Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Jhalawar Baran Lok Sabha Chunav Result 2024: झालावाड़-बारां में भाजपा को भारी बढ़त, बड़ी जीत की ओर दुष्यंत सिंह

    Updated: Tue, 04 Jun 2024 12:45 PM (IST)

    Rajasthan Lok Sabha Election Results Live झालावाड़-बारां लोकसभा सीट पर बीजेपी को भारी बढ़त मिलती दिख रही है। यहां पर भाजपा प्रत्याशी दुष्यंत सिंह बड़े अंतर से आगे चल रहे हैं। कांग्रेस ने उनके मुकाबले उर्मिला जैन को प्रत्याशी बनाया था लेकिन वह कुछ खासा कमाल करती हुई नहीं दिखाई दे रहीं। जानिए इस सीट से क्या है नतीजों को लेकर अपडेट-

    Hero Image
    Lok Sabha Chunav 2024: दुष्यंत सिंह और उर्मिल जैन के बीच टक्कर।

    चुनाव डेस्क, राजस्थान। Jhalawar Baran Lok Sabha Chunav Result 2024: झालावाड़-बारां लोकसभा सीट पर बीजेपी को भारी बढ़त मिलती दिख रही है। यहां पर भाजपा प्रत्याशी दुष्यंत सिंह बड़े अंतर से आगे चल रहे हैं। कांग्रेस ने उनके मुकाबले उर्मिला जैन को प्रत्याशी बनाया था, लेकिन वह कुछ खासा कमाल करती हुई नहीं दिखाई दे रहीं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यहां से मौजूदा सांसद दुष्यंत सिंह हैं। बीजेपी ने इस बार भी पिछले उम्मीदवार पर ही दांव चला है। वहीं, कांग्रेस ने नए प्रत्याशी को मैदान में उतारा है।

    किन अहम प्रत्याशियों के बीच मुकाबला

    बीजेपी ने इस बार भी राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के बेटे दुष्यंत सिंह को मैदान में उतारा है। वहीं, कांग्रेस ने इस बार उर्मिला जैन भाया को मौका दिया है। कांग्रेस ने पिछले चुनाव में प्रमोद शर्मा को टिकट दिया था। लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

    किस चरण में हुआ 2024 का चुनाव

    झालावाड़-बारां लोकसभा सीट पर इस बार दूसरे चरण यानी 26 अप्रैल को मतदान हुआ है।

    यह भी पढ़ें- Lok Sabha Election 2024: चुनाव आयोग के पास पहुंचीं सबसे ज्यादा ये शिकायतें, 100 मिनट में किया 80 फीसदी का निपटारा

    2019 में कौन मुख्य प्रत्याशी थे और कौन जीता?

    2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी के दुष्यंत सिंह ने इस सीट पर जीत दर्ज की थी। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार प्रमोद शर्मा को पटखनी दी थी।

    इस लोकसभा सीट पर कितने मतदाता

    इस लोकसभा सीट पर कुल 1903870 मतदाता हैं। जिसमें से पुरुष मतदाता 976662 हैं और महिला मतदाता 927192 हैं।

    यह भी पढ़ें- Lok Sabha Election 2024: चुनाव के बीच चर्चा में रहीं पीएम मोदी, राहुल और प्रियंका की ये 10 तस्वीरें, जिसने भी देखी वो हुआ गदगद, आप भी देखिए