विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 06, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'नीतीश कुमार के मन में...', चुनाव से पहले प्रशांत किशोर ने दे दिया ऐसा बयान; होगा सियासी घमासान!

Published: Wed, 06 Aug 2025 03:14 PM (IST)

दरभंगा में प्रशांत किशोर ने जन सुराज सभा में कहा कि बिहार के लोगों ने मोदी को वोट दिया पर ...और पढ़ें

बच्चों के लिए वोट नहीं दिया, इसलिए गुजरात-महाराष्ट्र में मजदूरी कर रहे : प्रशांत
बच्चों के लिए वोट नहीं दिया, इसलिए गुजरात-महाराष्ट्र में मजदूरी कर रहे : प्रशांत

HighLights

  1. प्रशांत किशोर का दरभंगा में रोजगार वादा
  2. लालू यादव पर प्रशांत किशोर का कटाक्ष
  3. पेंशन और शिक्षा पर पीके की घोषणा

संवाद सूत्र, बहादुरपुर (दरभंगा)। बिहार के लोगों ने प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) को वोट दिया, लेकिन अब उनके बच्चे गुजरात और महाराष्ट्र में मजदूरी कर रहे हैं। अपने बच्चों के भविष्य के लिए वोट दें। इस बार छठ के बाद दरभंगा के युवाओं को रोजगार के लिए घर छोड़ने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।

उन्होंने आश्वासन दिया कि बिहार के 50 लाख युवाओं को यहीं 10-12 हजार रुपये की नौकरी दी जाएगी। उक्त बातें बहादुरपुर के बरूआरा दुर्गा मंदिर मैदान में 'बिहार बदलाव' सभा में जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) ने कही।

'नौवीं फेल बेटे को मुख्यमंत्री बनाना चाहते...'

उन्होने लालू यादव पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वे अपने नौवीं फेल बेटे को मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं, जबकि बिहार के कई युवा मैट्रिक, बीए और एमए कर चुके हैं और बेरोजगार हैं।

पीके ने कहा कि दिसंबर 2025 से 60 वर्ष से अधिक आयु के प्रत्येक व्यक्ति को दो हजार रुपये की मासिक पेंशन मिलेगी। 15 वर्ष से कम आयु के बच्चों को निजी स्कूलों में मुफ्त शिक्षा दी जाएगी। नेताओं के चेहरे देखकर वोट न करें, बल्कि अपने बच्चों की शिक्षा और रोजगार के लिए मतदान करें।

'नीतीश कुमार के मन में हारने का डर'

पीके ने गृह मंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर कहा, चुनाव में ही यह लोग बिहार आते हैं, सीतामढ़ी में पानी की समस्या पर नहीं बोलते। जन सुराज के आने से नीतीश कुमार के मन में हारने का डर है, इसलिए पेंशन-मानदेय बढ़ा रहे हैं। डोमिसाइल लागू कर रहे हैं।

सभा की अध्यक्षता जन सुराज के जिलाध्यक्ष मो. आमिर हैदर ने की। सभा को बिल्टू सहनी, शिवमणि, विनय कुमार सिंह, गंगा प्रसाद आदि ने संबोधित किया।

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: जदयू छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुआ ये कद्दावर नेता, नीतीश कुमार को लेकर किया बड़ा खुलासा

यह भी पढ़ें- 'राहुल के चेले बन गए हैं तेजस्वी', ये क्या बोल गए शाहनवाज हुसैन; नीतीश कुमार का भी लिया नाम