Move to Jagran APP

मई में छाया Eeco से लेकर Baleno तक का राज... यहां देखें टॉप कारों की सेल

इंडियन मार्केट में एक कई दमदार कारें मौजूद है। जो आज से ही नहीं कई सालो से राज करते आ रही है। इसका साफ असर मई में देखने को मिला है। जिसमें कई दमदार कारें सेल हुई है। (जागरण फोटो)

By Ayushi ChaturvediEdited By: Ayushi ChaturvediPublished: Wed, 14 Jun 2023 12:25 PM (IST)Updated: Wed, 14 Jun 2023 12:25 PM (IST)
car sale in may 2023 see all details here

नई दिल्ली,ऑटो डेस्क। भारतीय बाजार में एक से बढ़कर एक दमदार कारें लॉन्च हो रही है। जितनी तेजी से कारें लॉन्च हो रही है उतने ही तेजी से कारों की ब्रिकी भी बढ़ रही है। इस आर्टिकल में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि मई में सबसे अधिक ये टॉप कारें सेल हुई है।

loksabha election banner

Baleno

पहले नंबर पर मारुति सुजुकी का बलेनो मॉडल है। मई 2023 के आंकड़ों के मुताबिक कंपनी ने कुल 18733 यूनिट का सेल किया था। मई 2022 में कंपनी ने कुल 13970 यूनिट का सेल किया था। साल दर साल कंपनी का कुल ग्रोथ 34 फीसदी था।

Swift

स्विफ्ट दूसरे नंबर पर इस लिस्ट में शामिल है। मई 2023 के आंकड़ों के अनुसार स्विफ्ट (Swift) की कुल 17346 यूनिट की सेल की थी। वहीं मई 2022 के दौरान यह आंकड़ा कुल 14133 यूनिट का था। साल दर साल के आधार पर ग्रोथ 22 फीसदी अधिक की ग्रोथ दिखाई देती है।

WagonR

इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर वैगनआर है। मई 2023 में इसके कुल 16258 यूनिट का सेल किया है। वहीं मई 2022 के दौरान कुल 14814 यूनिट्स की सेल की थी। इस प्रकार साल  दर साल के आधार पर ग्रोथ में 3 फीसदी की गिरावट देखी गई है।

Creta

इस लिस्ट में क्रेटा मॉडल भी शामिल है। मई 2023 में कुल 14449 यूनिट का सेल हुआ था। इसकी तुलना मई 2022 से करें तो इस दौरान कंपनी ने कुल 10973 यूनिट का सेल किया था। इस कारण ये मई महीने बिकने वाली सबसे अधिक कार में से एक हो गई है।  

Nexon

पांचवें नंबर पर टाटा की नेक्सॉन है। मई 2023 में कंपनी ने कुल 14423 यूनिट का सेल किया था वहीं मई 2022 के दौरान कंपनी ने कुल 14614 यूनिट का सेल किया था।

Brezza

भारतीय बाजार में इस कार का जलवा बरकरार है। मई 2023 में इस कार की कुल 13398 यूनिट्स की सेल हुई है। मई 2022 के दौरान इसके कुल 10312 यूनिट का सेल हुआ था।

Eeco

इस लिस्ट में ईको भी कुछ कम नहीं है। मई 2023 के दौरान मॉडल (Eeco) की जबरदस्त सेल देखी गई है. मई 2023 में इसके कुल 12818 यूनिट की सेल हुई थी। मई 2022 में कुल 10312 यूनिट की सेल हुई थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.