Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जानिए कौन हैं मोदी मंत्रिमंडल में जगह पाने वाली मीनाक्षी लेखी, राहुल गांधी को माफी मांगने पर कर दिया था मजबूर

    By Mangal YadavEdited By:
    Updated: Thu, 08 Jul 2021 05:07 AM (IST)

    PM Narendra Modi Cabinet Reshuffle मीनाक्षी लेखी सक्रिय राजनीति में आने से पहले आरएसएस से जुड़े स्वदेशी जागरण मंच में भी। 2010 में वह स्वदेशी जागरण मंच से भाजपा महिला मोर्चा में आईं। इसके बाद उन्हें भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई।

    Hero Image
    नई दिल्ली की सांसद मीनाक्षी लेखी केंद्र सरकार में मंत्री बनने जा रही हैं।

    नई दिल्ली [संतोष कुमार सिंह]। नई दिल्ली की भाजपा सांसद मीनाक्षी लेखी (Meenakshi Lekhi) को केंद्र सरकार में मंत्री बनाया गया है। उन्हें राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राज्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। बुधवार देर विभागों का बंटवारा भी कर दिया गया। मीनाक्षी लेखी को विदेश राज्यमंत्री बनाया गया है। इसके साथ वह संस्कृति मंत्रालय में भी राज्यमंत्री के तौर पर काम काज देेखेंगी। मीनाक्षी लेखी पहली बार केंद्र सरकार में मंत्री बनी हैं। इससे पहले वह कभी भी राज्य या केंद्र सरकार में मंत्री नहीं थी। मंत्री बनने के बाद उन्होंने पार्टी नेतृत्व को धन्यवाद दिया है।शपथ ग्रहण समारोह से पहले मीनाक्षी लेखी को पीएम हाउस बुलाया गया थी। जहां पर उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की। आइए जानते हैं कि कौन हैं मीनाक्षी लेखी और कैसा है रहा है उनका राजनीतिक करियर।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मीनाक्षी लेखी का जन्म 30 अप्रैल, 1967 को नई दिल्ली में हुआ था। शिक्षा दिल्ली से हुई है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से एलएलबी किया है। पिता का नाम भगवान खन्ना और माता का नाम -अमरलता खन्ना है। मीनाक्षी की शादी अमन लेखी के साथ हुई है।

    राजनीतिक उपलब्धि

    मीनाक्षी लेखी सक्रिय राजनीति में आने से पहले आरएसएस से जुड़े स्वदेशी जागरण मंच में भी। 2010 में वह स्वदेशी जागरण मंच से भाजपा महिला मोर्चा में आईं। इसके बाद उन्हें भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। भाजपा ने मीनाक्षी लेखी को 2014 में नई दिल्ली लोकसभा क्षेत्र से चुनावी मैदान में उतारा। इस चुनाव में वह आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार आशीष खेतान को हराकर पहली संसद पहुंची। 2019 में दूसरी बार नई दिल्ली संसदीय क्षेत्र से सांसद चुनी गई। इस बार वह पूर्व केंद्रीय मंत्री कांग्रेस नेता अजय माकन को हराकर लोकसभा पहुंची। जुलाई 2016 को वह विशेषाधिकार समिति की अध्यक्ष बनीं।

    सुप्रीम कोर्ट की मशहूर वकील हैं मीनाक्षी लेखी

    मीनाक्षी लेखी दिल्ली भाजपा की बड़ी नेता हैं। वह भाजपा की राष्ट्रीय प्रवक्ता हैं। नई दिल्ली लोकसभा क्षेत्र से वह लगातार दूसरी बार सांसद चुनी गई हैं। वह सुप्रीम कोर्ट की जानी-मानी वकील हैं।

    यह भी पढ़ेंः मीनाक्षी लेखी का दिल्ली में बढ़ा सियासी कद, भाजपा ने साधे एक तीर से कई निशाने

    मीनाक्षी की याचिका पर राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट में मांगनी पड़ी थी माफी

    पिछले लोकसभा चुनाव के दौरान राफेल लड़ाकू विमान सौदे को लेकर पीएम मोदी के खिलाफ आक्रामक रुख अपनाने वाले कांग्रेस नेता राहुल गांधी को मीनाक्षी की याचिका के बाद सुप्रीम कोर्ट से बिना शर्त माफी मांगनी पड़ी थी। राफेल को लेकर राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, जिसके विरोध में लेखी ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका डाली। इसके बाद राहुल गांधी को माफी मांगना पड़ा।

    ये भी पढ़ेंः PM Modi Cabinet Reshuffle: नई दिल्ली से भाजपा सांसद मीनाक्षी लेखी ने ली राज्यमंत्री पद की शपथ

    ये भी पढ़ें- बढ़ती महंगाई को देखते हुए अब राकेश टिकैत ने किसानों से कर दी ये अपील

    ये भी पढ़ें- हिंदी सिनेमा के सुपरस्टार दिलीप कुमार का पुरानी दिल्ली से था खास जुड़ाव

    ये भी पढ़ें- एशिया के सबसे बड़े सदर बाजार में इन वजहों से नहीं हो पा रहा कोरोना दिशानिर्देशों का पालन, फेडरेशन ने लिखा लेटर