Move to Jagran APP

बिहार में फिर बिगड़ा मौसम, पटना सहित 11 जिलों में बारिश के आसार; चार डिग्री तक गिरेगा तापमान

Bihar Weather Update बिहार का मौसम हर रोज बदल रहा है। फरवरी का पहला हफ्ता गुजर चुकने के बाद भी लोगों को दिसंबर और जनवरी के जैसी ठंड महसूस हो रही है। इस बीच राज्‍य में एक बार फिर से बारिश के आसार हैं।

By Shubh Narayan PathakEdited By: Published: Thu, 10 Feb 2022 06:12 AM (IST)Updated: Thu, 10 Feb 2022 06:12 AM (IST)
Bihar Weather News: बिहार में फिर से बिगड़ा मौसम, बारिश के आसार। प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर

पटना, जागरण संवाददाता। Bihar Weather Forecast: बिहार में मौसम का मिजाज रोज बदल रहा है। पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय की तराई क्षेत्र से होकर गुजर रहा है। सतह से 0.9 किमी उपर पूर्वी हवा का प्रवाह बना हुआ है। इसके कारण पटना समेत प्रदेश के गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, जहानाबाद, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद में हल्की से मध्यम स्तर के बारिश के आसार हैं। वहीं, कुछ जगहों पर बूंदाबांदी होगी। 48 घंटे बाद प्रदेश में न्यूनतम तापमान तीन से चार डिग्री गिरने के आसार हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश का मौसम शुष्क बना रहा। बुधवार को राजधानी पटना में सुबह और शाम के समय ठंड का असर रहा, वहीं दिन में धूप निकलने से मौसम सामान्य बना रहा।

loksabha election banner

प्रदेश में 23-24 डिग्री के बीच रहा अधिकतम तापमान

9.2 डिग्री सेल्सियस के साथ सीतामढ़ी, अररिया प्रदेश का ठंडा शहर रहा। पटना का न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश का न्यूनतम तापमान 10-11 तो अधिकतम तापमान 23-24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। प्रदेश के अधिकांश भागों में सुबह के समय कोहरा छाया रहा।

  • पटना समेत बिहार के 11 जिलों में आज से बारिश के आसार
  • 9.2 डिग्री सेल्सियस के साथ सीतामढ़ी, अररिया प्रदेश का ठंडा शहर
  • 11.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया पटना का न्यूनतम तापमान
  • 10-11 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा प्रदेश का न्यूनतम तापमान

पूर्वी हवा के कारण तापमान में वृद्धि 

प्रदेश में पूर्वी हवा के प्रवाह का असर तापमान पर भी पड़ा है। पिछले 24 घंटों के दौरान राजधानी पटना के अधिकतम व न्यूनतम तापमान में वृद्धि देखी गई। पटना के अधिकतम तापमान में 0.2 डिग्री एवं न्यूनतम में 2.2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई। वहीं, गया के न्यूनतम तापमान में 2.9 डिग्री, भागलपुर में 0.6 डिग्री, मुजफ्फरपुर में 2.5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि देखी गई।

प्रमुख शहरों का अधिकतम और न्यूनतम तापमान

  • पटना - 23.4 - 11.2
  • गया-24.0-   10.2
  • भागलपुर-23.7 -  10.7
  • मोतिहारी- 23.5-    9.5
  • मुजफ्फरपुर-  22.0  -12.5
  • पूर्णिया- 23.5-   9.9
  • सुपौल - 24.3 - 10.3
  • (तापमान डिग्री सेल्सियस में)
  • ----------
  • नौ दिनों का पटना शहर का
  • अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान
  • तिथि      अधिकतम      न्यूनतम
  • एक फरवरी - 19.4-    10.0    
  • दो -    22.8  -       8.8
  • तीन-- 23.8-    12.2
  • चार- 18.4-   14.0
  • पांच -- 18.4-  11.2
  • छह--  20.6 -   9.0
  • सात -- 21.6  -   8.4
  • आठ-23.2-      9.0
  • नौ - 23.4-    11.2
  • (तापमान डिग्री सेल्सियस में)

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.