GST Reforms के बीच भारत को फिर मिला दोस्त रूस का साथ, चीन की धरती से पुतिन ने ट्रंप को धमकाया, कहा- नहीं चलेगी...!
ट्रंप को रूसी राष्ट्रपति ने चेतावनी दी है। टैरिफ को लेकर उन्होंने अमेरिका को कहा कि आप भारत या चीन से इस तरह बात नहीं कर सकते। चीनी धरती से पुतिन ने ट्रंप को चेतावनी देकर यह बताने की कोशिश की कि अमेरिका पूरी दुनिया का राजा नहीं है। वहीं दूसरी ओर भारत ने ट्रंप टैरिफ के असर को कम करने के लिए GST Reforms किया है।

नई दिल्ली। New GST Rates: एक तरफ भारत में नए जीएसटी रिफॉर्म (GST Reforms) को लेकर लिए गए फैसले पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण देशवासियों को तोहफा दे रहीं थी। दूसरी ओर हिंदुस्तान के दोस्त और रूस के राष्ट्रपति पुतिन चीन की धरती से अमेरिका द्वारा भारत पर लगाए टैरिफ (Trump Tariffs) और बार-बार दे रहे धमकी को लेकर ट्रंप को चेतावनी दे रहे थे।
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भारत और चीन पर दबाव डालने के लिए टैरिफ और प्रतिबंधों का उपयोग करने के खिलाफ वाशिंगटन को चेतावनी देते हुए कहा, "आप भारत या चीन से इस तरह बात नहीं कर सकते।"
चीन की राजधानी बीजिंग की सैन्य परेड में भाग लेने के बाद चीन में पत्रकारों से बात करते हुए, रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने दोनों देशों को प्रमुख आर्थिक शक्तियाँ बताया और उन पर आर्थिक दबाव डालने के प्रयासों को लेकर अमेरिका की आलोचना की।
पुतिन बोले भारत और चीन हैं साझेदार
पुतिन ने भारत और चीन को "साझेदार" बताया। उन्होंने यह भी तर्क दिया कि वाशिंगटन की टैरिफ़ रणनीति "इन देशों के नेतृत्व को कमजोर करने" के लिए बनाई गई थी।
पुतिन ने कहा, "इस बहुध्रुवीय दुनिया में सभी के समान अधिकार हैं। भारत या चीन जैसी आर्थिक दिग्गज कंपनियां हैं। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि किसी एक को वैश्विक राजनीति या सुरक्षा पर हावी होना चाहिए।"
'सभी समान होने चाहिए'
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सभी देशों पर टैरिफ लगाकर फिर से अमेरिका को महाने बनाने की बात कर रहे हैं। वह जबरदस्ती दूसरे देशों पर अपनी मनमानी चलाने की कोशिश करते हैं। लेकिन भारत ने अमेरिका को मुंहतोड़ जवाब दिया है। वहीं, रूसी राष्ट्रपति ने ट्रंप की आलोचना करते हुए कहा कि, "हम नहीं मानते कि किसी का वर्चस्व होना चाहिए। सभी समान होने चाहिए।"
उन्होंने आगे कहा, "आपके पास डेढ़ अरब की आबादी वाले भारत जैसे देश हैं, चीन जैसी शक्तिशाली अर्थव्यवस्थाएं हैं, लेकिन उनके अपने घरेलू राजनीतिक तंत्र और कानून भी हैं। जब कोई आपको बताता है कि वे आपको सजा देने वाले हैं, तो आपको सोचना होगा उन बड़े देशों का नेतृत्व कैसी प्रतिक्रिया देगा?"
यह भी पढ़ें- New GST Rates: तेल, साबुन, शैंपू से लेकर घी और क्रीम तक सबकुछ हुआ सस्ता, ये रही सस्ते हुए सामानों की पूरी लिस्ट
उन्होंने कहा कि इतिहास दोनों देशों की राजनीतिक प्रवृत्ति पर भारी पड़ता है। उनके इतिहास में भी कठिन दौर आए हैं, जैसे उपनिवेशवाद, लंबे समय तक उनकी संप्रभुता पर कर। अगर उनमें से कोई कमजोरी दिखाता है, तो उसका राजनीतिक करियर खत्म हो जाएगा। इसलिए यह उसके व्यवहार को प्रभावित करता है।
भारत ने GST Rate Cut से टैरिफ के आंच को करने की कोशिश की
ट्रंप टैरिफ से निपटने के लिए भारत ने अपने घरेलू बाजार में मार्केट में पैसा बढ़ाने के लिए जीएसटी में रिफॉर्म (New GST Rates) किया। अधिकतर वस्तुएं बेहद सस्ती हो गई हैं। ऐसे में लोग अब अधिक सामान खरीदेंगे तो अर्थव्यवस्था में इसका सकारात्मक असर पड़ेगा। कहीं न कहीं एक तरह से यह भारत का मास्टर स्ट्रोक है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।