Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Delhi-NCR: 6 बजे 6 बड़ी खबरें: यमुना में पानी बढ़ने से दिल्ली में लोहा पुल बंद, गुरुग्राम में वर्क फ्रॉम होम की सलाह

    Updated: Tue, 02 Sep 2025 05:55 PM (IST)

    दिल्ली-एनसीआर में तेज वर्षा जारी है जिससे यमुना नदी का जल स्तर बढ़ गया है और पुराना लोहा पुल बंद कर दिया गया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया है। गुरुग्राम में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है और प्रशासन ने वर्क फ्रॉम होम की सलाह दी है। नोएडा में अतिक्रमण के खिलाफ 3500 मकान मालिकों को नोटिस जारी किए गए हैं।

    Hero Image
    Delhi-NCR की 6 बजे तक 6 बड़ी खबरें।

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Delhi-NCR की 6 बजे तक 6 बड़ी खबरों में लगातार दूसरे दिन मंगलवार को भी वर्षा जारी रही। मौसम विभाग के मुताबिक अगले सात दिन तक ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान है। इसके साथ ही दिल्ली में यमुना में पानी बढ़ने से लोहा पुल बंद कर दिया गया, जिससे लोगों को वैकल्पिक मार्ग अपनाने होंगे। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। वर्षा के चलते गुरुग्राम में पढ़ाई और काम करने वालों के लिए चेतावनी जारी की गई है, जिससे उन्हें परेशानी पेश नहीं आए। गुरुग्राम में जापानी महिला से रिश्वत लेने पर तीन ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया और नोएडा में नोएडा प्राधिकरण ने 3500 मकान मालिकों को नोटिस जारी किया है। आइए आपको दिल्ली-एनसीआर की आज की छह बड़ी खबरें विस्तार से बताते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में तेज वर्षा शुरू

    दिल्ली-एनसीआर में अगस्त में बारिश ने 15 साल का रिकॉर्ड तोड़ा और सितंबर में भी ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है। मंगलवार को भी बादल छाए रहे और रिमझिम बारिश जारी रही दोपहर में बारिश तेज हो गई। मौसम विभाग के अनुसार सप्ताह भर तक हल्की वर्षा का दौर जारी रहेगा और बादल छाए रहेंगे। पश्चिमी विक्षोभ और निम्न हवा का दबाव क्षेत्र के कारण बारिश हो रही है। (पूरी खबर यहां पढ़ें)

    यमुना में पानी बढ़ने से पुराना लोहा पुल बंद, इन रास्तों से जाएं 

    दिल्ली में यमुना नदी का जल स्तर बढ़ने से पुराने लोहे के पुल को यातायात के लिए बंद कर दिया गया है। यातायात पुलिस ने मंगलवार शाम 400 बजे से यह प्रतिबंध लगाया है। कश्मीरी गेट पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन और रेड फोर्ट जैसे क्षेत्रों को जोड़ने वाले इस पुल के बंद होने से यातायात प्रभावित होगा। यात्रियों को वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की सलाह दी गई है। (पूरी खबर यहां पढ़ें)

    सीएम रेखा गुप्ता ने लिया बाढ़ के हालातों का जायजा

    दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया है जिससे कई इलाकों में बाढ़ का पानी घरों में घुस गया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गीता कॉलोनी में राहत शिविरों का जायजा लिया और लोगों की समस्याओं को जाना। उन्होंने अधिकारियों के साथ बाढ़ की तैयारियों पर भी चर्चा की। सीएम ने यमुना बाजार का भी दौरा किया और हालात का जायजा लिया। (पूरी खबर यहां पढ़ें)

    गुरुग्राम में काम और पढ़ाई करने वाले रहें सावधान

    गुरुग्राम में 24 घंटे में 160 एमएम बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। कादरपुर में बांध टूटने से कई इलाके जलमग्न हो गए वहीं एसपीआर पर सड़क का एक हिस्सा ढह गया। प्रशासन ने वर्क फ्रॉम होम की सलाह दी। मौसम विभाग ने 11 सितंबर तक बारिश की संभावना जताई है। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर जलभराव से यातायात प्रभावित है। ( पूरी खबर यहां पढ़ें)

    जापानी महिला से ली रिश्वत, 3 ट्रैफिक पुलिसकर्मी सस्पेंड

    गुरुग्राम में ट्रैफिक पुलिस ने गैलेरिया मार्केट क्षेत्र में एक जापानी महिला से हेलमेट न होने पर एक हजार रुपए की रिश्वत ली। महिला ने इसका वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया जिसके बाद डीसीपी ट्रैफिक डॉ. राजेश मोहन ने तत्परता दिखाते हुए जोन ऑफिसर कॉन्स्टेबल और एक होमगार्ड को सस्पेंड कर दिया। (पूरी खबर यहां पढ़ें)

    नोएडा में 3500 मकान मालिकों को नोटिस जारी

    नोएडा प्राधिकरण ने अतिक्रमण के खिलाफ धारा 10 के तहत 3500 मकान मालिकों को नोटिस जारी किया है। फोनरवा ने एसीईओ से मिलकर जांच के लिए कमेटी गठित करने और कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग की है। उन्होंने दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) की तरह जुर्माना लेकर निर्माण नियमित करने का सुझाव दिया है जिससे निवासियों को राहत मिल सके। (पूरी खबर यहां पढ़ें)

    यह भी पढ़ें- दिल्ली में लोगों को ट्रैफिक जाम से कैसे मिलेगी राहत? सामने आई बड़ी वजह