Move to Jagran APP

अब ट्रेनों की रफ्तार पर स्पीड गन सिस्टम रखेगा नजर, सुरक्षित परिचालन हो सकेगा संभव

स्टेशन और रास्ते में निर्धारित गति से चलेंगी ट्रेनें। कर्मचारी इस सिस्टम के माध्यम से ट्रेनों की गति की जांच करेंगे। मुख्य लोको निरीक्षक को दिया गया स्पीड गन सिस्टम।

By Ajit KumarEdited By: Published: Wed, 06 Mar 2019 03:42 PM (IST)Updated: Wed, 06 Mar 2019 03:50 PM (IST)
अब ट्रेनों की रफ्तार पर स्पीड गन सिस्टम रखेगा नजर, सुरक्षित परिचालन हो सकेगा संभव

मुजफ्फरपुर, जेएनएन। जंक्शन और रास्ते में निर्धारित से अधिक गति से ट्रेन चलाने वाले मुख्य लोको पायलट पर अब कड़ी नजर रहेगी। स्पीड गन सिस्टम से ट्रेनों की गति पर नजर रखी जाएगी। निर्धारित गति से ही ट्रेन चलानी है। नई व्यवस्था को लागू करने की दिशा में रेल प्रशासन ने तत्परता दिखाई है। इस सिस्टम से सुरक्षित ट्रेन परिचालन संभव हो सकेगा। स्थानीय जंक्शन स्थित क्रू लॉबी कार्यालय में कार्यरत मुख्य लोको निरीक्षक को स्पीड गन सिस्टम दिया गया।

loksabha election banner

    कर्मचारी प्रतिदिन इस सिस्टम के माध्यम से ट्रेनों की गति की जांच करेंगे। अधिक गति होने पर रिपोर्ट तैयार कर अधिकारी को सौंपी जाएगी। इसके बाद ज्यादा गति से ट्रेन चलाने वालों के खिलाफ विभागीय स्तर पर कार्रवाई की प्रक्रिया की जाएगी। जानकारी के अनुसार नया स्पीड गन सिस्टम बीस किमी की रफ्तार से कम चलने वाली ट्रेनों की गति की जांच नहीं करेगा। इससे अधिक रफ्तार होने पर ही सिस्टम से जांच होगी।

   नई व्यवस्था के तहत मुख्य लोको निरीक्षक को एक और कार्य सौंपा गया है। उन्होंने कहा कि जंक्शन और रास्ते में निर्धारित गति से अधिक ट्रेन को चलाया जाता है। सुरक्षित परिचालन के लिए निर्धारित गति से ट्रेन चलना चाहिए। लापरवाही करने वालों पर कड़ी नजर रहेगी।

   स्पीड गन सिस्टम से गति की जांच कर रिपोर्ट भेजी जाएगी। जल्द ही इस सिस्टम को ट्रेनों में लागू कर दिया जाएगा। इसका लाभ यात्रियों को मिलेगा। रफ्तार पर नजर रखने की प्रक्रिया विकसित होने से समय की बचत की जा सकेगी।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.