विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 20, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सीधी सादी दिखने वाली बहू ने किया 'गंदा काम', परिवार में कभी किसी को नहीं हुआ देवर-भाभी की लव स्टोरी पर शक

Published: Sun, 20 Jul 2025 08:13 AM (IST)

दिल्ली के उत्तम नगर में एक पत्नी ने अपने देवर के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। पत्नी ने ...और पढ़ें

पति की हत्या में गिरफ्तार सुष्मिता व उसका चचेरा देवर राहुल। फोटो- जागरण
पति की हत्या में गिरफ्तार सुष्मिता व उसका चचेरा देवर राहुल। फोटो- जागरण

HighLights

  1. दिल्ली में पत्नी की खौफनाक करतूत, देवर के साथ मिलकर की पति की हत्या
  2. चचेरे देवर के साथ मिलकर पत्नी ने नींद की गोली देकर पति को किया बेहोश
  3. फिर बिजली के झटके दे की हत्या, इंस्टाग्राम चैट से खुला दोनों का भेद

जागरण संवाददाता, पश्चिमी दिल्ली। राजधानी दिल्ली के उत्तम नगर इलाके में एक पत्नी ने अपने देवर के साथ मिलकर पति को बेरहमी से मौत की नींद सुला दी। पत्नी ने चचेरे देवर के साथ मिलकर पहले पति को नींद की गोली देकर बेहोश कर दिया। फिर बिजली के झटके देकर उसकी हत्या कर दी।

ओम विहार गली संख्या सात के लोगों को यकीन नहीं हो रहा है कि सीधी सादी दिखने वाली बहू ने ऐसा गंदा काम कर दिया है, जिससे एक व्यक्ति हमेशा के लिए गहरी नींद में सो चुका है। मोहल्ले वालों का कहना है कि आखिर हत्या की क्या जरूरत थी, जब पति से नहीं बन रहा था, तो उसे छोड़ देती, तलाक दे देती, घर छोड़ देती, लेकिन किसी की जान लेना किसी भी तरह से सही नहीं कहा जा सकता है।

"बहू के मन में बेटे के लिए इतनी नफरत"

खुद करण की मां कहती हैं कि उन्हें कभी इस बात की भनक तक नहीं लगी कि उनकी बहू के मन में उनके बेटे के लिए इतनी नफरत है। वे कहती हैं कि यह तो अच्छा हुआ कि घटना वाली रात उनका पोता उनके साथ था, नहीं तो क्या पता, उसे भी ये लोग ठिकाने लगाते।

कई दिन तक करता था नाइट ड्यूटी

करण की मां का कहना है कि अब करण की निशानी के तौर पर यह बेटा ही है। करण के परिवार वालों ने बताया कि करण जिस कंपनी में काम करता था, वह कई कई दिनों के लिए नाइट ड्यूटी लगती थी।

इधर, करण की पत्नी ने एक महीने पहले अपनी नौकरी छोड़ दी थी। इस दौरान राहुल अक्सर इनके घर आता जाता था, लेकिन भाभी देवर का संबंध होने के कारण किसी को कभी कोई शक नहीं हुआ।

यह भी पढ़ें- देवर-भाभी की लव स्टोरी और पति का कत्ल, इंस्टाग्राम चैट ने ऐसे खोला खौफनाक राज; कांप जाएगी रूह

यह भी पढ़ें- 'कितनी देर में मरेगा...', पति पर नशीली दवाओं का नहीं हुआ असर तो बेचैन हुई पत्नी; देवर से पूछा सवाल

यह भी पढ़ें- देवर-भाभी को हुआ प्यार तो रच डाली पति की हत्या की साजिश! करंट से मौत का मामला कैसे बना मर्डर मिस्ट्री?