Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    क्या सरस्वती पूजा 2022 के दिन भी बारिश होगी? देखें, मुजफ्फरपुर का मौसम पूर्वानुमान

    By Ajit KumarEdited By:
    Updated: Sat, 05 Feb 2022 07:18 AM (IST)

    Weather MuzaffarpurBihar एक-दो दिनों तक पुरबा चलने के बाद फिर चलेगी पछिया हवा। अधिकतम तापमान में चार डिग्री तक की बढ़ोतरी होने के बाद ठंड से भी राहत म ...और पढ़ें

    Hero Image
    Weather Muzaffarpur,Bihar: आज सुबह के बाद मौसम सामान्य होने की संभावना। Photo-Jagran

    मुजफ्फरपुर, जासं। Weather Muzaffarpur,Bihar: कड़ाके की सर्दी के बीच गुरुवार की शाम से शुक्रवार को पूरे दिन तक तेज हवा और बारिश होने से क्षेत्र के लोग सहमे हैं। उनके मन में आशंका है कि कहीं सरस्वती पूजा में भी विघ्न न हो जाए। इसको लेकर मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि शनिवार की सुबह के बाद स्थिति तेजी से सामान्य होती चली जाएगी। आसमान में बादल जरूर छाए रहेंगे, लेकिन बारिश की संभावना नहीं के बराबर है। अभी एक से दो दिनों तक पुरबा हवा चलेगी। उसके बाद पछिया। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें: घर से भागकर युवती ने मजहब की दीवार तोड़ी और प्यारा पत‍ि भी पाया, रोचक है बगहा के इस लड़की की कहानी

    डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के मौसम विभाग ने जारी बुलेटिन में कहा है कि मौसम की यह स्थिति 5 फरवरी की सुबह तक रहने की उम्मीद है। उसके बाद मौसम सामान्य हो जाएगा। आसमान में बादल, हल्की वर्षा एवं तेज हवा से राहत मिल सकती है। इसके बाद आसमान प्राय : साफ तथा मौसम के शुष्क होने रहने संभावना है। अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान 16 से 18 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 9 से 11 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। उसके बाद अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी के साथ अधिकतम तापमान 20 से 22 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

    मौसम विभाग ने कहा है कि पूर्वानुमानित अवधि में औसतन 7 से 10 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से अगले एक-दो दिनों तक पुरवा हवा और उसके बाद पछिया हवा चलने की संभावना है। सापेक्ष आद्र्रता सुबह में 85 से 95 प्रतिशत तथा दोपहर में 55 से 70 प्रतिशत रहने की संभावना है। गुरुवार की रात से शुक्रवार की दोपहर तक 29.6 मिली मीटर वर्षा रिकार्ड की गई है। किसानों के लिए जारी समसामयिक सुझाव में कहा गया है कि खेतों में जलजमाव की स्थिति पैदा हो गई है। इसलिए अपने खेतों से जल निकासी की उचित व्यवस्था करें। राई-सरसों की तैयार फसलों की कटाई अभी एक-दो दिनों तक स्थगित रखें।