह खान जो मेरी डायरेक्टर थीं, उन्होंने मुझे कॉल किया और कहा, 'सुश (सुष्मिता) मैंने फाइनल एडिट देखा है और मुझे आपसे माफी मांगनी है। शाह रुख, जायद और अमृता के पास रोल है, लेकिन आप वहां बहुत मुश्किल से दिख रही हैं।' मैंने उनसे कहा, 'कोई बात नहीं फराह। हमारे बीच एक डील हुई थी। आपने अपना वादा निभाया और मैंने अपना। अब यह हो गया। इस बारे में फिक्र मत करो।'"

"मैं अंदर ही अंदर सोच रही थी, अरे नहीं मैं वहां बहुत मुश्किल से हूं। फिर 'मैं हूं ना' की स्क्रीनिंग फिल्म सिटी में हुई। मेरा फोन बजने लगा और मुझे नहीं पता था कि यश जी मुझे क्यों बुला रहे थे। इंडस्टी का पूरा ग्रुप बुला रहा था। फिर मैंने डर-डर के फोन उठाया।"

रातोंरात बदले गए पोस्टर्स

सुष्मिता सेन ने आगे बताया कि वह फिल्म की स्क्रीनिंग में इसीलिए नहीं गई थीं, क्योंकि उन्हें लगा कि मूवी में उनका सीन कम है और वह उसे देखकर बुरा महसूस करेंगी, लेकिन फिर यश राज ने उन्हें कॉल कर उनकी तारीफों के पुल बांधे। सुष्मिता सेन ने आगे कहा,

"जो रिएक्शन मुझे मिला, लगा कुछ बदल गया है। भूमिका नहीं बदली थी, बस प्रभाव बदल गया था। भूमिका छोटी थी, लेकिन शक्तिशाली थी। दर्शकों की प्रतिक्रिया इतनी तीव्र थी कि पहले पूरे बॉम्बे में 'मैं हूं ना' के पोस्टरों में जायद खान, अमृता राव और शाह रुख या अकेले शाहरुख थे, लेकिन रिलीज होने के बाद हर पोस्टर पर शाहरुख और मैं थे।"

"फराह ने मुझे फोन किया और कहा, 'सभी पोस्टर उतारे जा रहे हैं और नए लगाए जा रहे हैं'। उन्होंने मुझे ड्राइव पर जाने की सलाह दी और मैं गई।"

हाल ही में, सुष्मिता सेन की फिल्म 'ताली' रिलीज हुई है, जो ट्रांसजेंडर गौरी सावंत की जिंदगी पर आधारित है। फिल्म जियो सिनेमा पर स्ट्रीम हो रही है।