विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Delhi Pollution: दिल्ली-एनसीआर में AQI 400 के पार, आपके इलाके का क्या है हाल?

Published: Sun, 21 Dec 2025 07:46 AM (GMT+05:30)Updated: Sun, 21 Dec 2025 09:05 AM (GMT+05:30)

दिल्ली-एनसीआर में स्मॉग की मोटी चादर छाई हुई है और वायु प्रदूषण खतरनाक स्तर पर है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ...और पढ़ें

बारापुल्ला फ्लाईओवर इलाके के आस-पास जहरीली धुंध में गुजरते वाहन। फोटो- एएनआई

बारापुल्ला फ्लाईओवर इलाके के आस-पास जहरीली धुंध में गुजरते वाहन। फोटो- एएनआई 

HighLights

  1. दिल्ली-एनसीआर में छाई स्मॉग की मोटी चादर।

  2. दिल्ली का औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स 398 दर्ज।

  3. नोएडा में भी हवा की गुणवत्ता गंभीर बनी हुई है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में स्मॉम की मोटी चादर छाई हुई और वायु प्रदूषण खतरनाक स्तर पर बना हुआ है। धुंध होने से विजिबिलिटी में कमी आई है जिससे सड़कों पर वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, रविवार सुबह सात बजे दिल्ली का औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 398 दिर्ज किया गया, जिसे हवा की बेहद खराब कैटेगरी में रखा गया है, लेकिन यह गंभीर कैटेगरी के बिल्कुल करीब है।

Delhi News Update (1)

ग्रेप स्टेज-IV के तहत सभी एक्शन लागू होने के बावजूद राजधानी के ज्यादातर इलाकों में एक्यूआई 400 के पार दर्ज किया गया है। आनंद विहार इलाके में एक्यूआई 433, बवाना में 442, बुराड़ी में 383, चांदनी चौक में 452, द्वारका में 414, आईटीओ में 399, अक्षरधाम में 438, जहांगीरपुरी में 440, मुंडका में 434, नरेला में 418, रोहिणी में 438, विवेक विहार में 418 और वजीरपुर में 446 रिकॉर्ड किया गया है।

वहीं, दिल्ली से सटे नोएडा में भी हवा की गुणवत्ता गंभीर बनी हुई है। सुबह सात बजे एक्यूआई 401, ग्रेटर नोएडा में 334, गाजियाबाद में 361 और गुरुग्राम में एक्यूआई 362 दर्ज किया गया है।

किस इलाके में कितना है एक्यूआई?

इलाका एक्यूआई
आनंद विहार 433
बवाना 442
बुराड़ी 383
चांदनी चौक 452
द्वारका 414
आईटीओ 399
अक्षरधाम 438
जहांगीरपुरी 440
मुंडका 434
नरेला 418
रोहिणी 438
विवेक विहार 418
वजीरपुर 446
नोएडा 401
ग्रेटर नोएडा 334
गाजियाबाद 361
गुरुग्राम 362

यह भी पढ़ें- दिल्ली-एनसीआर में शीतलहर के बीच जहरीली हवा का कहर, IMD ने जारी किया अलर्ट; बाहर निकलते समय रहें सावधान

यह भी पढ़ें- दिल्ली में कोहरे और प्रदूषण का डबल अटैक, IGI एयरपोर्ट पर 129 फ्लाइट्स कैंसिल

यह भी पढ़ें- 'खराब AQI से फेफड़े की बीमारी का रिस्क नहीं...', बढ़ते वायु प्रदूषण के बीच सरकार का अजीबोगरीब तर्क

यह भी पढ़ें- क्या है बीजिंग मॉडल जिसकी दिल्ली में हो रही है चर्चा, कैसे चीन ने अपनी राजधानी को किया 'स्मॉग फ्री'