विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 04, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar Politics: बीजेपी को चुनाव से पहले बड़ा झटका, लालू यादव को मिला राम अयोध्या का साथ

Published: Mon, 04 Aug 2025 09:01 PM (IST)

भाजपा नेता राम अयोध्या उर्फ भोला बिंद ने अपने समर्थकों के साथ राजद की सदस्यता ग्रहण की। राजद ने उन्हें ...और पढ़ें

बीजेपी को चुनाव से पहले बड़ा झटका, लालू यादव को मिला राम अयोध्या का साथ
बीजेपी को चुनाव से पहले बड़ा झटका, लालू यादव को मिला राम अयोध्या का साथ

HighLights

  1. भाजपा नेता राम अयोध्या राजद में शामिल
  2. तेजस्वी यादव पर धोखाधड़ी का आरोप
  3. दो ईपिक नंबर का मामला सामने आया

राज्य ब्यूरो, पटना। राजद प्रदेश मुख्यालय में सोमवार को पार्टी के प्रदेश प्रधान महासचिव रणविजय साहू के समक्ष भाजपा नेता एवं जिला पार्षद राम अयोध्या उर्फ भोला बिंद ने अपने समर्थकों के साथ राजद की सदस्यता ग्रहण की।

प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद ने बताया कि साहू ने भोला बिंद और उनके समर्थकों को फूलों का माला, राजद की सदस्यता रसीद के साथ लालू यादव की जीवनी पर लिखित पुस्तक गोपालगंज टू रायसीना देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर अवनीश पांडेय, समीर त्रिपाठी, विपुल त्रिपाठी एवं धर्मेंद्र बिंद उपस्थित थे।

राजनीति नहीं, फर्जीवाड़ा करते हैं तेजस्वी : प्रभाकर मिश्र

दूसरी ओर, भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रभाकर कुमार मिश्र ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर करारा प्रहार करते हुए कहा कि तेजस्वी यादव राजनीति नहीं, फर्जीवाड़ा करते हैं। अभी तक तेजस्वी यादव के पिता और उनके परिवार ने बिहार की जनता की आंखों में धूल झोंकने का काम किया था, लेकिन तेजस्वी यादव तो धोखेबाजी में अपने परिवार से भी दो कदम आगे निकल गए।

उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव ने तो चुनाव आयोग को ही धोखा देने का प्रयास किया। इसी को कहा जाता है, बड़े मियां तो बड़े मियां, छोटे मियां सुभान अल्लाह।

तेजस्वी का फर्जीवाड़ा अब उजागर हो गया है। उन्हें चुनाव आयोग को जवाब देना होगा कि उनके पास दो ईपिक नंबर कहां से आया। तेजस्वी यादव के नाम पर दो ईपिक नंबर-आरएबी 0456228 और आरएबी 2916120 मौजूद हैं।

इनमें से पहला नंबर 2020 के नामांकन पत्र और 2015 की मतदाता सूची में भी दर्ज था, जबकि दूसरा नंबर अस्तित्वहीन पाया गया है। ऐसे में यह तय है कि दूसरा ईपिक नंबर फर्जी है।

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: टिकट को लेकर मुकेश सहनी का बड़ा बयान, इस सीट पर ठोकी VIP की दावेदारी

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: एनडीए में सीट शेयरिंग पर मंथन शुरू, 2020 के गणित में बदलाव संभव