विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 07, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बढ़ती महंगाई को देखते हुए अब राकेश टिकैत ने किसानों से कर दी ये अपील

By Vinay Kumar TiwariEdited By:
Published: Wed, 07 Jul 2021 06:41 PM (IST)

इंटरनेट मीडिया का इस्तेमाल करते हुए राकेश टिकैत ने ट्वीट किया है कि 8 जुलाई को किसानों से सुबह 10 ...और पढ़ें

राकेश टिकैत ने किसानों से 8 जुलाई को प्रदर्शन करने की अपील की है।
राकेश टिकैत ने किसानों से 8 जुलाई को प्रदर्शन करने की अपील की है।

नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। अब भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने किसानों से ये नई मांग कर दी है। कोरोना महामारी के दौरान देश में लॉकडाउन रहा उसके बाद राज्यों ने अपने यहां की स्थिति को देखते हुए लॉकडाउन लगाया, इसके बाद भी अब तक चीजें सामान्य नहीं हो पाई हैं। इस दौरान महंगाई चरम पर पहुंच रही है। रसोई गैस, पेट्रोल और डीजल के दामों में दिनोंदिन बढ़ोतरी हो रही है। इस बढ़ती महंगाई को देखते हुए अब राकेश टिकैत ने किसानों से 8 जुलाई को प्रदर्शन करने की अपील की है।

इंटरनेट मीडिया का इस्तेमाल करते हुए राकेश टिकैत ने ट्वीट किया है कि 8 जुलाई को देशभर में किसान सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक प्रदर्शन करेंगे। ट्वीट करते हुए उन्होंने लिखा है कि पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस सभी के दाम बढ़ते जा रहे हैं, ऐसे में आम आदमी परेशान है। कोरोना संक्रमण की मार से अभी देशवासी उबर भी नहीं पाए हैं ऐसे में उनको महंगाई से दो-चार होना पड़ रहा है।

मालूम हो कि केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसान दिल्ली की सीमाओं पर बैठकर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। इन प्रदर्शनों में शुरूआत में किसानों की संख्या काफी अधिक थी मगर 26 जनवरी को लाल किले पर हुए कांड के बाद से काफी संख्या में किसान अपने अपने राज्यों को वापस लौट गए। इस कांड के बाद किसानों की काफी किरकिरी हुई थी। दुनिया भर में किसानों के इस काम की आलोचना हुई थी, उसके बाद उनके आंदोलन का जोश भी थोड़ा ठंडा हुआ था मगर किसानों ने अपना प्रदर्शन अब तक खत्म नहीं किया है।

ये भी पढ़ें- आम खाने के मुद्दे पर कवि कुमार विश्वास ने कुछ ऐसे किया कटाक्ष, याद किए वो दिन, पढ़िए क्या कहा

किसानों के प्रदर्शन को खत्म करने के लिए कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर के साथ किसानों की कई दौर की बातचीत भी हो चुकी है मगर यहां से कोई सर्वमान्य हल नहीं निकला है। अब किसान फिर से बातचीत के लिए तैयार हो रहे हैं। इस बीच आए दिन किसान नेता राकेश टिकैत यूपी गेट पर चल रहे धरना प्रदर्शन में कुछ न कुछ एक्टिविटी करते ही रहते हैं। वो कभी मिल्खा सिंह के नाम पर दौड़ का आयोजन करते हैं तो कभी बाल्मीकि समाज के लोगों को जोड़ने के लिए आयोजन करते हैं। अब बढ़ती महंगाई को लेकर उन्होंने देशभर के किसानों से दो घंटे तक एकसाथ विरोध प्रदर्शन करने की अपील कर दी है।

ये भी पढ़ें- जानिए कौन हैं मोदी मंत्रिमंडल में जगह पाने वाली मीनाक्षी लेखी, राहुल गांधी को माफी मांगने पर कर दिया था मजबूर

ये भी पढ़ें- मीनाक्षी लेखी का दिल्ली में बढ़ा सियासी कद, जानिए केंद्र में मंत्री बनने की Inside Story

ये भी पढ़ें- एशिया के सबसे बड़े सदर बाजार में इन वजहों से नहीं हो पा रहा कोरोना दिशानिर्देशों का पालन, फेडरेशन ने लिखा लेटर

ये भी पढ़ें- साउथ दिल्ली के आवासीय इलाकों में प्रमुख मार्गों पर तीन विश्वविद्यालय के स्टूडेंट्स ने की रिसर्च, रिजल्ट चौंकाने वाले

ये भी पढ़ें- शौकत का आतंकवादी संगठन से सांठगांठ, काल डिटेल खंगाल रही पुलिस, खुलेंगे कई बड़े राज

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।