Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली-NCR: 6 बजे 6 बड़ी खबरें: हार के बाद खास रणनीति बना रही AAP, सेप्टिक टैंक में डूबने से दो मजदूरों की मौत

    Updated: Sat, 26 Jul 2025 05:56 PM (IST)

    दिल्ली में आप पार्टी विधानसभा चुनाव की हार से उबर रही है और अन्य राज्यों में संगठन को मजबूत करने की योजना बना रही है। पार्टी राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय घटनाओं पर ध्यान केंद्रित करेगी और अरविंद केजरीवाल जैसे नेता कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इसके अतिरिक्त दिल्ली में अपराध और बाजारों में नए नियमों से जुड़ी कई घटनाएं हुई हैं।

    Hero Image
    6 बजे तक की 6 बड़ी खबरें दिल्ली एनसीआर की।

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव की हार से हताश आम आदमी पार्टी पांच महीने बाद अब धीरे-धीरे उबर रही है। आप ने कई राज्यों में संगठन को मजबूत करने और प्रचार में तेजी लाने की रणनीति बनाई है। सभी राज्यों के प्रभारियों को सक्रियता बढ़ाने को कहा गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    राष्ट्रीय स्तर के साथ ही राज्यों में होने वाली बड़ी घटनाओं पर नजर रखने और राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। महत्वपूर्ण राजनीतिक आयोजनों में पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल सहित पार्टी के बड़े नेता वहां पहुंचेंगे। दिल्ली में पार्टी को मजबूत करने की जिम्मेदारी पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी सहित अन्य नेताओं के कंधों पर रहेगी। (पढ़ें पूरी खबर...)

    विमान हाइजैक केस के दोषी की समयपूर्व रिहाई के फैसले को दिल्ली HC ने किया खारिज

    दिल्ली हाईकोर्ट ने 1993 के इंडियन एयरलाइंस अपहरण मामले में दोषी हरि सिंह की समयपूर्व रिहाई से इनकार करने के एसआरबी के फैसले को रद्द कर दिया। कोर्ट ने एसआरबी के फैसले को अपर्याप्त तर्कों पर आधारित बताया और मामले को दोबारा विचार के लिए भेजा। कोर्ट ने यह भी कहा कि दोषी के जेल में अच्छे आचरण के संकेत हैं। सुधार की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। (पढ़ें पूरी खबर...)

    दिल्ली छावला हादसा: सेप्टिक टैंक में दो मजदूरों की मौत

    दिल्ली के छावला में एक निर्माणाधीन इमारत के सेप्टिक टैंक में सफाई करते समय दो मजदूरों सुभाष और प्रदीप की दुखद मौत हो गई। छावला थाना पुलिस ने लापरवाही का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों ने निर्माण स्थलों पर बेहतर सुरक्षा की मांग की है। मजदूरों की मौत से क्षेत्र में शोक का माहौल है। (पढ़ें पूरी खबर...)

    दिल्ली की फेमस मार्केट में साइन बोर्ड को लेकर आया नया नियम

    नई दिल्ली के मशहूर खान मार्केट की दुकानों के बाहर अब एक जैसे साइन बोर्ड लगाए जाएंगे। एनडीएमसी ने इसके लिए नई नीति लागू की है जिसके तहत दुकानदारों को दो महीने के भीतर साइन बोर्ड बदलने होंगे। 2.5 वर्ग मीटर से बड़े साइन बोर्ड के लिए शुल्क देना होगा। आदेश का पालन न करने पर साइन बोर्ड हटा दिए जाएंगे। (पढ़ें पूरी खबर...)

    दक्षिणी दिल्ली के बदरपुर में सुबह-सुबह युवक की हत्या

    बदरपुर थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एक युवक की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। पुलिस मृतक की पहचान करने का प्रयास कर रही है। आशंका है कि लूटपाट का विरोध करने पर जेबकतरों ने इस घटना को अंजाम दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और हत्या के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है। (पढ़ें पूरी खबर...)

    दिल्ली में 14 साल के किशोर के साथ कुकर्म, चाकू से 24 वार किए

    दिल्ली के समयपुर बादली में एक नाबालिग लड़के का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कुकर्म की पुष्टि हुई है। पुलिस ने दो सगे भाइयों समेत नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिनमें छह नाबालिग हैं। आरोपियों ने मुखबिरी के शक में लड़के का अपहरण किया और उसकी हत्या कर दी। (पढ़ें पूरी खबर...)

    गाजियाबाद: फर्जी दूतावास खोलने के मामले में हर्षवर्धन को लेकर रोज नए खुलासे

    गाजियाबाद में फर्जी दूतावास चलाने के आरोप में गिरफ्तार हर्षवर्धन जैन के मामले में एसटीएफ को अहम जानकारी मिली है। आरोपी ने अंतरराष्ट्रीय ठग एहसान अली सैयद के साथ मिलकर विदेशों में 25 कंपनियां खोली थीं और उसे 20 करोड़ रुपये भी मिले थे। जैन के कई बैंक खाते भी मिले हैं। वेस्टआर्कटिका नामक संगठन ने जैन से संबंध तोड़ दिए हैं। (पढ़ें पूरी खबर...)