Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Lok Sabha Election 2024: चुनाव के बीच चर्चा में रहीं पीएम मोदी, राहुल और प्रियंका की ये 10 तस्वीरें, जिसने भी देखी वो हुआ गदगद, आप भी देखिए

    Lok Sabha Election 2024 लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान पीएम नरेन्द्र मोदी राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में हैं। पीएम मोदी ने एक महिला समर्थक का पैर छूकर आशीर्वाद लिया। वहीं एक अन्य फोटो में प्रियंका गांधी की साड़ी वाली फोटो बेहद खूबसूरत लग रही है। उधर राहुल गांधी की सेल्फी पसंद की जा रही है।

    By Jagran News Edited By: Sushil Kumar Updated: Sun, 02 Jun 2024 06:14 PM (IST)
    Hero Image
    Lok Sabha Chunav 2024: पीएम मोदी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की ये तस्वीरें काफी चर्चा में रहीं।

    चुनाव डेस्क, नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव 2024 के सभी चरणों का मतदान संपन्न हो चुका है। वोटों की गिनती 4 जून को होगी। इस चुनाव में सत्ता पक्ष और विपक्ष ने चुनाव जीतने के लिए पूरी ताकत झोंक दी। सात चरणों के चुनाव के दौरान सभी राजनीतिक दलों ने जमकर प्रचार किया। लेकिन इस बीच पीएम मोदी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की कुछ तस्वीरें छाई रहीं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पीएम मोदी ने इस बार ताबड़तोड़ 200 से अधिक रैलियां कीं। वे चुनाव-प्रचार के दौरान देश के हर कोने तक पहुंचे। 400 पार का नारा बुलंद करने के लिए उन्होंने खूब पसीना बहाया। वहीं राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने भी करीब 100 रैलियां और रोड शो किए। इस दौरान उनकी तस्वीरों को लोगों ने खूब पसंद किया।

    पीएम मोदी ने चुनाव प्रचार के दौरान गुरुद्वारा में सेवा की। उन्होंने रसोई में सब्जी बनाई और लोगों को परोस कर खिलाया।

    पीएम मोदी ने चुनावी रैली के दौरान एक छोटे से बच्चे को गोद में उठाकर उसे दुलार किया।

    यह तस्वीर ओडिशा की है। यहां पीएम मोदी ने महिला समर्थकों के पैर छूकर उनसे आशीर्वाद लिया।

    पीएम मोदी ने पंजाब में चुनाव-प्रचार के दौरान जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने गदा उठाकर विजय का शंखनाद किया।

    वोटिंग के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपनी मां सोनिया गांधी के साथ तस्वीर साझा की। इसके बाद लोगों ने इस तस्वीर पर जमकर प्यार लुटाया।

    दिल्ली मेट्रो में सवारी के दौरान युवा समर्थकों के साथ राहुल गांधी ने ली सेल्फी।

    नन्ही बच्ची को कुछ इस तरह दुलार करते नजर आए राहुल गांधी।

    यह भी पढ़ें- Lok Sabha Election 2024: 'कर्तव्‍य भूले, सिर्फ अधिकार याद...', मांगों को लेकर धरना देने वाले किसान नेता आखिर क्‍यों मतदान से रहे दूर?

    अपने समर्थकों से गुलाब का फूल स्वीकार करतीं प्रियंका गांधी। इस फोटो को लोगों ने खूब पसंद किया।

    भाई-बहन का अनोखा स्नेह देख लोगों ने इस फोटो को खूब पसंद किया। राहुल गांधी ने अपनी बहन प्रियंका के कंधे पर हाथ रखकर इस अंदाज में तस्वीर खिंचवाई।

    चुनाव प्रचार के दौरान प्रियंका गांधी का यह अंदाज लोगों को खूब पसंद आया।

    यह भी पढ़ें- Lok Sabha Election 2024: देश के 15 मुख्यमंत्रियों के लिए यह चुनाव रहा 'अग्नि परीक्षा', पार्टी के लिए प्रचार में झोंक दी पूरी ताकत