Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar Politics: मुकेश सहनी ने खोल दिए पत्ते, इतनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी विकासशील इंसान पार्टी

    Updated: Mon, 28 Jul 2025 09:53 PM (IST)

    विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) ने 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Election 2025) में 60 सीटों पर लड़ने का ऐलान किया है। पार्टी के संस्थापक मुकेश सहनी ने कहा कि बाकी सीटों पर महागठबंधन के सहयोगी दल चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने यह भी भविष्यवाणी की कि तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री बनेंगे।

    Hero Image
    सहनी की पार्टी का पहला एजेंडा, 60 सीटों पर चुनाव लड़ेगी वीआइपी

    राज्य ब्यूरो, पटना। बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Election 2025) के पहले महागठंधन की प्रमुख सहयोगी विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) ने एक बार फिर कहा है कि पार्टी 2025 में 60 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। शेष सभी सीटों पर हमारे सहयोगी दलों के प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वीआईपी के संस्थापक और पूर्व मंत्री मुकेश सहनी (Mukesh Sahani) ने सोमवार को इस संबंध में अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर एक पोस्ट डाली है। जिसमें उन्होंने एक बार फिर दोहराया है कि विकासशील इंसान पार्टी 60 सीटों पर लड़ेगी। यह पहला मौका नहीं है।

    इसके पूर्व भी सहनी 60 सीटों पर चुनाव लड़ने की बात कहते रहे हैं। यहीं नहीं, उन्होंने यह भी कहा है कि 2025 में हमारी सरकार बनेगी और बिहार के अगले मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव होंगे, जबकि, उपमुख्यमंत्री बिहार के अति पिछड़ा समाज से मल्लाह का बेटा होगा।

    विधानसभा चुनाव में निश्चय रथ पर सवार होकर रोड शाे करेंगे मुख्यमंत्री

    दूसरी ओर, विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री निश्चय रथ पर सवार होकर चुनाव प्रचार करेंगे। इसके माध्यम से वह राेड शो करेंगे। पिछले लोकसभा चुनाव के दौरान भी बिहारशरीफ से उन्होंने निश्चय रथ पर सवार होकर कुछ इलाके में रोड शो किया था। हाल ही में मुख्यमंत्री जब मधुबनी गए थे तब वहां पहले से उपलब्ध निश्चय रथ पर कुछ देर के लिए वह सवार हुए थे।

    हरियाणा में तैयार हुए रथ में कई तरह की तकनीकी सुविधाएं

    हरियाणा के नंबर के साथ निश्चय रथ बिहार पहुंचा है। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार इसे हरियाणा में तैयार किया गया है। इसमें कई तरह की तकनीकी सुविधाएं हैं। मसलन इसमें हाइड्रोलिक सिस्टम लगा है। इसके माध्यम से रथ की छत पर ऊपर आकर लोगों को संबोधित किया जा सकता है।

    रथ की छत के ऊपर रेलिंग लगी है और फ्लड लाइट भी। इस सुविधा की वजह से रात में निश्चय रथ के माध्यम से जनसंपर्क संभव हो सकेगा। एडजस्टेबल कुर्सी भी लगी है। साउंड सिस्टम भी अत्याधुनिक है।

    यह भी पढ़ें- सम्राट या विजय सिन्हा नहीं, इस नेता को BJP बनाएगी CM उम्मीदवार; Tejashwi Yadav का चौंकाने वाला दावा

    यह भी पढ़ें- Bihar Politics: तेजस्वी के साथ आए JDU के कद्दावर नेता, लालू के लाल बोले- 20 साल तक नीतीश चाचा ने...