विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 05, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'राहुल के चेले बन गए हैं तेजस्वी', ये क्या बोल गए शाहनवाज हुसैन; नीतीश कुमार का भी लिया नाम

Published: Tue, 05 Aug 2025 02:58 PM (IST)

भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव पर अफवाह फैलाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि तेजस्वी ...और पढ़ें

'राहुल के चेले बन गए हैं तेजस्वी', ये क्या बोल गए शाहनवाज हुसैन
'राहुल के चेले बन गए हैं तेजस्वी', ये क्या बोल गए शाहनवाज हुसैन

HighLights

  1. शाहनवाज का राहुल-तेजस्वी पर अफवाह फैलाने का आरोप
  2. तेजस्वी के पास दो मतदाता पहचान पत्र- शाहनवाज
  3. एनडीए बिहार में दो सौ से अधिक सीटें जीतेगी- शाहनवाज

जागरण संवाददाता, भागलपुर। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता व पूर्व केंद्रीय मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा कि केंद्र में प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी व बिहार में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव सनसनी फैला रहे हैं। अफवाह फैलाकर मतदाताओं को गुमराह कर रहे हैं। तेजस्वी यादव आज राहुल गांधी के चेले बन गए हैं।

उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस दिल्ली की तरह बिहार में भी जीरो पर आउट होगी, इसलिए अभी से हार का ठीकरा चुनाव आयोग पर फोड़ रही है। तेजस्वी यादव के पास दो-दो मतदाता पहचान पत्र हैं। चुनाव आयोग पर आरोप गढ़ने वाले तेजस्वी खुद फंस गए हैं।

शाहनवाज आगे बोले, कांग्रेस के पूर्व केंद्रीय मंत्री पी. चिदंबरम ने कहा है कि बिहार के वोटर का नाम तमिलनाडु में जोड़ा जा रहा है। कांग्रेस को इस मामले में जवाब देना होगा। इसका कांग्रेस को खामियाजा भुगतना होगा।

उन्होंने कहा कि मतदाता पुनरीक्षण के दौरान वैसे लोगों का नाम कटा है, जिनकी मृत्यु हो गई है, जो दूसरी जगह शिफ्ट हो गए हैं और जिनका दो जगहों पर नाम है। कांग्रेस मतदाता पुनरीक्षण को लेकर संसद नहीं चलने दे रही है। लोगों के बीच भ्रम पैदा कर रही है।

उन्होंने आगे कहा कि राहुल गांधी कह रहे हैं, उनके पास एटम बम है। अगर एटम बम रहता तो वे कब का फोड़ दिए रहते। जनता सब देख रही है। इस बार बिहार में एनडीए को दो सौ से अधिक सीटें आएंगी। नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए चुनाव लड़ेगा और उनके ही नेतृत्व में सरकार बनेगी।

उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार बिहार के विश्वकर्मा हैं। उन्होंने बिहार को सजाने-संवारने का काम किया है। आठ अगस्त को पुनौराधाम में मां सीता के मंदिर का शिलान्यास केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करेंगे। अयोघ्या की तरह वहां भी भव्य मंदिर का निर्माण होगा।

उन्होंने बताया कि इस माह राष्ट्रपति भागलपुर आएंगी। अभी तिथि की घोषणा नहीं हुई है। उनके यहां आने पर भव्य स्वागत होगा। उन्होंने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया और कहा कि वे आदिवासी समाज के बड़े नेता थे।

शाहनवाज हुसैन ने नवनियुक्त मंच-मोर्चा के अध्यक्षों का स्वागत किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष संतोष कुमार मौजूद थे।

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: बीजेपी को चुनाव से पहले बड़ा झटका, लालू यादव को मिला राम अयोध्या का साथ