Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली में 14 साल के किशोर के साथ कुकर्म, चाकू से 24 वार किए; फिर शव को लगा दिया ठिकाने

    Updated: Sat, 26 Jul 2025 04:22 PM (IST)

    दिल्ली के समयपुर बादली में एक नाबालिग लड़के का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कुकर्म की पुष्टि हुई है। पुलिस ने दो सगे भाइयों समेत नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिनमें छह नाबालिग हैं। आरोपियों ने मुखबिरी के शक में लड़के का अपहरण किया और उसकी हत्या कर दी।

    Hero Image
    14 वर्षीय किशोर को अगवा कर किया था कुकर्म, फिर 24 बार चाकुओं से गोदकर कर दी थी हत्या।

    जागरण संवाददाता, बाहरी दिल्ली। समयपुर बादली थाना क्षेत्र में 30 जून की रात 14 वर्षीय किशोर को अगवा कर पहले कुकर्म किया, 24 बार चाकू मारे, फिर शव को ठिकाना लगाने के लिए मुनक नहर में फेंककर आरोपित फरार हो गए। एक जुलाई को नहर से शव मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। मृतक की पहचान कर इस मामले में 12 आरोपितों को पता लगाया गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पुलिस ने अब तक दो सगे भाइयों समेत नौ आरोपितों को पकड़ा लिया है। इनमें से छह आरोपित नाबालिग हैं। वहीं, फरार तीन आरोपितों का पुलिस पता लगा रही है। इस मामले में कुकुर्म की पुष्टि शुक्रवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हुई है। अगवा, हत्या के तहत दर्ज इस मामले में पुलिस ने अब पाक्सो का मामला भी जोड़ दिया है।

    समयपुर बादली इलाके में 14 वर्षीय एक नाबालिग की हत्या मामले में शुक्रवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कई नए खुलासे हुए हैं। जिसमें नाबालिग की हत्या करने से पहले उसके साथ कुकर्म किए जाने की पुष्टि हुई है। यह भी पता चला है कि आरोपितों ने उसकी हत्या करने के दौरान उसके शरीर पर दो दर्जन से अधिक चाकू के वार किए थे।

    हत्या करने के बाद आरोपितों ने शव को नहर में फेंक दिया था। बाद में उसके शव वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से मिला था। एक जुलाई को शव बरामद होने के बाद पुलिस ने तीन जुलाई को चार नाबालिगों समेत छह आरोपितों को पकड़ा था। इसके बाद पुलिस ने 18 जुलाई को तीन अन्य आरोपितों को मेरठ यूपी स्थित कांवड कैंप से गिरफ्तार किया था।

    वहीं, इस मामले में बाहरी-उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त हरेश्वर वी स्वामी ने बताया कि एक जुलाई को समयपुर बादली थाना पुलिस को हैदरपुर वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में एक किशोर का शव पड़े होने की जानकारी मिली। उसके शरीर पर चाकू से कई वार किए गए थे। गर्दन के दाहिने तरफ कुछ टैटू के निशान (पक्षी) थे। शव सड़ चुका था।

    बाद में उसकी पहचान जीवन पार्क सिरसपुर निवासी के रूप में हुई। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरु की। किशोर के साथ कुकर्म किनते आरोपितों ने किया है, अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस इसको लेकर भी जानकारी जुटा रही है।

    मुखबरी के शक में की थी हत्या

    पुलिस अधिकारी के मुताबिक जांच में पता चला कि किशोर का उसी इलाके में रहने वाले आरोपित दो भाइयों और उनके दोस्तों के बीच पुरानी रंजिश चल रही थी। इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपितों के ठिकाने पर छापेमारी करके उन्हें गिरफ्तार कर लिया। फिर उनकी निशानदेही पर चार नाबालिगों को भी पकड़ा। पूछताछ में पता चला कि आरोपितों को शराब तस्कर दो भाइयों ने गत दिवाली को अपमानित कर उनकी पिटाई कर दी थी।

    उसे शक था कि मृतक और उसके कुछ दोस्त मुखबिर हैं। वह बदला लेने के लिए लंबे समय से योजना बना रहा था। 30 जून की रात को मुख्य आरोपित समेत 10 आरोपित इकट्ठा हुए और उन्होंने नाबालिग को अगवा कर उसकी पिटाई की। फिर उसे नहर में ले गए जहां उन सभी ने मृतक के मुंह पर गमछा बांधा और उसे नंगा कर चाकू से कई वार कर उसकी हत्या कर दी।

    यह भी पढ़ें- Crime News : दक्षिणी दिल्ली के बदरपुर में सुबह-सुबह युवक की हत्या, फरीदाबाद का रहने वाला था मृतक