विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 01, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

महंगा हो गया Maruti से लेकर Tata तक की कारों को खरीदना, April 2025 में बढ़ गई इतनी कीमत

Published: Tue, 01 Apr 2025 10:00 AM (IST)

Car Price Hike अप्रैल 2025 के शुरू होते ही अब कारों को खरीदना महंगा हो गया है। देश की प्रमुख ...और पढ़ें

अप्रैल 2025 से कारों को खरीदना कितना महंगा हो गया है।
अप्रैल 2025 से कारों को खरीदना कितना महंगा हो गया है।

HighLights

  1. मारुति से लेकर टाटा तक ने महंगी की कारें
  2. दो से चार फीसदी तक बढ़ाए जा रहे दाम
  3. मार्च 2025 में ही निर्माताओं ने की थी घोषणा

ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारत में अब कार खरीदना फिर से महंगा होने जा रहा है। नए वित्‍त वर्ष के शुरू होते ही वाहन निर्माताओं की ओर से अपनी कारों की कीमतों को बढ़ाया जाएगा। किस किस कंपनी की ओर से कीमतों को बढ़ाने की जानकारी मार्च 2025 में ही दे दी गई थी। अप्रैल 2025 से किस कंपनी की कार को खरीदना कितना महंगा (Car Price Hike) हो रहा है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

Maruti की कारें कितनी महंगी होंगी

भारत की प्रमुख वाहन निर्माताओं में शामिल मारुति सुजुकी की ओर से अप्रैल 2025 में कारों की कीमतों में बढ़ोतर की जा रही है। मारुति की ओर से मार्च 2025 में ही इसकी जानकारी दी गई थी कि वह अप्रैल 2025 से अपनी कारों की कीमत बढ़ा देगी। जानकारी के मुताबिक अब मारुति की कार को खरीदना चार फीसदी तक महंगा हो गया है। इसकी औपचारिक घोषणा मारुति की ओर से कुछ समय में कर दी जाएगी। साल 2025 के शुरू होने के बाद से तीसरी बार कारों की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है। इसके पहले जनवरी और फरवरी में भी कीमत बढ़ाई जा चुकी हैं।

Hyundai भी महंगी करेगा कार

मारुति के अलावा हुंडई मोटर्स की ओर से भी कारों की कीमतों को बढ़ाया जा रहा है। निर्माता की ओर से भी मार्च 2025 में ही इसकी जानकारी दे दी गई थी कि वह अप्रैल 2025 से अपने पोर्टफोलियो की सभी कारों की कीमत में तीन फीसदी तक की बढ़ोतरी कर रही है।

Kia ने भी बढ़ाए दाम

किआ मोटर्स की ओर से भी एमपीवी और एसयूूवी सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। हुंडई की तरह किआ की ओर से भी मार्च 2025 में यह जानकारी दी गई थी कि वह अप्रैल 2025 से अपने पोर्टफोलियो की कीमतों में तीन फीसदी तक की बढ़ोतरी करेगी। अप्रैल के शुरू होते ही अब किआ की ओर से भी कुछ समय में औपचारिक घोषणा कर दी जाएगी।

महिंद्रा की एसयूवी भी महंगी

महिंद्रा की ओर से कई सेगमेंट में एसयूवी की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से भी पहले ही जानकारी दी गई थी कि वह भी अप्रैल 2025 से अपनी एसयूवी की कीमत में तीन फीसदी की बढ़ोतर कर देगी। अप्रैल के शुरू होने के बाद एसयूवी खरीदना महंगा हो रहा है।

टाटा और होंडा की कारें भी महंगी हुई

टाटा मोटर्स और होंडा कार्स इंडिया ने भी मार्च 2025 में ही इसकी घोषणा कर दी थी कि वह भी अप्रैल 2025 से अपने पोर्टफोलियो की कीमत बढ़ाने जा रही हैं। हालांकि दोनों निर्माताओं की ओर से इस बात की जानकारी नहीं दी गई थी कि वह कितनी बढ़ोतरी कर रही हैं, लेकिन अब इनकी कारों को खरीदना भी महंगा होने जा रहा है।

BMW ने भी बढ़ाई कीमत

सामान्‍य कारों के साथ ही लग्‍जरी वाहन निर्माता BMW ने भी अपनी कारों की कीमत में बढ़ोतरी कर दी है। अप्रैल के शुरू होते ही निर्माता की कार खरीदना महंगा हो गया है। जानकारी के मुताबिक बीएमडब्‍ल्‍यू की ओर से भी तीन फीसदी तक बढ़ोतरी की गई है।

क्‍या दिया कारण

सभी निर्माताओं की ओर से कीमतों में फिर से बढ़ोतरी करने का प्रमुख कारण कच्‍चे माल की लागत में बढ़ोतरी का है। इसके साथ ही कई निर्माताओं की ओर से ऑपरेशनल एक्‍सपेंस बढ़ने के कारण भी कीमतों को बढ़ाने की जानकारी दी गई है।