बहुत ही जल्द सौरव गांगुली कहेंगे बीसीसीआइ अध्यक्ष पद को 'बाय-बाय', लोगों ने कहा- 'इसे कहते हैं कर्म'
सौरव गांगुली ने जैसे ही बीसीसीआइ अध्यक्ष पद को लेकर इस्तीफे की बात कही सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने विराट कोहली और सौरव गांगुली का नाम जोड़कर मीम्स की बरसात कर दी है। विराट कोहली के फैंस ने इस पूरे घटनाक्रम को कर्मा (कर्म) से जोड़ दिया है।
नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली का बतौर बीसीसीआइ अध्यक्ष पद का सफर तकरीबन समाप्त होने वाला है। मुमकिन है कि सौरव गांगुली की जगह साल 1983 में आयोजित वर्ल्ड कप में भारतीय टीम का हिस्सा रहे रोजर बिन्नी (Roger Binny) का अगला अध्यक्ष बनना लगभग तय है। जानकारी के अनुसार कुछ दिनों पहले भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने बीसीसीआइ अधिकारियों के साथ बैठक की थी।
बैठक के दौरान इस बात का पता चला था कि सौरव गांगुली एक बार फिर बीसीसीआइ अध्यक्ष बनने के लिए इच्छुक हैं। हालंकि उन्होंने कहा कि बीसीसीआइ नियमों के अनुसार वो दूसरी बार बीसीसीआइ अध्यक्ष (BCCI President) नहीं बन सकते हैं। हालांकि गुरुवार को पूर्व कप्तान ने कहा कि कोई भी जिंदगी भर क्रिकेटर या प्रशासक बना नहीं रह सकता। गौरतलब है कि सौरव ने इस बात की ओर भी इशारा किया है कि भविष्य में वो भविष्य में और भी जिम्मेदारी वाले काम कर सकते हैं।
विराट के फैंस ने सौरव गांगुली को किया ट्रोल
गौरतलब है कि जैसे ही सौरव गांगुली ने अपने इस्तीफे को लेकर यह बात कही, सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने विराट कोहली और सौरव गांगुली का नाम जोड़कर मीम्स की बरसात कर दी है।
विराट कोहली के फैंस ने इस पूरे घटनाक्रम को कर्म से जोड़ दिया है। बता दें कि सौरव गांगुली की अध्यक्षता में ही विराट कोहली ने तीनों फॅार्मेट से कप्तानी छोड़ दी थी। जानकारी के अनुसार बीसीसीआइ ने कप्तानी छोड़ने के लिए कोहली पर दबाव बनाया था।
यूजर्स ने दी अजब-गजब प्रतिक्रिया
Virat Kohli after knowing that BCCI removed saurav ganguly from his president position! pic.twitter.com/GnKhJpa2SD
— ಭಲೇ ಬಸವ (@Basavachethanah) October 12, 2022
Ganguly worked hard to take Kohli out. Not only has Kohli regained his form but the one sabotaging him has been sabotaged. pic.twitter.com/Pz1pzJrvJ8— Jas Oberoi | ਜੱਸ ਓਬਰੌਏ (@iJasOberoi) October 11, 2022
Just got to know that BCCI removed saurav ganguly from his president position 💔💔pic.twitter.com/WX1VyPA2rC— Yashvi (@BreatheKohli) October 11, 2022
बता दें कि अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष और संयुक्त सचिव पद के लिए चुनाव होंगे। 18 अक्तूबर को चुनाव होगा। अगर बिन्नी अध्यक्ष पद का चुनाव जीतते हैं तो वो 36वें बीसीसीआइ अध्यक्ष बनेंगे।
यह भी पढें: BCCI Election: रोजर बिन्नी का बीसीसीआइ अध्यक्ष बनना एक ऐतिहासिक फैसला, आखिर रवि शास्त्री ने ऐसा क्यूं कहा?