Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bikaner Lok Sabha Chunav Result 2024: बीकानेर सीट से अर्जुन राम मेघवाल विजयी

    Updated: Mon, 03 Jun 2024 05:02 PM (IST)

    Rajasthan Lok Sabha Election Results Live लोकसभा चुनाव के सभी चरणों का मतदान हो चुका है। बीजेपी ने इस बार भी कैबिनेट मंत्री अर्जुन मेघवाल पर दांव चला। बीकानेर सीट से अर्जुन राम मेघवाल विजयी हो गए हैं। उन्होंने कांग्रेस के गोविन्दराम को 511026 मतों से पराजित किया। बीकानेर लोकसभा सीट पर इस बार पहले चरण यानी 19 अप्रैल को मतदान हुआ था।

    Hero Image
    Lok Sabha Chunav 2024: केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन मेघवाल की जीत में क्या है दिक्कत?

    चुनाव डेस्क, राजस्थान। Bikaner Lok Sabha Chunav Result 2024: बीजेपी के अर्जुन राम मेघवाल 566737 मतों से विजयी हो गए हैं।, उन्होंने कांग्रेस के गोविन्दराम को 511026 मतों से पराजित किया। राजस्थान की बीकानेर लोकसभा सीट की गिनती वीआईपी सीटों में होती है। यहां से मौजूदा सांसद कैबिनेट मंत्री अर्जुन राम मेघवाल हैं। बीजेपी ने इस बार भी पिछले उम्मीदवार को ही मैदान में उतारा। वहीं, कांग्रेस ने इस बार पिछले उम्मीदवार को बदल दिया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    किन अहम प्रत्याशियों के बीच मुकाबला

    बीजेपी ने बीकानेर लोकसभा सीट से इस बार भी कैबिनेट मंत्री अर्जुन मेघवाल को मैदान में उतारा। वहीं, कांग्रेस ने इस बार मदन गोपाल मेघवाल का टिकट काटकर गोविंद राम मेघवाल को मौका दिया।

    किस चरण में हुआ 2024 का चुनाव

    बीकानेर लोकसभा सीट पर इस बार पहले चरण यानी 19 अप्रैल को मतदान हुआ था।

    यह भी पढ़ें- Alwar Lok Sabha Chunav Result 2024: भूपेंद्र यादव के सामने क्या है बड़ी चुनौती? अलवर फतह है मुश्किल?

    2019 में कौन मुख्य प्रत्याशी थे और कौन जीता?

    2019 के लोकसभा चुनाव में अर्जुन राम मेघवाल ने बीकानेर सीट पर जीत दर्ज की थी। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार मदन गोपाल मेघवाल को पटखनी दी थी।

    इस लोकसभा सीट पर कितने मतदाता?

    इस लोकसभा सीट पर कुल 1851628 मतदाता हैं। इनमें पुरुष मतदाता 978122 और महिला मतदाता 873490 हैं।

    यह भी पढ़ें- Jodhpur Lok Sabha Chunav Result 2024: गजेंद्र सिंह शेखावत की राह हो सकती मुश्किल? कांग्रेस मार सकती है बाजी