Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    SUV खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं? जानें April 2025 में कितने दिनों का होगा वेटिंग पीरियड

    Updated: Thu, 03 Apr 2025 02:00 PM (IST)

    SUV Waiting Period भारत में कॉम्‍पैक्‍ट एसयूवी सेगमेंट के वाहनों को काफी ज्‍यादा पसंद किया जाता है। लोगों की पसंद देखते हुए सेगमेंट में Maruti Tata Hyundai Mahindra Kia Skoda जैसी कंपनियों की ओर से बेहतरीन उत्‍पादों को ऑफर किया जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक किस कंपनी की किस एसयूवी को April 2025 में खरीदने पर कितना इंतजार करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं।

    Hero Image
    April 2025 में चार मीटर से छोटी एसयूवी के लिए कितना करना होगा इंतजार। जानें डिटेल।

    ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारत में बड़ी संख्‍या में एसयूवी सेगमेंट के वाहनों की बिक्री की जाती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक किस एसयूवी को खरीदने पर इस महीने कितना इंतजार करना पड़ सकता है। किस शहर में सबसे ज्‍यादा और कहां पर सबसे कम वेटिंग पीरियड चल रहा है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Mahindra XUV 3XO पर कितना Waiting Period

    Mahindra की ओर से Sub Four Meter SUV सेगमेंट में XUV 3XO को ऑफर किया जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस एसयूवी को April 2025 में खरीदने के लिए आपको अधिकतम तीन महीने तक का इंतजार करना पड़ सकता है। इस एसयूवी पर चेन्‍नई, कोयंबटूर, पटना, चंडीगढ़, गाजियाबाद, सूरत, कोलकाता, लखनऊ, गुरूग्राम में सबसे ज्‍यादा वेटिंग है। वहीं दिल्‍ली, फरीदाबाद में सबसे कम वेटिंग है।

    Tata Nexon पर कितना वेटिंग पीरियड

    टाटा मोटर्स की ओर से ऑफर की जाने वाली Nexon पर अधिकतम दो महीने की वेटिंग चल रही है। जयपुर, गुरूग्राम, लखनऊ, सूरत, इंदौर में इस पर दो महीने तक इंतजार करना पड़ सकता है। लेकिन फरीदाबाद, पटना, कोलकाता, अहमदाबाद, चेन्‍नई, पुणे, हैदराबाद, बेंगलुरू, दिल्‍ली में इस एसयूवी पर सबसे कम इंतजार करना पड़ रहा है।

    Maruti Brezza के लिए कितना वेटिंग पीरियड

    मारुति की ओर से इस सेगमेंट में ब्रेजा को बिक्री के लिए उपलब्‍ध करवाया जाता है। April 2025 में बुक करवाया जाता है, तो इसकी डिलीवरी के लिए अधिकतम तीन महीने तक का इंतजार करना पड़ सकता है। जानकारी के मुताबिक इस एसयूवी पर सिर्फ जयपुर में सबसे ज्‍यादा वेटिंग पीरियड है। इसके अलावा सूरत, दिल्‍ली, बेंगलुरु, गुरूग्राम में इस एसयूवी के लिए सबसे कम इंंतजार करना होगा।

    Hyundai Venue पर भी है वेटिंंग

    हुंडई मोटर्स की ओर से भी वेन्‍यू को इस सेगमेंट में ऑफर किया जाता है। कंपनी की एसयूवी को इस महीने में खरीदने पर अधिकतक दो महीने का इंतजार करना पड़ सकता है। जानकारी के मुताबिक मुंबई, हैदराबाद, पुणे, जयपुर, सूरत, चंडीगढ़, कोयंबटूर और नोएडा में इस पर सबसे ज्‍यादा वेटिंग चल रही है। वहीं दिल्‍ली, चेन्‍नई, लखनऊ, फरीदाबाद में इस पर सबसे कम वेटिंग चल रही है।

    Kia Sonet पर भी करना होगा इंजतार

    किआ की ओर से सोनेट एसयूवी पर भी इस महीने में इंतजार करना पड़ रहा है। कंपनी की ओर से ऑफर की जाने वाली इस एसयूवी पर अधिकतम दो महीने की वेटिंग चल रही है। चंडीगढ़ में इस एसयूवी के लिए सबसे ज्‍यादा इंतजार करना पड़ सकता है। वहीं मुंबई, हैदराबाद, पुणे, गुरुग्राम, कोलकाता, पटना, लखनऊ, पटना जैसे शहरों में इस पर सबसे कम वेटिंग पीरियड चल रहा है।

    Skoda Kylaq पर कितनी वेटिंग

    स्‍कोडा की ओर से काइलैक को भी कुछ समय पहले ही ऑफर किया गया है। इस एसयूवी को अगर इस महीने में खरीदना हो तो इसके लिए कई शहरों में अधिकतम दो महीने तक का इंतजार करना पड़ सकता है। एसयूवी के लिए मुंबई, हैदराबाद, पुणे, जयपुर, अहमदाबाद, गुरुग्राम, सूरत, इंंदौर, नोएडा जैसे शहरों में सबसे ज्‍यादा वेटिंग चल रही है।

    शोरूम से लें जानकारी

    अगर आप भी इस महीने में अपने लिए कॉम्‍पैक्‍ट एसयूवी सेगमेंट की किसी गाड़ी को खरीदने का मन बना रहे हैं, तो सबसे पहले नजदीकी शोरूम पर जाकर जानकारी ली जा सकती है। सभी वाहनों पर मॉडल, शहर और शोरूम के मुताबिक वेटिंग पीरियड अलग-अलग भी हो सकता है।