ऊर्जा: आत्मविश्वास
व्यक्ति के कार्य-निश्चय का स्पर्श पाकर प्रतिभा जीवंत हो उठती है। सोए हुए आत्मविश्वास को जगा देता है व्यक्ति का कार्य-निश्चय। ऐसा व्यक्ति बड़े मनोयोग से आगा-पीछा सोच-विचार कर दृढ़तापूर्वक कार्य-निश्चय करने में अनेक आपदाओं, विपदाओं और विपरीत परिस्थितियों के आने पर भी हार नहीं मानता। तभी वह कार्य की पूर्णताकर आत्मविश्वास की भावना से सफल होता जाता है। आत्मविश्वास ही ऐसा चप्पू है, जो भंवर में फंसी नाव को अपने प्रयत्न, कौशल और अनुभव के योग से पार कर ले जाता है। विश्व के जितने भी महापुरुष हुए हैं, वे कार्य में आड़े आने वाली विपत्तिायों का सामना आत्मविश्वास की ढाल से पूरा कर सके हैं। हमारा इतिहास हमें बताता है कि जब-जब अन्याय और अत्याचार के विरुद्ध किसी महापुरुष ने उन विपत्तिायों पर विजय पाने का आत्मविश्वास जगाया, सफलता ने उनके कदम चूमे। जैसे-जैसे हमें सफलता मिलती जाती है, हमारा विश्वास दृढ़ से दृढ़तर होता जाता है और सफलता आत्मविश्वास की शक्ति को और बढ़ा देती है। आत्मविश्वास भी हमारे चरित्र-बल को शक्ति प्रदान करता है। आत्मविश्वास को जाग्रत रखकर कार्य सम्पन्न करने की क्षमता रखने वाले मनुष्यों के संबंध में भारतीय संस्कृति में बताया गया है कि विध्नों के भय से जो लोग कार्य प्रारंभ कर देते हैं, पर कार्य में बाधाओं के आ जाने पर कार्य छोड़कर बैठ जाते हैं, ऐसे लोग मध्यम श्रेणी के होते हैं। लेकिन उत्ताम श्रेणी के वे लोग होते हैं, जो विघ्न बाधाओं के बार-बार आने पर भी कार्य करना नहीं छोड़ते और अपने आत्मविश्वास को जाग्रत रखते हुए कार्य-निश्चय पूरा करते हैं। ऐसे ही आत्मविश्वासी लोगों को उत्ताम श्रेणी में रखा गया है। आत्मविश्वासी व्यक्ति आशंका और भय पर न जीकर आशा और विश्वास को अपने प्रयत्नों से पूरा कर कार्य-शक्ति को उपार्जित करता है और जीवन में सफल रहता है। आत्मविश्वास से हमें जीवनी-शक्ति तो मिलती ही है, जीने के लिए ऊर्जा भी प्राप्त होती है। इसलिए आत्मविश्वास पर दृढ़ होकर भव-सागर पार करना चाहिए। जिस व्यक्ति के पास आत्मविश्वास है वह कठिन से कठिन काम को पूरा कर सकता है। आत्मविश्वास दरअसल सफलता की पहली शर्त है।
[सत्यकाम पहारिया]



-1794414489305_v.webp)

-1794324713307_v.webp)






