विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 27, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

उत्तराखंड चुनाव 2017: महापौर विनोद चमोली के पास नहीं है वाहन

By BhanuEdited By:
Published: Fri, 27 Jan 2017 11:27 AM (IST)Updated: Fri, 27 Jan 2017 05:14 PM (IST)

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2017 में धर्मपुर सीट से भाजपा प्रत्याशी विनोद चमोली के पास कोई वाहन नहीं है। वह स्वयं 19 लाख रुपये के कर्जदार भी हैं।

उत्तराखंड चुनाव 2017: महापौर विनोद चमोली के पास नहीं है वाहन
उत्तराखंड चुनाव 2017: महापौर विनोद चमोली के पास नहीं है वाहन

देहरादून, [जेएनएन]: पालिकाध्यक्ष के साथ ही लगातार दूसरी बार देहरादून नगर निगम के महापौर बने विनोद चमोली के पास कोई वाहन नहीं है। उनके पास पत्नी से कम चल-अचल संपत्ति है और वह स्वयं 19 लाख रुपये के कर्जदार भी हैं।

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2017 में धर्मपुर सीट से भाजपा प्रत्याशी विनोद चमोली ने नामांकन के दौरान जो हलफनामा दिया, उसके मुताबिक चमोली की पत्नी की जमा राशि उनसे करीब सात लाख रुपये अधिक है। यही नहीं, चमोली के नाम पर महज साढ़े पांच लाख रुपये की अचल संपत्ति है, जबकि उनकी पत्नी के नाम 74 लाख रुपये से भी अधिक।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड एसेंबली इलेक्शनः सियासी हैसियत तौल लग रहा मोल-भाव

इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने में भी चमोली की पत्नी उनसे आगे है। दोनों ने आखिरी आयकर रिटर्न वर्ष 2014-15 में फाइल किया। इस वर्ष चमोली ने चार लाख 95 हजार 590 रुपये का इनकम टैक्स रिटर्न फाइल किया। वहीं, उनकी पत्नी ने पांच लाख दो हजार 110 रुपये का रिटर्न दाखिल किया।

कांग्रेस से संबंधित खबरों के लिए कांग्रेस पर क्लिक करें--

विनोद चमोली का संक्षिप्त परिचय

शिक्षा: स्नातक

चल संपत्ति------------स्वयं-----------------पत्नी

हाथ में नकदी:-----115000----------125000

बैंक जमा:---------1895294---------2762641

कुल:---------------1895294---------2762641

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड चुनावः बर्फीले इलाकों में होगा प्रत्याशियों का इम्तिहान

अचल संपत्ति-----550000----------7422872

ऋण---------------1920594----------शून्य

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2017: यशपाल आर्य की सभा में मारपीट, हवाई फायरिंग; दो पर मुकदमा

यह भी पढ़ें: विधानसभा चुनावः पहाड़ में भी खेल बिगाड़ सकती है हाथी की चाल

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड इलेक्शन 2017: हरदा ने बिछाया टिकटों का जाल

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड विधानसभा चुनावः 65 साल से सरकार बनाने वाली गंगोत्री

उत्तराखंंड चुनाव से संबंधित खबरों केे लिए यहां क्लिक करेंं--

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।