विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Sushmita Sen की बेटियों को नहीं चाहिए 'पापा', एक्ट्रेस की शादी की बात पर भी करती हैं विरोध

By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
Published: Sun, 20 Aug 2023 11:40 PM (IST)

Sushmita Sen Daughters सुष्मिता सेन ने भले शादी न कि हो लाइफ में लेकिन उनके अफेयर काफी चर्चा में रहे ...और पढ़ें

Sushmita Sen daughters alisah and renee Photo Credit Instagram
Sushmita Sen daughters alisah and renee Photo Credit Instagram

 नई दिल्ली, जेएनएन।  Sushmita Sen Daughters: सुष्मिता सेन इंडस्ट्री की उन एक्ट्रेसेज में से हैं जिन्होंने अपनी लाइफ में  शादी का लड्डू नहीं खाया है, लेकिन मां जरुर बन गई हैं।  एक्ट्रेस ने भले ही शादी ना की हो लेकिन वो दो बेटियों की मां हैं। उन्होंने अपनी दोनों बेटियों को गोद लिया था। एक्ट्रेस ने कई बार दो बेटियों को गोद लेने के अपने अनुभव को शेयर किया है, लेकिन इस बार उन्होंने बताया है कि उनकी बेटियां नहीं चाहती की उनकी लाइफ में कोई पापा आए। जी हां, ऐसा नहीं बल्कि खुद सुष्मिता सेन ने इसका खुलासा किया है।

सुष्मिता के बेटियों को नहीं है 'पिता' की जरूरत

सुष्मिता सेन ने भले शादी न कि हो लाइफ में लेकिन उनके अफेयर काफी चर्चा में रहे है। उन्होंने कई लोगों को डेट किया है। हाल ही में रोहमन शॉल के साथ ब्रेकअप की अनाउंसमेंट के बाद उनके IPL के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी के साथ डेटिंग की अफवाह उड़ी थी, लेकिन बाद में वह एक्स ब्वॉयफ्रेंड रोहमन शॉल के साथ ही नजर आई। हालांकि अभी तक साफ नहीं हुआ है कि क्या फिर से ये एक्स कपल साथ आया है या फिर अब दोस्त ही है। खैर, अब एक्ट्रेस ने खुलासा किया है कि उनकी दोनों बेटियां अपनी लाइफ में 'फादर फिगर' को मिस नहीं करती हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Sushmita Sen (@sushmitasen47)

वह मेरी शादी को लेकर विरोध करती हैं

एक्ट्रेस ने इंटरव्यू में कहा कि है, जब वह उन्हें सुझाव देती हैं कि उन्हें शादी कर लेनी चाहिए तो वे विरोध करती हैं और कहती हैं, 'क्या? किसलिए? मुझे पिता नहीं चाहिए।' सुष्मिता ने उनसे कहा कि वो शायद एक पति चाहती हैं और इससे उनका कोई लेना-देना नहीं है, लेकिन उन्हें पिता की कमी महसूस नहीं होती। उन्होंने कहा कि उनकी बेटियों के पास टाटा, उनके पिता और उनके दादा हैं। जो उनके लिए सब कुछ हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Sushmita Sen (@sushmitasen47)

सुष्मिता सेन की आने वाली फिल्में

15 अगस्त के मौके पर सुष्मिता सेन की वेब सीरीज ताली जिओसिनेमा पर रिलीज हुई है, जिसे दर्शकों ने खुद पसंद किया है। अब जल्द सुष्मिता 'आर्या सीजन 3' वेब सीरीज में  नजर आएगी। एक्ट्रेस ने शो की शूटिंग कर ली है।