Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पूर्वी दिल्ली के उस्मानपुर में मकान में आग लगने से महिला की मौत, दमकल की चार गाड़ियों से बुझाई गई आग

    Updated: Sun, 27 Jul 2025 12:32 PM (IST)

    पूर्वी दिल्ली के उस्मानपुर इलाके में एक दो मंजिला मकान में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग की तीव्रता इतनी अधिक थी कि धुएं के कारण दम घुटने से मंजू जैन नामक एक महिला की मृत्यु हो गई। दमकल की चार गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है।

    Hero Image
    शुरुआती जांच में शाॅर्ट सर्किट से आग लगने की बात की जा रही है। प्रतीकात्मक तस्वीर

    जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। उस्मानपुर इलाके में रविवार सुबह दाे मंजिला मकान में आग लगने से एक महिला की दम घुटने से मौत हो गई। मुख्य दरवाजे पर अंदर से ताला लगा हुआ था, आग की लपटों ने दरवाजे को घेर रखा था। मकान में रहने वाले पांच लोग अंदर फंस गए। वह लोग किसी तरह से छत पर भागे। एक लकड़ी की सीढ़ी के जरिये पड़ाेसी की छत पर गए, तब जाकर उनकी जान बची। मृतक की पहचान मंजू जैन के रूप में हुई है। दमकल की चार गाड़ियों ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उस्मानपुर थाना पुलिस ने लापरवाही से मौत की धारा में प्राथमिकी की है। शव को कब्जे में लेकर जीटीबी अस्पताल के शवगृह में सुरक्षित रखवा दिया है। शाॅर्ट सर्किट को आग का कारण माना जा रहा है। अंजू जैन अपने परिवार के साथ भगत सिंह काॅलोनी में दो मंजिला मकान में किराये पर रहती थीं।

    यह भी पढ़ें- प्रयागराज में फायरिंग, हाथ में गोली लगने से तीर्थ पुरोहित घायल, गंगा के दशाश्वमेध घाट पर तख्त लगाने का विवाद

    कौन-कौन है परिवार में?

    परिवार में पति आदेश जैन, बेटी रिया और बेटा पारस जैन है। पारस शनिवार रात को मेहंदीपुर बालाजी मंदिर दर्शन के लिए गया था। घर में बहन व मां थीं मकान के भू-तल पर गद्दे का काम होता है। पहली मंजिल पर अजय जैन, अपनी पत्नी शालू व दो बेटों के साथ किराये पर रहते हैं।

    जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 6:45 बजे मकान के भू-तल पर आग लग गई। शालू ने बताया कि वह सुबह के वक्त पानी की मोटर चलाने के लिए उठी तो देखा घर में धुंआ हो रहा है। उन्होंने अपने पति व बेटों को उठाया। अजय ने बताया कि आग भू-तल पर लगी हुई थी, उसका धुंआ उपरी मंजिल पर आ रहा था।

    शोर मचाते हुए दूसरी मंजिल पर पहुंचे 

    सुरक्षा के मद्देनजर वह रात के वक्त मुख्य दरवाजे पर अंदर से ताला लगाकर रखते हैं, चाबी पास की खिड़की पर रख देते हैं। आग की लपटें भू-तल से मुख्य दरवाजे तक आ रही थी। बाहर जाने का रास्ता नहीं था। वह अपने परिवार के साथ शोर मचाते हुए दूसरी मंजिल पर पहुंचे और वहां रह रही रिया और उसकी मां को उठाया।

    इतनी देर में तेजी के साथ धुंआ दूसरी मंजिल पर आया। अजय का परिवार व रिया छत पर भागकर पहुंच गए। अंजू जैन धुंए की वजह दूसरी मंजिल पर फंस गई। अचेत होकर गिर गई। पड़ोसियों ने हादसे की सूचना दमकल को दी। दमकल ने आग पर काबू पाया। अचेत हालत में अंजू को जग प्रवेश चंद्र अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

    यह भी पढ़ें- Ghaziabad Fire: गाजियाबाद में एक गोदाम में लगी भीषण आग, धुएं का गुबार देख सहमे लोग

    आग लगने से हाल में हुईं मौतें...

    • 9 जून 2025 : नंद नगरी इलाके में मकान में आग लगने से दो लोगों की मौत।
    • 18 मई 2025 : विश्वास नगर में अवैध चार्जिंग स्टेशन में आग लगने से धुएं के कारण महिला की मौत।
    • 25 मई 2025 : रामनगर में अवैध चार्जिंग स्टेशन में आग लगने से दो लोगों की मौत।
    • 15 मई 2024 : शकरपुर कागज के गोदाम में शाॅर्ट सर्किट से आग लगने से एक कर्मचारी की मौत।
    • 14 नवंबर 2023 : शकरपुर में स्कूटी चार्जिंग के दौरान पार्किंग में आग लगने दाे की मौत।

    यह भी पढ़ें- पूर्वी दिल्ली के उस्मानपुर में मकान में आग लगने से महिला की मौत, दमकल की चार गाड़ियों से बुझाई गई आग