यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Sushmita Sen ने बेटी Alisah के जन्मदिन पर शेयर किया अनदेखा वीडियो, एक्स ब्वॉयफ्रेंड रोहमन शॉल भी आए नजर
Sushmita Sen Daughter Alisah Birthday सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) की बेटी अलिसा सेन आज अपना 14वां जन्मदिन मना रही है। ...और पढ़ें

HighLights
- सुष्मिता सेन की छोटी बेटी हुई 14 साल की
- एक्ट्रेस ने साल 2010 में लिया था बेटी को गोद
- एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर दी जन्मदिन की बधाई
नई दिल्ली, जेएनएन। Sushmita Sen Daughter Alisah Birthday: बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) आज अपनी छोटी बेटी अलीसा का जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही है। एक्ट्रेस की बेटी आज पूरे 14 साल की हो गई है। इस खास मौके पर एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर अपनी लाडली का एक खूबसूरत वीडियो शेयर कर उसे बधाई दी है।
सुष्मिता सेन ने शेयर किया बेटी का वीडियो
एक्ट्रेस ने अलीसा की रील शेयर करते हुए लिखा, “जन्मदिन मुबारक हो मेरी जिंदगी का प्यार!!!भगवान ने तुम्हें कितना खास बनाया और तुम्हारी मां होने का यह सौभाग्य। मुझे इससे ज्यादा गर्व नहीं हो सकता अलीसा मैं तुमसे प्यार करती हूं शोना। #apowerfuldestinyawaits#duggadugga #angel #maa ।” इस वीडियो में अलीसा अपने नाना-नानी यानी सुष्मिता सेन के मम्मी-पापा, बड़ी बहन रेनी और सुष्मिता के एक्स ब्वॉयफ्रेंड भी नजर आ रहे हैं।
पढ़ाई के लिए विदेश गई अलीसा
बता दें, हाल अलीसा इन दिनों अपनी पढ़ाई के लिए विदेश में हैं। बीते दिनों वह मां के साथ पैरिस ट्रिप पर गई थी। सुष्मिता बेटी के साथ वहां यादगार मोमेंट्स बनाना चाहती थी ताकी जब उनकी बेटी पढ़ने के लिए चली जाए तब वह इन मोमेंट्स को याद करे। सुष्मिता ने हालांकि यह नहीं बताया है कि अलीशा क्या पढ़ने के लिए कौनसे देश जा रही हैं, लेकिन वह इस दौरान खुश जरूर दिखीं।
24 साल की उम्र में पहली बेटी को लिया था गोद
सुष्मिता सेन की दो बेटियां हैं। दोनों को उन्होंने गोद लिया था। 24 साल की उम्र में उन्होंने बड़ी बेटी रेनी सेन को गोद लिया था। वहीं उन्होंने अपनी दूसरी बेटी अलीसा को साल 2010 में लिया था। हालांकि, शुरुआत में उनकी मां पूरी तरह से उनके इस फैसले के खिलाफ थीं। इसका खुलासा हाल ही में अभिनेत्री ने किया है। इतना ही नहीं उन्होंने ये भी बताया कि बेटियों को गोद लेने में उनके पिता ने उनकी मदद की थी।
सुष्मिता के प्रोजेक्ट्स
सुष्मिता की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो हाल ही में उनकी नई वेब सीरीज ताली रिलीज हुई थी, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया। ताली में सुष्मिता ने ट्रांसजेंडर एक्टिविस्ट श्री गौरी सावंत का किरदार निभाया है। अब जल्द पॉपुलर वेब सीरीज आर्या 3 में नजर आएगी।
