विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Maruti Suzuki Eeco: बड़ी जगह वाली छोटी कार, अभी तक करती है दिलों पर राज

By Ayushi ChaturvediEdited By: Ayushi Chaturvedi
Published: Thu, 23 Feb 2023 06:00 PM (IST)

मारुति सुजुकी Eeco भारत में एक प्रीमियम एमपीवी है। ये बड़े परिवार वालों के लिए शानदार गाड़ी है। यह गाड़ी ...और पढ़ें

बड़ी जगह वाली छोटी कार, अभी तक करती है लोगों के दिलों पर राज
बड़ी जगह वाली छोटी कार, अभी तक करती है लोगों के दिलों पर राज

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। भारतीय बाजार में मारुति सबसे अधिक कारों की सेल करने वाली कंपनी में से एक है। मारुति सुजुकी ईको, एक ऐसा नाम रहा है, जो हमेशा भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाले ब्रांड्स में शामिल रहा है। मारुति सुजुकी Eeco एक प्रीमियम एमपीवी है। कंपनी ने एक प्रीमियम एमपीवी को भारत में लॉन्च किया था, लेकिन ज्यादा ग्राहक नहीं खींच पाई। इसलिए, मारुति ने साल 2010 में ईको को लॉन्च किया था। वो ईको तबसे आज तक चलती आ रही है, आखिर इसके पीछे कारण क्या है? इसे इतना क्यों पसंद किया जाता है।

एंट्री-लेवल MPV

Eeco Maruti की एंट्री-लेवल MPV है और कई भारतीय खरीदारों की लोकप्रिय पसंद रही है। एमपीवी को पहले पेट्रोल में 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ-साथ पांच-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से लैस फैक्ट्री सीएनजी पावरट्रेन विकल्पों के साथ बेचा गया था। इस पावरट्रेन को और अपडेट किया गया, क्योंकि उत्सर्जन मानदंड कड़े हो गए थे।

5-7 लोगों के बैठने का ऑप्शन

मारुति सुजुकी ईको 2 बैठने के ऑप्शन देती है। यह 5-सीट और 7-सीट ऑप्शन देती है। ये बड़े परिवार के लोगों के लिए काफी दमदार है। यही वजह है कि न केवल ई-कॉमर्स सेटअप के लिए इसे पसंद किया जाता है, बल्कि फैमली के लिए भी इसे पसंद करते हैं।

कीमत

भारतीय बाजार में मारुति की कारें किफायती होने के साथ -साथ फीचर्स से भी दमदार होती है। ईको की कीमत वर्तमान में 5.22 लाख रुपये से 6.51 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है।

बढ़ती ई-कॉमर्स

भारत में दिन पर दिन ई-कॉमर्स का बिजनेस बढ़ता जा रहा है। लॉकडाउन के बाद से ई-कॉमर्स खुदरा कारोबार कई गुना बढ़ गया है। जिसके बाद से इस कार को और ब्रिकी में बढ़ोतरी मिली है।

अभी तक किसी से सीधी प्रतिस्पर्धा नहीं

ईको की सबसे अच्छी बात यह है कि भारतीय बाजार में इसका कोई सीधा मुकाबला नहीं है। मारुति ईको की एक अलग फैन फॉलोइंग है। इसको टक्कर देना आसान नहीं है।

ये भी पढ़ें-

2023 Hyundai Verna क्यों बनी सबकी फेवरेट, क्या बन पाएगी सबसे अधिक बिकने वाली मिड-साइज सेडान

टाटा की Harrier और Safari डार्क एडिशन ADAS से लैस होने के बाद कितनी सेफ