विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 07, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शौकत का आतंकवादी संगठन से सांठगांठ, काल डिटेल खंगाल रही पुलिस, खुलेंगे कई बड़े राज

By Vinay Kumar TiwariEdited By:
Published: Wed, 07 Jul 2021 02:36 PM (IST)

मध्य जिला पुलिस द्वारा गिरफ्तार चोरी के वाहन खरीदने वाले शौकत अहमद मल्ला से पिछले तीन दिनों से जम्मू-कश्मीर की ...और पढ़ें

शौकत की किसी न किसी आतंकवादी संगठन से सांठगांठ है।
शौकत की किसी न किसी आतंकवादी संगठन से सांठगांठ है।

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। मध्य जिला पुलिस द्वारा गिरफ्तार चोरी के वाहन खरीदने वाले शौकत अहमद मल्ला से पिछले तीन दिनों से जम्मू-कश्मीर की सीआइडी सहित आइबी व स्पेशल सेल पूछताछ कर रही है, लेकिन उसके जम्मू-कश्मीर के नेटवर्क के बारे में जानकारी नहीं मिल पा रही है। पुलिस अब उसे बारामुला ले जाकर जांच कर सच्चाई का पता लगाएगी। पुलिस को शक है कि शौकत की किसी न किसी आतंकवादी संगठन से सांठगांठ है, जिसे वह चोरी की कार मुहैया कराता है।

पुलिस सूत्रों की मानें तो शौकत करीब 50 चोरी की कारों को जम्मू- कश्मीर में बेच चुका है। पिछले छह सालों में उसने दिल्ली-एनसीआर से चुराई गई ज्यादातर कारों को बारामुला के वसीम शेख व अन्य को बेचा है। शौकत के नेटवर्क का पता लगाने के लिए पुलिस उसके मोबाइल की काल डिटेल खंगाल रही है। इसके अलावा लेनदेन की जानकारी जुटाने के लिए बैंक खातों की भी जांच की जा रही है। माना जा रहा है कि शौकत के जरिये कई बड़े गिरोह पकड़े जा सकते हैं। कुछ बड़े मामलों का पदार्फाश हो सकता है। इसके मोबाइल से कुछ संदिग्धों व ड्रोन के फोटो मिलने से यह पता लगाया जा रहा है कि ये लोग कहीं आतंकी तो नहीं है।

रविवार को मध्य जिला के वाहन चोरी निरोधक दस्ता ने कश्मीर के बारामुला के दोआबगाह गांव के रहने वाले शौकत व यूपी के शामली निवासी मोहम्मद जुबैर को चोरी की कार के साथ गिरफ्तार किया था। इनकी निशानदेही पर चोरी की नौ अन्य कारे बरामद की गई थीं। 2015 से जुबैर व उसके गिरोह के सदस्य कार चोरी कर उसे शौकत को बेच देते थे। पुलिस शौकत को दिल्ली में चोरी की कार बेचने वाले लोनी निवासी नूर मोहम्मद समेत अन्य की तलाश कर रही है। ये लोग शौकत को कारों की फर्जी नंबर प्लेट व फर्जी दस्तावेज बनवाकर देते थे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।