विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 06, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar Politics: जल्द होगा कांग्रेस के टिकट उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला, दिल्ली से पटना आएगा ये कद्दावर नेता

Published: Wed, 06 Aug 2025 04:45 PM (IST)

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनजर कांग्रेस पार्टी 10 अगस्त से उम्मीदवारों की स्क्रीनिंग शुरू करेगी। अजय माकन की अध्यक्षता ...और पढ़ें

जल्द होगा कांग्रेस के टिकट उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला
जल्द होगा कांग्रेस के टिकट उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला

HighLights

  1. कांग्रेस उम्मीदवारों की स्क्रीनिंग 10 अगस्त से
  2. अजय माकन करेंगे स्क्रीनिंग कमेटी की अध्यक्षता
  3. ऑनलाइन आवेदन के बाद अब चयन प्रक्रिया शुरू

राज्य ब्यूरो, पटना। बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Election 2025) की बिसात लगभग बिछ चुकी है। तमाम पार्टियों अब मैदान में उतारे जाने वाले मोहरों के चयन में जुट गई हैं। कांग्रेस भी अपने उम्मीदवारों की स्क्रीनिंग की तैयारी में है। संभावना है कि 10 अगस्त से कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता अजय माकन की अध्यक्षता में गठित स्क्रीनिंग कमेटी प्रत्याशियों की स्क्रीनिंग के काम में जुटेगी।

यह प्रक्रिया तीन से चार दिन चलने की संभावना जताई जा रही। बिहार विधानसभा चुनाव के भावी उम्मीदवारों के चयन के लिए अजय माकन 10 को बिहार आ रहे हैं।

बिहार कांग्रेस ने आलाकमान की रजामंदी के बाद इस बार विधानसभा चुनाव में उम्मीदवारों के चयन के लिए पुराने विवादों को ध्यान में रखते हुए ऑनलाइन आवेदन की व्यवस्था बहाल की थी। पार्टी ने बाकायदा एक क्यूआर कोड जारी किया था। क्यूआर कोड में उम्मीदवारी के लिए  कुछ शर्तों को भी शामिल किया गया।

उम्मीदवारों के लिए जो शर्त निर्धारित की थी उसे पूरा किए बिना टिकट की कल्पना करना बेमानी था। अब ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया करीब-करीब पूरी हो चुकी है और पार्टी के मापदंड पर खरे भावी उम्मीदवारों के चयन का काम शुरू होने की तैयारी है।

पार्टी सूत्रों की माने तो स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष अजय माकन अपनी टीम के साथ 10 को बिहार आएंगे और सबसे पहले तीन अंचलों के बिहार प्रभारी सचिवों से मुलाकात करेंगे और प्रत्याशियों के चयन के संबंध में बातचीत करेंगे।

यह बता दें कि कांग्रेस ने बिहार को तीन अंचलों में बांटकर शाहनवाज हुसैन, सुशील पासी और देवेंद्र यादव को प्रभारी सचिव नियुक्त किया है। बिहार के प्रभारी सचिवों से मुलाकात के बाद माकन केंद्रीय टीम द्वारा बिहार में नियुक्त किए गए कुछ चुनिंदा पर्यवेक्षकों से भी बात करेंगे और उनका फीडबैक लेंगे। ऐसा सूत्रों का दावा है।

इस प्रक्रिया के पूरा होने के बाद माकन और उनकी टीम ऑनलाइन आवेदन करने वाले टिकट के इच्छुक लोगों से वन टू वन बात करेंगे और पार्टी ने जो शर्तें निर्धारित की थी उसकी रिपोर्ट भी लेंगे। इसके बाद मापदंड पर जो भी खरे  आवेदक होंगे उनके संबंध में वे पहले प्रदेश नेतृत्व से विस्तार में बातचीत करेंगे, चुनाव क्षेत्र में उनकी पकड़ उनके पुराने रिकॉर्ड जैसे बिंदुओं पर प्रदेश नेतृत्व की राय जानेंगे।

इसके बाद बिहार के भावी उम्मीदवारों की लिस्ट लेकर वे दिल्ली प्रस्थान कर जाएंगे। जहां पार्टी की केंद्रीय कमेटी संबंधित नामों पर एक बार फिर मंथन करेगी इसके बाद बिहार नेतृत्व के अधिकारियों से भी विमर्श होगा। तब कहीं जाकर उम्मीदवारों का नाम अंतिम रूप से चयनित होगा।

सूत्रों की माने तो यह प्रक्रिया लंबी चलेगी। इस बीच महागठबंधन में सीटों के बंटवारे का काम भी होगा। सीटों के आधार पर जिताऊ उम्मीदवारों को सिंबल देकर मैदान में भेजा जाएगा। 

यहां बता दें कि बिहार में प्रत्याशियों के चयन के लिए जो स्क्रीनिंग कमेटी गठित की गई है उसमें अजय माकन के अलावा वरिष्ठ नेता परिणीति शिंदे, इमरान प्रतापगढ़ी और कुणाल चौधरी को शामिल किया गया है जबकि एक्स ऑफिस मेंबर में कृष्णा अल्लावारू, राजेश राम, शकील अहमद खान, मदन मोहन झा के साथ देवेंद्र यादव, शाहनवाज और सुशील पासी को रखा गया है।

यह भी पढ़ें- 'नीतीश कुमार के मन में...', चुनाव से पहले प्रशांत किशोर ने दे दिया ऐसा बयान; होगा सियासी घमासान!

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: जदयू छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुआ ये कद्दावर नेता, नीतीश कुमार को लेकर किया बड़ा खुलासा