UP Weather Update: मई में गर्मी के तेवर तल्ख, मेरठ में पारा फिर 40 के पार; दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा
मई में गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। शनिवार को तापमान एक बार फिर 40 डिग्री के पार दर्ज किया गया। रात में न्यूनतम तापमान में 3.5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई यह 24.7 डिग्री पहुंच गया। यह सीजन का अब तक सर्वाधिक न्यूनतम तापमान रहा। वहीं पांच मई को होने वाली बरसात की संभावनाएं अब धूमिल हो गई हैं।
जागरण संवाददाता, मेरठ। मई में गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। शनिवार को तापमान एक बार फिर 40 डिग्री के पार दर्ज किया गया। रात में न्यूनतम तापमान में 3.5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई यह 24.7 डिग्री पहुंच गया। यह सीजन का अब तक सर्वाधिक न्यूनतम तापमान रहा। वहीं पांच मई को होने वाली बरसात की संभावनाएं अब धूमिल हो गई हैं।
शनिवार को सुबह साढ़े 11 बजे ही 33 डिग्री पहुंच गया। दोपहर ढ़ाई बजे के बाद यह 40.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। इसके पहले शुक्रवार को भी अधिकतम तापमान 40.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। शनिवार को हवाएं और सूरज की तेज धूप की जुगलबंदी लोगों के लिए असहनीय हो गई।
दोपहर में सार्वजनिक स्थलों पर सन्नाटा
दोपहर में बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर सन्नाटा छाया रहा। दोपहर तीन बजे के बाद कुछ देर के लिए सूरज बादलों के बीच ओझल हो गया। अधिकतम तापमान 40.3 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तापमान 40 डिग्री के आसपास बने रहने की संभावना जताई है। वहीं न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। नौ से 11 मई के बीच प्री मानसून बरसात देखने को मिल सकती है।