विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'तुम मेरी किस्मत हो', बड़ी बेटी रेने के जन्मदिन पर इमोशनल हुईं Sushmita Sen

By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
Published: Mon, 04 Sep 2023 05:08 PM (IST)

Sushmita Sen Daughter Renee Birthday सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) आज अपनी बड़ी बेटी रेनी सेन का जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही ...और पढ़ें

Sushmita Sen, Sushmita Sen Daughter Reene Sen Birthday
Sushmita Sen, Sushmita Sen Daughter Reene Sen Birthday

HighLights

  1. 24 साल की हुई सुष्मिता सेन की बड़ी बेटी
  2. सुष्मिता सेन ने बेटी रेनी सेन को किया विश
  3. 'आज मेरी बच्ची उतनी ही बढ़ी हो गई जितनी मैं थी'

 नई दिल्ली, जेएनएन। Sushmita Sen Daughter Renee Birthday: सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) आज अपनी बड़ी बेटी  रेनी सेन का जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही है। एक्ट्रेस की बेटी आज पूरे 24 साल की हो गई है। इस खास मौके पर अदाकारा ने इंस्टाग्राम पर अपनी लाडली के लिए एक खूबसूरत मैसेज साझा किया है।

सुष्मिता ने शेयर किया बेटी के लिए प्यार भरा पोस्ट

एक्ट्रेस सुष्मिता ने रेनी की तस्वीरे शेयर करते हुए लिखा, “जन्मदिन मुबारक हो मेरा पहला प्यार। आज मेरी बच्ची उतनी ही बढ़ी हो गई जितनी मैं थी, जब वह मेरे पास आई थी। मैं इसे बड़े प्यार और गर्व के साथ देखती हूं क्योंकि वह एक बेहतर व्यक्ति के रूप में विकसित हो रही है। मैंने जो फैसला लिया था, वह काफी हद तक सही था। मैं अभी भी यह कहते हुए सुन सकती हूं। तुम मेरी किस्मत हो। हम आपसे प्यार करते हैं शोना। आपकी खुशी हमेशा बनी रहे।’

View this post on Instagram

A post shared by Sushmita Sen (@sushmitasen47)

24 साल की हुई रेने सेन

सुष्मिता सेन ने बेटी रेनी 24 साल की हो गई हैं। सुष्मिता सेन  की दो बेटियां हैं। दोनों को उन्होंने गोद लिया था। सुष्मिता जब 24 साल की थी तो उन्होंने रेनी को गोद लिया था।

वहीं उन्होंने अपनी दूसरी बेटी अलीसा को 34 साल की  उम्र में गोद लिया था। हालांकि, शुरुआत में उनकी मां पूरी तरह से उनके इस फैसले के खिलाफ थीं। इसका खुलासा हाल ही में एक्ट्रेस ने किया था। इतना ही नहीं उन्‍होंने ये भी बताया कि बेटियों को गोद लेने में उनके पिता ने उनकी मदद की थी।

सुष्मिता की वेब सीरीज ताली में रेनी ने किया खास काम

15 अगस्त के मौके पर सुष्मिता सेन की वेब सीरीज 'ताली' रिलीज हुई थी। इस सीरीज को दर्शकों ने खूब पसंद किया। बता दें, इसमे सुष्मिता के साथ रेनी ने भी काम किया। ताली में  रेनी (Renee) ने महामृत्युंजय मंत्र को अपनी आवाज में गाया है। इसका खुलासा खुद एक्ट्रेस ने किया था। रेनी ने साल 2021 में फिल्म 'सुट्टाबाजी' में नजर आई थी, जिसमें राहुल वोहरा और कोमल छाबड़‍िया भी साथ नजर आए थे। ये ओटीटी Disney+ HOTSTAR पर रिलीज हुई थी।