Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    GST Cut Impact on Gold: लूट लो! आम आदमी को एक और राहत, सोने का भाव औंधे मुंह लुढ़का

    Updated: Thu, 04 Sep 2025 10:25 AM (IST)

    कल देर रात सरकार की ओर से आम आदमी को बड़ी राहत मिली है। सरकार ने GST Rate Cut को लेकर फैसला किया है। मोदी सरकार की ओर से कई चीजों में टैक्स कटौती की गई है। इसके बाद आज सोने के दाम (Gold Price Today) में भी भारी गिरावट देखी गई है।

    Hero Image
    जीएसटी कटौती के बाद सोने के दामों में भारी गिरावट!

    नई दिल्ली। 3 सितंबर देर रात को सरकार की ओर से जीएसटी कटौती को लेकर फैसला किया गया। सरकार ने कई चीजों पर टैक्स कम कर दिया है। ये नया दर 22 सितंबर को लागू होगा।

    Gold Price: कितना है सोने का भाव?

    GST Rate Cut के बाद से सोने के दाम में भी बड़ी गिरावट देखी गई है। 10 ग्राम सोने के भाव में सुबह 10.19 बजे 1239 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है। सुबह 10 बजे सोने का भाव 105,956 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सोने ने अब तक 105,800 रुपये का लो रिकॉर्ड और 106774 रुपये का हाई रिकॉर्ड बनाया है। सोना 107,195 रुपये प्रति 10 ग्राम पर क्लोज हुआ है।

    कल शाम को IBJA में 10 ग्राम सोने का भाव 106,020 रुपये दर्ज किया गया है।

    कितनी सस्ती हुई चांदी?

    चांदी की कीमत में 523 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट दर्ज की गई है। सुबह 10.30 बजे के करीब चांदी का भाव 122945 रुपये दर्ज किया गया है। चांदी ने अब तक 122,193 रुपये का लो रिकॉर्ड और 122,945 रुपये का हाई रिकॉर्ड बनाया है।

    चांदी 123468 रुपये प्रति 10 ग्राम पर क्लोज हुआ है।  कल शाम को IBJA में 10 ग्राम चांदी का भाव 122833 रुपये चल रहा था।

    अलग-अलग शहरों के दाम

    शहर सोने का दाम चांदी का भाव
    पटना ₹106,160 ₹123,730
    जयपुर ₹106,200 ₹123,780
    कानपुुर ₹106,220 ₹123,740
    लखनऊ ₹106,220 ₹123,740
    भोपाल ₹106,300 ₹123,830
    इंदौर ₹106300 ₹123,830
    चंडीगढ़ ₹106,190 ₹123,700
    रायपुर ₹106,150 ₹124,100

    भोपाल और इंदौर में आज सोने का भाव सबसे ज्यादा है। वहीं रायपुर में सोने का दाम सबसे कम है। भोपाल और इंदौर में 10 ग्राम सोने की कीमत 106,300 रुपये दर्ज की गई है। इसके साथ ही रायपुर में सोने का दाम 124,100 रुपये है। 

    आज सबसे महंगी चांदी भोपाल और इंदौर में मिल रही है। वहीं रायुपर में चांदी सबसे सस्ती दर्ज की गई है। अगर आप निवेश उद्देश्य से खरीदना चाहते हैं, तो चांदी सबसे बेहतर है। 

    सोर्स- IBJA और MCX

    यह भी पढ़ें- Gold Price Today: लखनऊ, पटना, जयपुर…. तक कितना पहुंचा सोने का भाव, कीमत में उछाल जारी

    comedy show banner
    comedy show banner