Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Jodhpur Lok Sabha Chunav Result 2024: जोधपुर से भाजपा के गजेंद्र सिंह शेखावत आगे, कांग्रेस से करण सिंह दे रहे हैं टक्कर

    Updated: Tue, 04 Jun 2024 12:50 PM (IST)

    Rajasthan Lok Sabha Election Results Live जोधपुर लोकसभा सीट पर बीजेपी और कांग्रेस के बीच टक्कर है। यहां से बीजेपी प्रत्याशी गजेंद्र सिंह शेखावत आगे चल रहे हैं। कांग्रेस ने उनके मुकाबले करण सिंह उचियारड़ा को प्रत्याशी बनाया था लेकिन फिलहाल लीड भाजपा के पास है। कांग्रेस की तरफ से पिछले चुनाव में अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत ने यहां से मैदान में थे।

    Hero Image
    Lok Sabha Chunav 2024: गजेंद्र सिंह शेखावत को मिल रही जोरदार टक्कर।

    चुनाव डेस्क, राजस्थान। Jodhpur Lok Sabha Chunav Result 2024, Rajasthan Lok Sabha Chunav Result 2024: जोधपुर लोकसभा सीट पर बीजेपी और कांग्रेस के बीच टक्कर है। यहां से बीजेपी प्रत्याशी गजेंद्र सिंह शेखावत आगे चल रहे हैं। कांग्रेस ने उनके मुकाबले करण सिंह उचियारड़ा को प्रत्याशी बनाया था, लेकिन फिलहाल लीड भाजपा के पास है। कांग्रेस की तरफ से पिछले चुनाव में अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत ने यहां से मैदान में थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    राजस्थान की जोधपुर लोकसभा सीट की गिनती वीआईपी सीटों में होती है। यहां से मौजूदा सांसद कैबिनेट मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत हैं। बीजेपी ने इस बार भी पिछले उम्मीदवार पर ही दांव चला है। वहीं, कांग्रेस ने नए प्रत्याशी को मैदान में उतारा है।

    किन अहम प्रत्याशियों के बीच मुकाबला

    बीजेपी ने इस बार भी केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को मैदान में उतारा है। वहीं, कांग्रेस ने इस बार करण सिंह उचियारड़ा को मौका दिया है। कांग्रेस ने पिछले चुनाव में वैभव गहलोत को टिकट दिया था। लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

    किस चरण में हुआ 2024 का चुनाव

    जोधपुर लोकसभा सीट पर इस बार दूसरे चरण यानी 26 अप्रैल को मतदान हुआ है।

    यह भी पढ़ें- Hyderabad Lok Sabha Chunav Result 2024: क्या फंस गई ओवैसी की सीट? माधवी लता ने दी जबरदस्त टक्कर

    2019 में कौन मुख्य प्रत्याशी थे और कौन जीता?

    2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी के गजेंद्र सिंह शेखावत ने जोधपुर सीट पर जीत दर्ज की थी। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार वैभव गहलोत को पटखनी दी थी।

    इस लोकसभा सीट पर कितने मतदाता

    इस लोकसभा सीट पर कुल 1956755 मतदाता हैं। जिसमें से पुरुष मतदाता 1026341 हैं और महिला मतदाता 930404 हैं।

    यह भी पढ़ें- Lok Sabha Election 2024: पहली बार आरजेडी ने मुस्लिम प्रत्याशियों से किया किनारा, NDA ने जताया भरोसा, आखिर क्या थी वजह?