Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Watch Cricket
  • नेपाल बाढ़
  • AI बूटकैंप
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • jharkhand
  • ranchi
LIVE BLOG

Shibu Soren Death Live Update: पंचतत्व में विलीन हुए 'दिशोम गुरु' शिबू सोरेन, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

Shibu Soren Died Live News: झारखंड के पूर्व सीएम शिबू सोरेन का सोमवार की सुबह 8:56 बजे निधन हो गया। उनका लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वे किडनी की बीमारी से पीड़ित थे। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। कई अन्य नेताओं ने भी गहरा शोक व्यक्त किया है।

By Piyush Pandey Tue, 05 Aug 2025 06:51 PM (GMT+05:30)
News Article Hero Image

डिजिटल डेस्क, रांची। Shibu Soren funeral LIVE: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का 81 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्होंने दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनका डेढ़ महीने से इलाज चल रहा था।  

5 Aug 20256:51:32 PM
नेमरा गांव से गोला रोड तक जाम

नेमरा गांव से गोला रोड में 15 किलोमीटर लगा है जाम। फंसी हैं हजारों गाड़ियां। आम से लेकर खास तक फंसे।

5 Aug 20256:40:43 PM
पंचतत्व में विलीन हुए शिबू सोरेन

Shibu Soren Funeral दिशोम गुरु शिबू सोरेन मंगलवार को पंचतत्व में विलीन हो गए. उनका पूरे राजकीय सम्मान और आदिवासी परंपरा के साथ अंतिम संस्कार किया गया। शिबू सोरेन के बड़े बेटे हेमंत सोरेन ने चिता को मुखाग्नि दी। गुरुजी के अंतिम दर्शन के लिए देश के दिग्गज नेता मौजूद रहे। कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी अंतिम संस्कार में शामिल हुए। अंतिम संस्कार के दौरान सबकी आंखें नम थीं।

5 Aug 20255:00:47 PM
रांची पहुंचे राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे

बिरसा मुंडा एयरपोर्ट, रांची पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे एवं लोकसभा में प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी का आगमन हुआ। वे झारखंड आंदोलन के पुरोधा, जननायक दिशोम गुरु शिबू सोरेन के अंतिम संस्कार में भाग लेने के लिए रांची पहुंचे।

5 Aug 20254:21:49 PM
श्मशान घाट पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन श्मशान घाट पहुंचे। साथ में हैं उनके प्रधान सचिव अविनाश कुमार और आईजी बोकारो क्रांति कुमार।

5 Aug 20254:20:59 PM
रांची पहुंचे राहुल गांधी

 राहुल गांधी रांची पहुंच चुके हैं। कुछ देर में सड़क मार्ग से नेमरा के लिए रवाना होंगे।

/

5 Aug 20252:01:11 PM
Shibu Soren Death Live Update: श्मशान घाट के पास बहता टेका नाला
blog images

श्मशान घाट के पास बहता टेका नाला, चारों ओर ध्यान के खेत, उसके आगे ठेका नाला और घना जंगल...

5 Aug 20251:58:06 PM
Shibu Soren Death Live Update: श्मशान घाट तक एक अस्थायी सड़क का निर्माण
blog images

रांची नगर निगम के कर्मचारियों की मदद से रामगढ़ नगर परिषद ने रात भर कड़ी मेहनत कर दिशोम गुरु के पैतृक घर से श्मशान घाट तक एक अस्थायी सड़क का निर्माण किया।

5 Aug 20251:56:46 PM
Shibu Soren Death Live Update: गुरुजी के साथ 15 साल तक रहे ईश्वर महतो
blog images

ये हैं ईश्वर महतो, केदला बस्ती, मांडू प्रखंड के। ये गुरुजी के साथ 15 साल तक रहे। गुरुजी, निर्मल महतो, विनोद विहारी महतो, सब साथ थे। बचपन के दोस्त हैं। पुलिस ने हमें पीटा, फिर अलग राज्य बना। इनके जैसा कोई पैदा नहीं हुआ। इनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। एक दिन सबको जाना ही है।

5 Aug 20251:52:20 PM
Shibu Soren Death Live Update: जल, जंगल जमीन में समाहित होंगे दिशोम गुरु
blog images

 जल, जंगल जमीन के बीच पुरखों की कतार में शामिल होंगे दिशोम गुरु...

5 Aug 20251:50:57 PM
Shibu Soren Death Live Update: गांव में चारो ओर शोकाकुल माहौल
blog images

नेमरा गांव चारों तरफ छोटे-बड़े पहाड़ों की तलहटी में बसा है।

5 Aug 20251:48:57 PM
Shibu Soren Death Live Update: आखिर बार कब गांव गए थे शिबू सोरेन?
blog images

अपने बड़े भाई के अंतिम संस्कार कार्यक्रम के बाद से गांव नहीं आये थे गुरु जी

5 Aug 20251:29:20 PM
Shibu Soren Death Live Update: नेमरा गांव से 10 किलोमीटर पहले बना था हेलिपैड

घर से श्मशान घाट तक पानी लगे धान के खेत मे बांस-बल्ली व प्लाईवुड जोड़कर बनाया गया था रास्ता।

  • गांव में बने थे दर्जनभर से अधिक वाटरप्रूफ पंडाल।
  • नेमरा गांव से 10 किलोमीटर पहले बना था हेलिपैड।
5 Aug 20251:27:44 PM
Shibu Soren Death Live Update: शवयात्रा का भव्य स्वागत
blog images

रांची से रामगढ़ के गोला स्थित नेमरा पहुँचे दिशोम गुरु के स्वागत में जगह-जगह होर्डिंग लगाए गए थे। शवयात्रा का भव्य स्वागत किया गया।
- सभी वाहनों को नेमरा गाँव से 10 किलोमीटर पहले ही रोक दिया गया था।
- प्रशासन नौका सेवा के माध्यम से लोगों को ले जा रहा था।
- केवल परिवार के सदस्यों और पुलिस प्रशासन के कर्मियों के वाहन ही नेमरा गाँव पहुँचे।

5 Aug 202512:00:13 PM
Shibu Soren Death Live Update: विधानसभा परिसर में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम दर्शनार्थ
blog images
5 Aug 202511:58:53 AM
Shibu Soren Death Live Update: विधानसभा परिसर में गुरुजी को अंतिम जोहार
blog images

पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद दिशोम गुरु स्वर्गीय शिबू सोरेन का पार्थिव शरीर आज पूरे राजकीय सम्मान के साथ झारखंड विधानसभा परिसर में अंतिम दर्शन के लिए रखा गया। यहाँ राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार जी, विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो, केंद्र एवं राज्य सरकार के मंत्रीगण, विधायकगण, पूर्व सांसद, पूर्व विधायकगण तथा विधानसभा सचिवालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

5 Aug 202511:56:46 AM
Shibu Soren Death Live Update: तेजस्वी यादव रांची के लिए रवाना

 तेजस्वी यादव रांची के लिए रवाना, शिबू सोरेन के अंतिम संस्कार में होंगे शामिल, शिबू सोरेन के निधन पर तेजस्वी यादव ने कहा कि हम उनके योगदान को नहीं भूल सकते। शिबू सोरेन के निधन से देश को बहुत बड़ी क्षति होगी।

5 Aug 202511:48:49 AM
Shibu Soren Death Live Update: काफिला कोकर, बूटी मोड़ होते हुए नेमरा पहुंचेगा
blog images
5 Aug 202511:42:50 AM
Shibu Soren Death Live Update: जोबा माझी ने शिबू सोरेन को दी श्रद्धांजलि
blog images

सिंहभूम सांसद जोबा माझी मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन के अंतिम दर्शन करने उनके मोरहाबादी स्थित आवास पहुंचीं। इस दौरान जोबा माझी ने शिबू सोरेन के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मालूम हो कि सोमवार को सांसद जोबा माझी लोकसभा के मानसून सत्र में भाग लेने के लिए दिल्ली में मौजूद थीं। शिबू सोरेन के निधन की खबर मिलते ही वह सत्र छोड़कर उसी दिन शाम को रांची लौट आईं। शिबू सोरेन का पार्थिव शरीर जब दिल्ली से रांची लाया जा रहा था, उस समय भी जोबा माझी रांची एयरपोर्ट पर मौजूद थीं।

5 Aug 202511:09:13 AM
Shibu Soren Death Live Update: शिबू सोरेन को भारत रत्न देने की मांग

 दिशोम गुरु को मिले भारत रत्न, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी का केंद्र सरकार से अनुरोध

5 Aug 202510:52:28 AM
Shibu Soren Death Live Update: विधानसभा के लिए रवाना हुआ पार्थिव शरीर
blog images

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिशोम गुरु स्वर्गीय शिबू सोरेन के पार्थिव शरीर को लेकर मोरहाबादी स्थित अपने आवास से झारखंड विधानसभा के लिए रवाना हुए।

5 Aug 202510:40:56 AM
Shibu Soren Death Live Update: भावुक पल
blog images
5 Aug 202510:39:37 AM
Shibu Soren Death Live Update: गुरुजी के समर्थकों का नमन करते सीएम हेमंत सोरेन
blog images
5 Aug 202510:37:39 AM
Shibu Soren Death Live Update: शुरू हुई गुरु जी की अंतिम जोहार यात्रा
blog images
5 Aug 20259:39:35 AM
Shibu Soren Death Live Update: गुरुजी को श्रद्धांजलि देते हुए भावुक हुए चंपई सोरेन

पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता चंपई सोरेन पूर्व मुख्यमंत्री और झामुमो के संस्थापक संरक्षक शिबू सोरेन के आवास पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए भावुक हो गए।

लंबी बीमारी के बाद 4 अगस्त को दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में उनका निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार आज उनके पैतृक गांव निमरा में किया जाएगा।

#WATCH | Ranchi, Jharkhand: Former CM and BJP leader Champai Soren breaks down as he pays last respects to former CM and JMM founder patron, #ShibuSoren at the latter's residence.

He passed away at Sir Ganga Ram Hospital in Delhi on 4th August, after a prolonged illness. His… pic.twitter.com/ERBTXko6vj

— ANI (@ANI) August 5, 2025

5 Aug 20259:10:18 AM
Shibu Soren Death Live Update: गुरुजी के अंतिम संस्कार में शामिल हो सकते हैं राहुल गांधी

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी मंगलवार को रांची आएंगे। वह शाम करीब 4 बजे विमान से रांची एयरपोर्ट पर उतरेंगे। इसके बाद वह झामुमो संस्थापक शिबू सोरेन के अंतिम संस्कार में शामिल होने रामगढ़ के नेमरा गांव जाएंगे। यह जानकारी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने दी।

5 Aug 20258:40:35 AM
Shibu Soren Death Live Update: विधानसभा परिसर में रखा जाएगा दिशोम गुरु का पार्थिव शरीर
blog images

दिशोम गुरु का पार्थिव शरीर आज नौ बजे रखा जाएगा विधानसभा परिसर में, विधायक और अधिकारी देंगे श्रद्धांजलि, इसके बाद अंतिम यात्रा प्रस्थान करेगी नेमरा, रामगढ़ जिले के गोला प्रखंड में स्थित नेमरा गुरु जी का है पैतृक गांव।

5 Aug 20258:38:24 AM
Shibu Soren Death Live Update: हेमंत सोरेन की भावुक पोस्ट

 

मैं अपने जीवन के सबसे कठिन दिनों से गुज़र रहा हूँ।
मेरे सिर से सिर्फ पिता का साया नहीं गया,
झारखंड की आत्मा का स्तंभ चला गया।

मैं उन्हें सिर्फ ‘बाबा’ नहीं कहता था
वे मेरे पथप्रदर्शक थे, मेरे विचारों की जड़ें थे,
और उस जंगल जैसी छाया थे
जिसने हजारों-लाखों झारखंडियों को
धूप और…

— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) August 5, 2025

5 Aug 20258:37:23 AM
Shibu Soren Death Live Update: अंतिम संस्कार के लिए तैयारी में जुटे लोग

झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन को रांची स्थित उनके मोरहाबादी स्थित आवास पर श्रद्धांजलि अर्पित करते लोग। शिबू सोरेन का सोमवार को 81 वर्ष की आयु में निधन हो गया।

VIDEO | Jharkhand: People pay tributes to late JMM founder and former Jharkhand CM Shibu Soren at his Morhabadi residence in Ranchi.

Shibu Soren passed away on Monday at the age of 81.

(Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvqRQz) pic.twitter.com/cOhmPk4VOJ

— Press Trust of India (@PTI_News) August 5, 2025

5 Aug 20258:15:51 AM
Shibu Soren Death Live Update: आवास के बाहर पुलिसकर्मी तैनात

 

#WATCH रांची, झारखंड: JMM के संस्थापक संरक्षक और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का लंबी बीमारी के बाद कल दिल्ली के एक अस्पताल में निधन हो गया। आज उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

वीडियो उनके आवास के बाहर से है। pic.twitter.com/Dq9pNeaQlz

— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 5, 2025

5 Aug 20257:49:23 AM
Shibu Soren Death Live Update: तेजस्वी यादव रांची के लिए रवाना

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के निधन पर RJD नेता तेजस्वी यादव ने कहा, "हमें कल यह दुखद समाचार मिला। मैं अब रांची के लिए रवाना हो रहा हूं। हम शिबू सोरेन के योगदान को कभी नहीं भूल सकते...मुझे लगता है कि शिबू सोरेन के निधन से देश को बहुत बड़ी क्षति होगी...उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। यह रामगढ़ जिले में होगा इसलिए हम वहां जा रहे हैं..."

#WATCH पटना, बिहार: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के निधन पर RJD नेता तेजस्वी यादव ने कहा, "हमें कल यह दुखद समाचार मिला। मैं अब रांची के लिए रवाना हो रहा हूं। हम शिबू सोरेन के योगदान को कभी नहीं भूल सकते...मुझे लगता है कि शिबू सोरेन के निधन से देश को बहुत बड़ी क्षति… pic.twitter.com/F17Db95xpF

— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 5, 2025

5 Aug 20257:41:21 AM
Shibu Soren Death Live Update: आवास पर समर्थकों ने फूल माला देकर किया नमन
blog images
5 Aug 20257:38:27 AM
Shibu Soren Death Live Update: रामगढ़ जिले स्थित पैतृक गांव में होगा अंतिम संस्कार
blog images

झामुमो संरक्षक और पूर्व राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए राज्य की राजधानी रांची के मोरहाबादी इलाके में बैनर और पोस्टर लगाए गए हैं। शिबू सोरेन का कल दिल्ली के एक अस्पताल में निधन हो गया था। शिबू सोरेन का अंतिम संस्कार आज रामगढ़ जिले के नेमरा स्थित उनके पैतृक गांव में होगा।

VIDEO | Ranchi, Jharkhand: Banners and posters put up in Morhabadi area of the state capital paying respects to JMM patron and former Rajya Sabha MP Shibu Soren, who passed away at a Delhi hospital yesterday. Shibu Soren's last rites will take place today at his ancestral… pic.twitter.com/PaMdQwxyqD

— Press Trust of India (@PTI_News) August 5, 2025

5 Aug 20257:34:25 AM
Shibu Soren Death Live Update: रांची आवास पर पहुंचा शिबू सोरेन का पार्थिव शरीर
blog images

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिशोम गुरु स्वर्गीय शिबू सोरेन का पार्थिव शरीर रांची के मोरहाबादी स्थित उनके आवास पर पहुंचा। अंतिम दर्शन के लिए मंत्री, सांसद, विधायक, पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व मंत्री, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक और मुख्य सचिव समेत कई वरिष्ठ अधिकारी यहां पहुंचे।

श्रद्धांजलि अर्पित की। नम आंखों से श्रद्धांजलि दी गई। देर रात तक हजारों की संख्या में आम लोग अंतिम दर्शन के लिए मौजूद रहे।

5 Aug 20255:05:41 AM
Shibu Soren Death: आज शाम 3 बजे किया जाएगा अंतिम संस्कार

 अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव रामगढ़ जिले के नेमरा में 5 अगस्त को 3 बजे किया जाएगा। सरकारी सूत्रों के मुताबिक, सोमवार को उनका पार्थिव शरीर सबसे पहले रांची के मोरहाबादी स्थित आवास पर लाया जाएगा।

मंगलवार सुबह झामुमो के पार्टी कार्यालय में अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। इसके बाद पार्थिव शरीर को झारखंड विधानसभा ले जाया जाएगा, जहां जनप्रतिनिधि और अधिकारी उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

4 Aug 202511:41:08 PM
विपक्षी नेता भी श्रद्धांजलि देने घर पहुंचे

दिशोम गुरुजी और पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि देने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास भी मोरहाबादी स्थित आवास पर देर रात पहुंचे। उन्होंने सीएम हेमंत सोरेन को सांत्वना दी। इस दौरान आजसू प्रमुख सुदेश महतो भी मौजूद थे।

/

हेमंत सोरेन के साथ में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास और आजसू पार्टी के अध्यक्ष सुदेश महतो।

/

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने पार्टी विधायकों के साथ शिबू सोरेन को दी श्रद्धांजलि।

4 Aug 20258:36:35 PM
लोगों ने फूल-मालाएं अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का पार्थिव शरीर रांची एयरपोर्ट से मोरहाबादी स्थित आवास पर ले जाया गया है। इस बीच रास्ते में जगह-जगह झामुमो के कार्यकर्ताओं और आमजनों ने फूल-मालाएं अर्पित कर शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान शिबू सोरेन के बेटे हेमंत सोरेन और बसंत सोरेन वाहन में मौजूद थे।

4 Aug 20257:49:08 PM
आज हमारे पास शब्द नहीं: हेमंत सोरेन

Shibu Soren Death Live Update: रांची आने से पहले दिल्ली में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मीडिया से बात करते हुए अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि आज एक बहुत मर्माहत करने वाला दिन है। देश के आदिवासी के नायक जिन्हें दिशोम गुरु के नाम से भी जानते थे, आज शिबू सोरेन जी हमारे बीच नहीं रहे। सोरेन ने कहा कि दिशोम गुरुजी काफी लंबे समय से बिमार चल रहे थे। आखिरी वक्त तक उन्होंने संघर्ष किया। आज उनका निधन हो गया। आज हमारे पास शब्द नहीं हैं... हम सदैव उन्हें याद रखेंगे।

#WATCH दिल्ली: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा, "आज एक बहुत ही मर्माहत करने वाला दिन है। देश के आदिवासी के नायक जिनको दिशोम गुरु के नाम से भी जानते थे, आज शिबू सोरेन जी हमारे बीच नहीं रहे...काफी लंबे समय से वो बिमार चल रहे थे...आखिरी वक्त तक उन्होंने संघर्ष किया। आज उनका… pic.twitter.com/I6ob21DRnT

— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 4, 2025
4 Aug 20257:33:25 PM
शिबू सोरेन का पार्थिव शरीर रांची पहुंचा
blog images

Shibu Soren Death Live Update: झारखंड के पूर्व सीएम शिबू सोरेन का पार्थिव शरीर सोमवार की शाम रांची पहुंच गया। इस दौरान उनके साथ बेटे हेमंत सोरेन मौजूद थे। रांची एयरपोर्ट से पार्थिव शरीर को मोरहाबादी स्थित आवास पर ले जाया जा रहा है।

4 Aug 20255:06:57 PM
Shibu Soren Death Live Update: एयरपोर्ट पर जुटे झामुमो कार्यकर्ता

Shibu Soren Death Live Update: रांची एयरपोर्ट पर झामुमो कार्यकर्ताओं की भीड़ उमड़ रही है। सभी शिबू सोरेन के पार्थिव शरीर के आने का इंतजार कर रहे हैं। इस मौके पर प्रशासनिक अधिकारी वह विभिन्न संगठन के लोग पहुंचे हैं। साढ़े तीन बजे तक गुरुजी का शव दिल्ली से रांची एयरपोर्ट पहुंचेगा।

4 Aug 20254:26:33 PM
Shibu Soren Death Live Update: सर गंगाराम अस्पताल पहुंच राष्ट्रपति ने दी श्रद्धांजलि

 Shibu Soren Death Live Update: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल जाकर शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने उनके पुत्र और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।

/

4 Aug 20254:22:21 PM
Shibu Soren Death Live Update: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी ने दी श्रद्धांजलि

Shibu Soren Death Live Update: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल जाकर शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने उनके बेटे और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।

नेता विपक्ष श्री @RahulGandhi ने सर गंगाराम अस्पताल पहुंचकर JMM के संस्थापक और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि दी।

गुरुजी ने अपना संपूर्ण जीवन आदिवासी न्याय और जनसेवा के लिए समर्पित कर दिया। इतिहास उनका सदैव ऋणी रहेगा।

श्रद्धांजलि 🙏🏼

📍 दिल्ली pic.twitter.com/AJ5zpf7vbE

— Congress (@INCIndia) August 4, 2025
4 Aug 20253:02:26 PM
पीएम मोदी के सामने छलक आए हेमंत सोरेन के आंसू

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सर गंगाराम अस्पताल में शिबू सोरेन के अंतिम दर्शन करने के दौरान झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपने आंसू नहीं रोक पाए। प्रधानमंत्री मोदी ने हेमंत के कंधे पर हाथ रखकर सांत्वना भी दी। इस दौरान हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन भी वहां मौजूद थीं।

4 Aug 20252:42:20 PM
शिबू सोरेन सदैव याद किए जाएंगे: प्रधानमंत्री
blog images

Shibu Soren Death Live Update: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को दिल्ली में सर गंगाराम अस्पताल जाकर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने शिबू के बेटे और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को सांत्वना भी दी। पीएम मोदी ने एक्स पर अपनी पोस्ट में लिखा- झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन जी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। दुख की इस घड़ी में उनके परिजनों से मिलकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उनका पूरा जीवन जनजातीय समाज के कल्याण के लिए समर्पित रहा, जिसके लिए वे सदैव याद किए जाएंगे।

4 Aug 20252:17:00 PM
Shibu Soren Death Live Update: सब वीरान सा हो गया है...

Shibu Soren Death Live Update: झारखंड सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने कहा कि सब वीरान सा हो गया है... अंतिम जोहार आदरणीय बाबा... आपका संघर्ष, आपका स्नेह, आपका दृढ़ विश्वास - आपकी यह बेटी कभी नहीं भूलेगी।

4 Aug 20251:54:39 PM
सर गंगा राम अस्पताल पहुंचे पीएम मोदी

Shibu Soren Death Live Update: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सर गंगा राम अस्पताल पहुंच गए हैं। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और JMM के संस्थापक संरक्षक शिबू सोरेन का लंबी बीमारी के बाद आज अस्पताल में निधन हो गया। वह उनका अंतिम दर्शन करने पहुंचे हैं।

4 Aug 20251:52:54 PM
जनजातीय समाज के अधिकारों और उनके सशक्तीकरण के लिए उन्होंने दशकों तक किया संघर्ष: अमित शाह

Shibu Soren Death Live Update: शिबू सोरेन के निधन पर गृहमंत्री अमित शाह ने शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिबू सोरेन जी के निधन की सूचना अत्यंत दु:खद है। झारखंड में जनजातीय समाज के अधिकारों और उनके सशक्तीकरण के लिए उन्होंने दशकों तक संघर्ष किया। अपने सहज व्यक्तित्व और सरल स्वभाव से वे जन-जन से जुड़े। ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल सोरेन परिवार और उनके प्रशंसकों व समर्थकों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।

4 Aug 20251:33:45 PM
अपूरणीय क्षति: अर्जुन मुंडा

Shibu Soren Death Live Update: बीजेपी नेता अर्जुन मुंडा ने जेएमएम के संरक्षक और झारखंड के पूर्व सीएम शिबू सोरेन के निधन पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि शिबू सोरेन का निधन एक अपूरणीय क्षति है।

VIDEO | BJP leader Arjun Munda, reacting to the demise of JMM patriarch and former Jharkhand CM Shibu Soren, says, "Shibu Sorens demise is an irreparable loss."

(Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/vjO2mcuH4U

— Press Trust of India (@PTI_News) August 4, 2025
4 Aug 20251:29:49 PM
मीसा भारती सर गंगाराम अस्पताल पहुंचीं

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के निधन की सूचना मिलने के बाद राजद सांसद मीसा भारती भी दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में पहुंचीं। उनके अलावा डीएमके नेता ए. राजा और टीआर बालू भी अस्पताल पहुंचे हैं।

#WATCH | Delhi: RJD MP Misa Bharti arrives at Sir Gangaram Hospital to meet Jharkhand CM Hemant Soren, after the demise of his father, JMM founding patron and former CM Shibu Soren.

Former Jharkhand CM Shibu Soren passed away this morning at the age of 81, in Delhi. pic.twitter.com/Nd905NKRSS

— ANI (@ANI) August 4, 2025
4 Aug 20251:26:03 PM
अब यादों में रहेंगे शिबू सोरेन
blog images

बोकारो चीराचास स्थित फार्म हाउस में ट्रैक्टर चलाते दिशोम गुरु शिबू सोरेन।

4 Aug 20251:21:07 PM
उनकी शिक्षा में पराजय नहीं थी: सुप्रियो भट्टाचार्य

Shibu Soren Death Live Update: रांची में झामुमो नेता सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि हमारे लिए तो हिमालय का स्खलन हो गया। पर्वत से भी बड़े व्यक्तित्व के व्यक्ति अब हमारे बीच नहीं रहे। लेकिन हम पराजित नहीं होंगे, क्योंकि उनकी शिक्षा में पराजय नहीं थी।

#WATCH | झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का निधन | रांची: JMM नेता सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा, "हमारे लिए तो हिमालय का स्खलन हो गया। पर्वत से भी बड़े व्यक्तित्व के व्यक्ति अब हमारे बीच नहीं रहे। लेकिन हम पराजित नहीं होंगे क्योंकि उनकी शिक्षा में पराजय नहीं थी। उनके संघर्ष… pic.twitter.com/E5AddbINbn

— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 4, 2025
4 Aug 20251:16:52 PM
हेमंत सोरेन-कल्पना सोरेन सर गंगाराम अस्पताल गए

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी, झामुमो विधायक कल्पना सोरेन अपने दिल्ली स्थित आवास से सर गंगाराम अस्पताल के लिए रवाना हो गए हैं। अस्पताल में हेमंत सोरेन के पिता और झामुमो के संस्थापक संरक्षक और पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का पार्थिव शरीर रखा गया है।

#WATCH दिल्ली: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी, JMM विधायक कल्पना सोरेन, अपने दिल्ली स्थित आवास से सर गंगाराम अस्पताल के लिए रवाना हुए, जहां उनके पिता, JMM के संस्थापक संरक्षक और पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का पार्थिव शरीर रखा गया है।

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री… pic.twitter.com/B0UtQIgJ41

— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 4, 2025
4 Aug 20251:12:08 PM
शिबू सोरेन ने जनजातीय समाज को समर्पित किया जीवन: योगी आदित्यनाथ

Shibu Soren Death Live Update: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिबू सोरेन के निधन पर दुख जताया है। उन्होंने एक्स पर अपनी पोस्ट में लिखा- झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का निधन अत्यंत दु:खद है। उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि! जनजातीय समाज के उन्नयन में उन्होंने अपना जीवन समर्पित कर दिया। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को सद्गति एवं उनके शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ऊं शांति।

4 Aug 20251:07:15 PM
शिबू सोरेन का योगदान अतुल्य: अरविंद केजरीवाल

Shibu Soren Death Live Update: आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने दुख जताते हुए कहा कि शिबू सोरेन जी का झारखंड और आदिवासी समुदाय के लिए योगदान अतुल्य है। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ।

4 Aug 20251:04:20 PM
दलितों और आदिवासियों के महान नेता थे: लालू यादव

Shibu Soren Death Live Update: राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने भी शिबू सोरेन के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने कहा कि शिबू सोरेन दलितों और आदिवासियों के महान नेता थे। उनकी आत्मा को शांति मिले।

4 Aug 20251:01:03 PM
मेरी संवेदनाएं परिवार के साथ: प्रियंका वाड्रा

Shibu Soren Death Live Update: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी शिबू सोरेन के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने कहा कि शिबू सोरेन जी का निधन अपूरणीय क्षति है। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ।

4 Aug 202512:59:20 PM
शिबू सोरेन का समर्पण हमेशा प्रेरणा देगा: सुप्रिया सुले

Shibu Soren Death Live Update: एनसीपी सांसद सुप्रिया सुले ने शोक संवदेना जताते हुए कहा कि शिबू सोरेन जी का निधन दुखद है। उनका समर्पण हमेशा प्रेरणा देगा।

4 Aug 202512:57:58 PM
शिबू सोरेन आदिवासियों की बुलंद आवाज थे: तिवारी

Shibu Soren Death Live Update: कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा है कि शिबू सोरेन आदिवासियों की बुलंद आवाज थे। उनका योगदान अतुलनीय है।

4 Aug 202512:56:34 PM
आदिवासियों के लिए संघर्ष किया: राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शोक संवेदना जताते हुए कहा है कि शिबू सोरेन ने आदिवासी समाज के अधिकारों के लिए संघर्ष किया। उनका जाना भारतीय राजनीति की अपूरणीय क्षति है।

4 Aug 202512:36:22 PM
शिबू सोरेन का योगदान हमेशा याद किया जाएगा: सुदेश महतो

आजसू प्रमुख सुदेश महतो ने भी शोक जताते हुए कहा है कि शिबू सोरेन का निधन झारखंड के लिए अपूरणीय क्षति है। उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा।

4 Aug 202512:35:31 PM
मेरी संवेदनाएं परिवार और समर्थकों के साथ: मायावती

बसपा अध्यक्ष मायावती ने शोक जताते हुए कहा है कि शिबू सोरेन का निधन अत्यंत दुखद है। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और समर्थकों के साथ हैं।

4 Aug 202512:33:37 PM
ईश्वर शिबू सोरेन की आत्मा को शांति दे: बाबूलाल मरांडी

Shibu Soren Death Live Update: झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि शिबू सोरेन का निधन झारखंड के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे।

4 Aug 202512:32:40 PM
Shibu Soren Death Live Update: शिबू सोरेन मेरे लिए पिता तुल्य थे: रघुबर दास

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुबर दास ने कहा कि शिबू सोरेन मेरे लिए पिता तुल्य थे। उनका जाना व्यक्तिगत क्षति है। उनके मार्गदर्शन में मुझे उपमुख्यमंत्री बनने का सौभाग्य मिला।

4 Aug 202512:29:53 PM
आज दिल्ली से झारखंड लाया जाएगा गुरुजी का पार्थिव शरीर

मिली जानकारी के अनुसार, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का पार्थिव शरीर आज दोपहर 2.30 बजे से 3:00 बजे के बीच नई दिल्ली से झारखंड लाया जाएगा।

4 Aug 202512:26:53 PM
Shibu Soren Death Live Update: मल्लिकार्जुन खरगे ने भी जताया दुख

कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष और वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने भी शिूब सोरेन के निधन पर दुख जताया है। उन्होंने एक्स पर अपनी पोस्ट में लिखा- झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व केंद्रीय मंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक, शिबू सोरेन जी के निधन से मैं दुःखी हूं। उन्होंने अलग झारखंड प्रदेश और वहाँ के लोगों के जल, जंगल, जमीन के अधिकार और आदिवासी संस्कृति के संरक्षण के लिए आजीवन संघर्ष किया। मैंने उनके सुपुत्र और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से बात कर उनके परिवार और समर्थकों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की। दुःख की इस घड़ी में ईश्वर उन्हें संबल प्रदान करे।

4 Aug 202512:24:17 PM
किडनी की बीमारी का चल रहा था इलाज

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में 19 जून 2025 से इलाज चल रहा था। अस्पताल के डॉक्टर एके भल्ला इलाज कर रहे थे। डॉक्टर भल्ला ने कहा कि हमारी टीम के अथक प्रयासों के बावजूद 81 वर्षीय शिबू सोरेन का 4 अगस्त, 2025 को निधन हो गया। उन्होंने इस दुःख की घड़ी में स्वजन और झारखंडवासियों के प्रति अपनी संवेदना भी जताई।

4 Aug 202512:13:54 PM
धुन के पक्के शिबू झारखंड के राजनीतिक केंद्र में रहे
blog images

Shibu Soren Death Live Update: शिबू सोरेन के बारे में कहा जाता है कि वह धुन के पक्के थे। झारखंड आंदोलन के दौरान गिरफ्तार करने या देखते ही गोली मारने तक का आदेश दिया गया था। इसके बावजूद शिबू सोरेन ने झारखंड आंदोलन को कमजोर नहीं होने दिया। उनकी एक आवाज पर पूरा झारखंड बंद हो जाता था। हजारों लोग सड़कों पर उतर जाते थे।

4 Aug 202512:11:08 PM
शिबू सोरेन को दुमका ने राजनीति की दुनिया में फर्श से अर्श तक पहुंचाया
blog images

अखंड बिहार में हजारीबाग और अब रामगढ़ के गोला से सटे नेमरा गांव में 11 जनवरी 1944 को शिबू साेरेन का जन्म हुआ था। शिबू सोरेन ने संघर्ष और आंदोलनों के दम पर राजनीति में फर्श से अर्श को हासिल किया। शिबू सोरेन स्व. प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की नेतृत्व वाली केंद्र की सरकार में दो बार कोयला मंत्री रहे। झारखंड में तीन बार मुख्यमंत्री बने। दुमका संसदीय सीट से वह 8 बार सांसद बने। इसके अलावा जामा विधानसभा से एक बार विधायक चुने गए। तीन बार राज्यसभा के सदस्य रहे। । वर्तमान में वह राज्यसभा के सदस्य ही थे।

4 Aug 202511:59:03 AM
झारखंड में तीन दिनों का राजकीय शोक

 झारखंड के पूर्व सीएम के निधन के बाद झारखंड में तीन दिनों का राजकीय शोक की घोषणा की है। झारखंड में विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दी गई है।

4 Aug 202511:51:12 AM
Shibu Soren Death Live update: राष्ट्रपति बोलीं- झारखंड और भारतीय राजनीति को गहरी क्षति

Shibu Soren Death Live update: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि शिबू सोरेन जी के निधन से झारखंड और भारतीय राजनीति को गहरी क्षति हुई। उनके आदिवासी कल्याण और झारखंड गठन के योगदान अविस्मरणीय हैं। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ।

4 Aug 202511:49:22 AM
Shibu Soren Death Live update: पीएम मोदी ने जताया दुख, बोले- वह जमीनी नेता थे

Shibu Soren Death Live update: पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि शिबू सोरेन जी जमीनी नेता थे, जिन्होंने आदिवासी और वंचितों के सशक्तिकरण के लिए जीवन समर्पित किया। उनका निधन दुखद है। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ।

4 Aug 202511:47:35 AM
Shibu Soren Death Live update: झारखंड में शोक की लहर

Shibu Soren Death Live update: शिबू सोरेन के निधन की खबर से झारखंड में शोक की लहर है। शिबू सोरेन लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनका इलाज दिल्ली के गंगा राम अस्पताल में चल रहा था। उनके पार्थिव शरीर को झारखंड लाने की तैयारी चल रही है। 

4 Aug 202511:42:07 AM
सीएम हेमंत सोरेन ने लिखा- आज मैं शून्य हो गया हूं...
blog images

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और पिता शिबू सोरेन के निधन को लेकर सोमवार सुबह प्रदेश के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने एक्स पर पोस्ट लिखकर सूचना दी। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा- आदरणीय दिशोम गुरुजी हम सभी को छोड़कर चले गए हैं। आज मैं शून्य हो गया हूं...।

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us