विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 05, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar Politics: जदयू छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुआ ये कद्दावर नेता, नीतीश कुमार को लेकर किया बड़ा खुलासा

Published: Tue, 05 Aug 2025 07:11 PM (IST)

जदयू छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए पूर्व विधान परिषद सदस्य बिनोद कुमार सिंह ने मधुबनी जिला कांग्रेस कार्यालय पहुंचकर कार्यकर्ताओं ...और पढ़ें

जदयू छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुआ कद्दावर नेता, नीतीश कुमार को लेकर किया बड़ा खुलासा
जदयू छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुआ कद्दावर नेता, नीतीश कुमार को लेकर किया बड़ा खुलासा

HighLights

  1. जदयू नेता ने कांग्रेस की सदस्यता ली
  2. कांग्रेस कार्यालय में नई पारी की शुरुआत
  3. राहुल गांधी के नेतृत्व पर जताया भरोसा

जागरण संवाददाता, मधुबनी। जदयू छोड़कर कांग्रेस पार्टी की सदस्यता लेने वाले कद्दावर नेता एवं पूर्व विधान परिषद सदस्य ने मंगलवार को पहली बार मधुबनी जिला कांग्रेस कार्यालय पहुंचकर कार्यकर्ताओं के बीच अपनी नई राजनीतिक पारी की शुरुआत की।

कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुबोध मंडल सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने उनका पाग, दोपटा व पेंटिग भेंट कर स्वागत किया। प्रो. बिनोद कुमार सिंह ने कहा आज कांग्रेस पार्टी के कार्यालय में आकर ऐसा महसूस हो रहा है जैसे मैं अपने पुराने घर लौट आया हूं।

कहा- आज जो लोग वोट और सत्ता के लिए समाज को बांटने का काम कर रहे हैं, वे देश के सच्चे हितैषी नहीं हो सकते। उन्होंने राहुल गांधी के नेतृत्व पर भरोसा जताया। कहा, मधुबनी एक समय में कांग्रेस का गढ़ था, और हम फिर से इस गौरव को वापस लाएंगे।

जदयू नेतृत्व पर निशाना साधते हुए कहा कि अब जदयू की कमान नीतीश जी के हाथ में नहीं रही। पार्टी और सरकार का संचालन कुछ पूर्व नौकरशाहों के हाथों में है। उन्होंने बिहार में बढ़ते अपराध और बिगड़ती कानून-व्यवस्था को लेकर भी सरकार को घेरा।

जिलाध्यक्ष सुबोध मंडल ने कहा बिनोद सिंह जैसे अनुभवी और जनप्रिय नेता का कांग्रेस में आना हमारे संगठन के लिए संजीवनी जैसा है। मौके पर जमील अंसारी, गंगा साफी समेत कई अन्य नेताओं ने भी कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

समारोह में पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज कुमार मिश्र, डिप्टी मेयर अमानुल्लाह खान, शाहिद हुसैन, टेकनाथ पाठक, अकिल अंजुम, मो. शब्बीर और झुन्ना खान, वासुदेव झा, सत्येंद्र पासवान, राजकुमार यादव, बबीता चौरसिया, प्रमोद मंडल, तारिक अनवर, अजय प्रसाद, इंतजार अहमद, आलोक झा, मो. फैजी, वसीम अहमद, मो. लाल, दिलराज, इस्माइल रैन, सुरेश चंद्र झा रमन, विनय कुमार झा और गुड्डू साह आदि थे।

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: राहुल-तेजस्वी के प्लान में चेंज, अब 17 अगस्त से हो सकती है 'वोट अधिकार यात्रा'

यह भी पढ़ें- 'राहुल के चेले बन गए हैं तेजस्वी', ये क्या बोल गए शाहनवाज हुसैन; नीतीश कुमार का भी लिया नाम

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।