Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Alwar Lok Sabha Chunav Result 2024: अलवर सीट पर भूपेन्द्र यादव ने लहराया जीत का परचम, 6 लाख से ​अधिक मतों से मिली जीत

    Updated: Mon, 03 Jun 2024 04:52 PM (IST)

    Rajasthan Lok Sabha Election Results 2024 Live लोकसभा चुनाव के सभी चरणों का मतदान हो चुका है। बीजेपी ने इस बार कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र यादव को मैदान में उतारकर मुकाबला को दिलचस्प बना दिया। अलवर सीट पर बीजेपी के भूपेन्द्र यादव ने जीत हासिल कर ली है। उन्होंने कांग्रेस के ललित यादव को 583710 मतों से पराजित कर दिया है।

    Hero Image
    Lok Sabha Chunav 2024: अलवर में भूपेंद्र यादव को मिल रही टक्कर।

    चुनाव डेस्क, राजस्थान। Bikaner Lok Sabha Chunav Result 2024, Rajasthan Lok Sabha Chunav Result 2024: अलवर सीट पर बीजेपी के भूपेन्द्र यादव ने जीत हासिल कर ली है। उन्होंने कांग्रेस के ललित यादव को 583710 मतों से पराजित कर दिया है। राजस्थान की अलवर लोकसभा सीट की गिनती वीआईपी सीटों में होती है। यहां से मौजूदा सांसद महंत बालक नाथ हैं। बीजेपी ने इस बार पिछले उम्मीदवार को बदल दिया। वहीं, कांग्रेस ने नए प्रत्याशी पर दांव चला।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    किन अहम प्रत्याशियों के बीच मुकाबला

    बीजेपी ने अलवर लोकसभा सीट पर कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र यादव को मैदान में उतारा। वहीं, कांग्रेस ने इस बार ललित यादव को मौका दिया है। कांग्रेस ने पिछले चुनाव में भंवर जितेंद्र सिंह को टिकट दिया था। लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

    किस चरण में हुआ 2024 का चुनाव

    अलवर लोकसभा सीट पर इस बार पहले चरण यानी 19 अप्रैल को मतदान हुआ है।

    यह भी पढ़ें- Jhalawar Baran Lok Sabha Chunav Result 2024: मुश्किल में वसुंधरा राजे के बेटे दुष्यंत सिंह की सीट? कांग्रेस की खास तैयारी

    2019 में कौन मुख्य प्रत्याशी थे और कौन जीता?

    2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी के महंत बालक नाथ ने अलवर सीट पर जीत दर्ज की थी। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार भंवर जितेंद्र सिंह को पटखनी दी थी।

    इस लोकसभा सीट पर कितने मतदाता

    इस लोकसभा सीट पर कुल 1888524 मतदाता हैं। जिसमें से पुरुष मतदाता 1002488 हैं और महिला मतदाता 886026 हैं।

    यह भी पढ़ें- Jodhpur Lok Sabha Chunav Result 2024: गजेंद्र सिंह शेखावत की राह हो सकती मुश्किल? कांग्रेस मार सकती है बाजी