Move to Jagran APP

बिहार में बिगड़ा मौसम, पटना सहित कई जिलों में बारिश; ओले गिरने की चेतावनी, जानिए कब खिलेगी धूप

Bihar Weather Update बिहार में अभी और बिगड़ेगा मौसम येलो व आरेंज अलर्ट जारी पटना सहित कई जिलों में ओले गिरने के आसार तेज बारिश से प्रभावित होगा जनजीवन येलो अलर्ट से अधिक खतरनाक होता है आरेंज अलर्ट जानें किस जिले में कैसा रहेगा मौसम

By Shubh Narayan PathakEdited By: Published: Fri, 04 Feb 2022 06:19 AM (IST)Updated: Fri, 04 Feb 2022 02:44 PM (IST)
Bihar Weather Rain Alert: बिहार में तेज बारिश और ओले गिरने का अलर्ट जारी। प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर

पटना, जागरण संवाददाता। Bihar Weather Update: बिहार में मौसम का मिजाज फिर से बिगड़ गया है। राज्‍य में पश्चिमी विक्षोभ के साथ बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी युक्त पूर्वी हवा का प्रभाव मौसम पर पड़ रहा है। सतह से 1.5 किमी ऊपर पूर्वी हवा का प्रवाह होने के कारण उत्तर पश्चिम भाग के पूर्वी व पश्चिमी चंपारण, सारण, गोपालगंज एवं दक्षिण मध्य भाग के पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, जहानाबाद के कई हिस्सों में मेघ गर्जन, बिजली चमकने एवं ओलावृष्टि का पूर्वानुमान है। शेष भागों में बिजली चमकने के साथ भारी बारिश के आसार हैं। पटना, बक्‍सर सहित कई जिलों में बारिश का सिलसिला गुरुवार से ही शुरू है। तेज ठंडी हवाओं ने कनकनी बढ़ा दी है। यहां आपको पता चलेगा कि मौसम में सुधार होने की उम्‍मीद कब तक है।

loksabha election banner

यह भी पढ़ें: क्या सरस्वती पूजा 2022 के दिन भी बारिश होगी? देखें, मुजफ्फरपुर का मौसम पूर्वानुमान

मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने येलो व आरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसमी विज्ञानी की मानें तो शुक्रवार को प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश व ओलावृष्टि के आसार हैं। लोगों को अपने घरों में रहने की सलाह दी गई है।  बादल छाए रहने के साथ न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री की वृद्धि होगी। पांच फरवरी के बाद न्यूनतम तापमान में आंशिक गिरावट के आसार हैं।

  • पटना सहित कई जिलों में ओले  गिरने के साथ बारिश की संभावना
  • 7.5 डिग्री सेल्सियस के साथ सीतामढ़ी प्रदेश में सबसे ठंडा शहर

यह भी पढ़ें: सरस्वती पूजा आज, इस मुहूर्त में पूजा करने से प्राप्त होगी असीम कृपा

आठ जिलों का पारा जम्मू से कम

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, प्रदेश के मोतिहारी, दरभंगा, शेखपुरा, जमुई, पुपरी, बांका एवं पूसा आठ जिलों का न्यूनतम तापमान जम्मू से भी कम दर्ज किया गया। दरभंगा का न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री, मोतिहारी 8.7 डिग्री, शेखुपरा 8.8 डिग्री, जमुई 9.9, पुपरी 7.5, बांका 9.9 और पूसा का 9.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू शहर का न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री की वृद्धि के साथ 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, पिछले 24 घंटों के दौरान 7.5 डिग्री सेल्सियस के साथ सीतामढ़ी प्रदेश का ठंडा शहर रहा। वहीं, पटना का न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री की वृद्धि के साथ 12.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

प्रमुख शहरों का अधिकतम और न्यूनतम तापमान

  • पटना  23.8         12.2
  • गया  24.5          10.5
  • भागलपुर    23.4     11.6
  • पूर्णिया      23.7    11.8
  • (तापमान डिग्री सेल्सियस में )

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.