विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

2023 Hyundai Verna क्यों बनी सबकी फेवरेट, क्या बन पाएगी सबसे अधिक बिकने वाली मिड-साइज सेडान

By Ayushi ChaturvediEdited By: Ayushi Chaturvedi
Published: Thu, 23 Feb 2023 12:48 PM (IST)Updated: Thu, 23 Feb 2023 01:25 PM (IST)

Hyundai Motor India Ltd. (HMIL) आने वाले दिनों में भारतीय बाजार में अपनी नई जनरेशन की Hyundai Verna 2023 को ...और पढ़ें

Hyundai Verna 2023: Hyundai Verna बनी सबकी फेवरेट कार
Hyundai Verna 2023: Hyundai Verna बनी सबकी फेवरेट कार

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। Hyundai Motor India ने हाल ही में अपनी नई जनरेशन Verna के कुछ आधिकारिक डिजाइन का खुलासा किया है, जिसे वाहन निर्माता कंपनी 21 मार्च को लॉन्च करेगी। अगर आप इस कार को खरीदना चाहते हैं तो कंपनी ने इस कार के लिए बुकिंग भी ओपन कर दी है। भारतीय बाजार में हुंडई Verna मारुति सुजुकी सियाज, स्कोडा स्लाविया, वोक्सवैगन वर्टस के साथ-साथ होंडा सिटी को टक्कर देगी। 

डिजाइन

नई-जेनरेशन Hyundai Verna का प्रोडक्शन वेरिएंट अभी तक सामने नहीं आया है, लेकिन कंपनी ने इस कार का भी डिजाइन काफी दमदार बनाया है। अपडेटेड हुंडई का नया वेरिएंट सेंसुअस स्पोर्टीनेस को दर्शाता है। इसमें सामने की तरफ स्प्लिट-हेडलैंप सेटअप दिया जाएगा, जिसमें एक बड़ा रेडिएटर ग्रिल मिलता है। इसके लुक को और निखारने के लिए कंपनी ने इसमें चौड़ाई वाली एलईडी डीआरएल पट्टी बोनट पर दिए हैं। साइड्स की बात करें तो सेडान में स्लोपिंग रूफलाइन, शानदार दिखने वाले डायमंड-कट अलॉय व्हील्स और एलईडी टेल लाइट्स भी मिल सकते हैं। जबकि रियर-एंड डिज़ाइन का खुलासा होना बाकी है। नई जनरेशन की वरना पहले की तुलना में लंबी होगी।

इंजन

कंपनी नई जनरेशन की वरना को दो पेट्रोल इंजन ऑप्शन के साथ पेश करेगी, जिसमें मौजूदा 1.5-लीटर एनए पेट्रोल इंजन शामिल है जो 115 पीएस और 144 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। साथ ही एक नया 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन है जो अधिकतम 160 पीएस की पावर 253 एनएम का पीक टॉर्क जनरेट करता है। नया टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन 1.0-लीटर थ्री-पॉट यूनिट (120 पीएस/172 एनएम) को रिप्लेस करेगा जो वर्तमान में सेडान के साथ आता है।

फीचर्स

कंपनी इस कार में फीचर्स की लंबी लिस्ट देने वाली है। सुविधा के रुप में इसे काफी शानदार बनाया गया है, जो पहले से काफी अलग होगी। कंपनी ने अभी तक इसके फीचर्स का विवरण नहीं किया है, लेकिन उम्मीद है कि इसमें एक बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम होगा। कनेक्टेड-कार तकनीक, एक डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, वेनटिलेंटेड फ्रंट सीट, इलेक्ट्रिक सनरूफ, 360-डिग्री कैमरा, 6 एयरबैग जैसे फीचर इसमें मिल सकते हैं।

सेफ्टी में नो कॉम्प्रोमाइज

2023 Hyundai Verna के ऑटोनॉमस इमरजेंसी ब्रेकिंग, एडेप्टिव क्रूज कंट्रोल, लेन-कीप असिस्ट ,एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) से लैस  हो सकते हैं। आपको बता दें, अभी तक Honda City (e:HEV) सेगमेंट में ADAS तकनीक के साथ पेश की जाने वाली एकमात्र मध्यम आकार की सेडान है, लेकिन यह बहुत जल्द ही नई वरना से जुड़ जाएगी।

Hyundai का नाम 

इस बात से कोई भी इनकार नहीं कर सकता है कि नयी जनरेशन Verna, Hyundai के नाम के कारण अधिक फेमस है। शुरु से ही Hyundai Verna भारतीय बाजार में एक नाम वाली कार रही है। इसका फायदा भी इस गाड़ी को मिल सकता है।

ये भी पढ़ें-

Mercedes E-Class में लें TikTok का मजा... केबिन के अंदर बैठते ही मिलेगी लग्जरी फील

Google और Mercedes Benz की साझेदारी से कार चलाना होगा और आसान, नई टेक्नोलॉजी से लैस होंगी गाड़ियां