Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Jalore Lok Sabha Chunav Result 2024: जालोर से अशोक गहलोत के बेटे वैभव पीछे, बीजेपी के लुम्बाराम ने बनाई बढ़त

    Updated: Mon, 03 Jun 2024 05:24 PM (IST)

    Rajasthan Lok Sabha Election Results Live लोकसभा चुनाव के सभी चरणों का मतदान हो चुका है। वोटों की गिनती 4 जून को है। जालोर-सिरोही लोकसभा सीट पर बीजेपी और कांग्रेस उम्मीदवारों के बीच जोरदार टक्कर है। कांग्रेस ने इस सीट पर राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत को मैदान में उतारकर मुकाबला को दिलचस्प बना दिया है।

    Hero Image
    Lok sabha Chunav 2024: क्या चुनावी रण जीत पाएंगे वैभव गहलोत?

    चुनाव डेस्क, राजस्थान। Jalore Lok Sabha Chunav Result 2024: जालोर से अशोक गहलोत के बेटे वैभव पीछे चल रहे हैं। यहां बीजेपी के लुम्बाराम ने बढ़त बना रखी है। राजस्थान की जालोर-सिरोही लोकसभा सीट की गिनती वीआईपी सीटों में होती है। यहां से मौजूदा सांसद देवजी पटेल हैं। बीजेपी ने इस बार पिछले उम्मीदवार को बदल दिया है। वहीं, कांग्रेस ने इस लोकसभा सीट पर बड़े दिग्गज को मैदान में उतारा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    किन अहम प्रत्याशियों के बीच मुकाबला

    बीजेपी ने जालोर-सिरोही लोकसभा सीट से देवजी पटेल का टिकट काटकर लुंबाराम चौधरी को मैदान में उतारा है। वहीं, कांग्रेस ने अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत पर दांव चला है।

    किस चरण में हुआ 2024 का चुनाव

    जालोर लोकसभा सीट पर इस बार दूसरे चरण यानी 26 अप्रैल को मतदान हुआ है।

    यह भी पढ़ें- Bikaner Lok Sabha Chunav Result 2024: क्या इस बार भी अर्जुन मेघवाल की आंधी में उड़ जाएंगे कांग्रेस उम्मीदवार?

    2019 में कौन मुख्य प्रत्याशी थे और कौन जीता?

    2019 के लोकसभा चुनाव में देवजी पटेल ने जालोर-सिरोही सीट पर जीत दर्ज की थी। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार रतन देवासी को पटखनी दी थी।

    इस लोकसभा सीट पर कितने मतदाता?

    इस लोकसभा सीट पर कुल 2071244 मतदाता हैं। इसमें से पुरुष मतदाता 1089526 हैं और महिला मतदाता 981705 हैं।

    यह भी पढ़ें- Alwar Lok Sabha Chunav Result 2024: भूपेंद्र यादव के सामने क्या है बड़ी चुनौती? अलवर फतह है मुश्किल?