सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 04, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

New GST Rates: इन 35 वस्तुओं पर अब ‘0’ टैक्स, आखिर मिल ही गया आम आदमी को दिवाली गिफ्ट

Published: Thu, 04 Sep 2025 01:01 AM (IST)

जीएसटी काउंसिल की बैठक में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बड़ा फैसला लिया है। New GST Rate में बदलाव करते ...और पढ़ें

ये बदलाव 22 सितंबर 2025 से लागू हो जाएंगे और जिसे दिवाली गिफ्ट बताया जा रहा है।
ये बदलाव 22 सितंबर 2025 से लागू हो जाएंगे और जिसे दिवाली गिफ्ट बताया जा रहा है।

 नई दिल्ली। आखिरकार वो दिन आ ही गया जिसका लोग 15 अगस्त से बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। GST काउंसिल की हालिया बैठक देश के लोगों और व्यापारियों के लिए एक बड़ी राहत लेकर आई है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में GST दरों में बहुत बड़ा बदलाव किया गया है। अब देश में GST की स्लैब 5% और 18% ही (New GST Rate) होगी। वहीं लागू 12% और 28% के रेट खत्म कर दिए गए हैं। ये बदलाव 22 सितंबर 2025 से लागू हो जाएंगे और जिसे दिवाली गिफ्ट बताया जा रहा है।

GST काउंसिल ने कई डेली की जरूरी वस्तुओं, स्वास्थ्य सेवाएं और खाद्य उत्पादों पर शून्य '0' GST कर (zero GST items) दिया है। तो चलिए जानते हैं कि ऐसी कौन-सी वस्तुएं हैं, जिनमें टैक्स घटकर शून्य हो गया है। यानी ऐसी वस्तुएं जिन पर आपको कोई टैक्स नहीं देना होगा।

किन वस्तुओं पर लगेगा ‘0’ टैक्स (0% GST Items)

खाद्य और डेयरी उत्पाद

छेना या पनीर (pre-packaged और labelled), UHT (Ultra-High Temperature) दूध, पिज्जा ब्रेड, खाखरा, चपाती या रोटी, पराठा, परोट्टा और अन्य भारतीय ब्रेड (किसी भी नाम से) पर पहले 5% GST, अब 0% होगा।

क्रं आइटम
1 UHT (Ultra-High Temperature) दूध
2 छेना -Pre-packaged and labelled
3 पनीर Pre-packaged and labelled
4 पिज्जा ब्रेड
5 खाखरा, चपाती या रोटी
6 पराठा और अन्य भारतीय ब्रेड (किसी भी नाम से)
7 Erasers (रबर)
8 अनकोटेड पेपर और पेपरबोर्ड (Used for notebooks etc.)
9 एक्सरसाइज बुक
10 ग्राफ बुक, लेबोरेटरी नोटबुक और नोटबुक्स
11 Agalsidase Beta
12 Imiglucerase
13 Eptacog alfa activated recombinant coagulation factor VIIa
14 Onasemnogene abeparvovec
15 Asciminib
16 Mepolizumab
17 Pegylated Liposomal Irinotecan
18 Daratumumab / Daratumumab subcutaneous
19 Teclistamab
20 Amivantamab
21 Alectinib
22 Risdiplam
23 Obinutuzumab
24 Polatuzumab vedotin
25 Entrectinib
26 Atezolizumab
27 Spesolimab
28 Velaglucerase Alpha
29 Agalsidase Alfa
30 Rurioctocog Alpha Pegol
31 Idursulphatase
32 Alglucosidase Alfa
33 Laronidase
34 Olipudase Alfa
35 Tepotinib

एक्सरसाइज बुक, नोटबुक

अनकोटेड पेपर और पेपरबोर्ड (जो एक्सरसाइज बुक, ग्राफ बुक, लेबोरेटरी नोटबुक आदि में उपयोग होता है), एक्सरसाइज बुक, ग्राफ बुक, रबर इरेजर (erasers), लेबोरेटरी नोटबुक और अन्य नोटबुक्स पर 0 टैक्स होगा।

जीवनरक्षक दवाएं (Life-saving drugs)

इन दवाओं पर पहले 12% GST लगता था, जिसे अब शून्य कर दिया गया है। इसमें Agalsidase Beta, Imiglucerase, Eptacog alfa activated recombinant coagulation factor VIIa, Onasemnogene abeparvovec, Asciminib, Mepolizumab, Pegylated Liposomal Irinotecan, Daratumumab (including subcutaneous), Teclistamab, Amivantamab, Alectinib, Risdiplam, Obinutuzumab, Polatuzumab vedotin, Entrectinib, Atezolizumab, Spesolimab, Velaglucerase Alpha, Agalsidase Alfa, Rurioctocog Alpha Pegol, Idursulphatase, Alglucosidase Alfa, Laronidase, Olipudase Alfa, Tepotinib आदि शामिल हैं। इन दवाओं का उपयोग मुख्य रूप से कैंसर, दुर्लभ बीमारियों और गंभीर क्रॉनिक रोगों के इलाज में होता है।

यह भी पढ़ें: GST काउंसिल का बड़ा फैसला, हेल्थ इंश्योरेंस ही नहीं लाइफ इंश्योरेंस भी हुआ टैक्स फ्री