Shibu Soren Death: शिबू सोरेन के निधन पर एम्स ने क्या कहा? वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे झारखंड के 'गुरुजी'
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में निधन हो गया। ब्रेन स्ट्रोक के बाद उनकी तबीयत बिगड़ी और वे किडनी की बीमारी से भी जूझ रहे थे। अस्पताल प्रशासन ने प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि डॉक्टर एके भल्ला की देखरेख में उनका इलाज चल रहा था लेकिन 81 वर्ष की उम्र में 4 अगस्त को उन्होंने अंतिम सांस ली।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन ( Shibu Soren) का सोमवार को दिल्ली से सर गंगाराम अस्पताल में निधन हो गया। उन्होंने आज सुबह 8 बजकर 56 मिनट पर अंतिम सांस ली।
ब्रेन स्ट्रोक के बाद शिबू सोरेन की तबीयत बिगड़ी थी। वह किडनी की बीमारी से ग्रसित थे। जून महीने के अंत में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पिछले एक महीने से वेंटीलेटर सपोर्ट पर रखे गए थे। अस्पताल में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। किसी मीडियाकर्मी को अंदर नहीं जाने दिया जा रहा है, सिर्फ हेमंत सोरेन अपने पिता के पार्थिव शरीर के पास हैं।
सर गंगाराम अस्पताल ने जारी की प्रेस रिलीज
जेएमएम के संस्थापक शिबू सोरेन के निधन को लेकर अस्पताल प्रशासन ने एक प्रेस रिलीज जारी की है। सर गंगाराम अस्पताल के मुताबिक, शिबू सोरेन का 19 जून 2025 से दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में डॉक्टर एके भल्ला की देखरेख में उनका इलाज चल रहा था। हमारी चिकित्सा टीम के अथक प्रयासों के बावजूद, 81 वर्षीय शिबू सोरेन का 4 अगस्त, 2025 को निधन हो गया। हम इस दुःख की घड़ी में उनके परिवार, उनके प्रियजनों और झारखंड के लोगों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हैं।
यह भी पढ़ें- Shibu Soren Death Live Update: जेएमएम सुप्रीमो शिबू सोरेन का निधन, झारखंड में तीन दिन का राजकीय शोक
यह भी पढ़ें- ...तो झारखंड नहीं होता नाम, शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि देते हुए बोले इंदर सिंह नामधारी
यह भी पढ़ें- केंद्र की राजनीति में भी 'गुरुजी' का दबदबा, कहां से राजनीतिक करियर की शुरुआत कर 'महानायक' बने शिबू सोरेन?
यह भी पढ़ें- शिबू सोरेन के निधन से दिल्ली में छाया शोक, अस्पताल पहुंचे संजय सिंह; CM रेखा गुप्ता और केजरीवाल ने जताया दुख
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।