BJP Candidate Hansraj Hans: हंसराज हंस का नया अंदाज...पार्क में लोगों के साथ किया भांगड़ा, समर्थकों के साथ खिंचवाई फोटो
पंजाब के फरीदकोट से बीजेपी प्रत्याशी हंसराज हंस जॉली मूड में दिखे। हंसराज हंस ने पार्क में लोगों के साथ अपने ही फेमस गाने पर भांगड़ा किया। इस दौरान हंस राज हंस ने करीबन तीन से चार मिनट उनके साथ भांगड़ा किया और बाद में अन्य लोगों से मिले। यहां पर ही महिलाओं के एक ग्रुप ने उनके लिए चाय का बंदोबस्त किया और उनके साथ फोटो भी खिंचवाई।
जागरण संवाददाता, लुधियाना। चुनाव में व्यस्त हंस राज हंस (BJP Candidate Hansraj Hans) का नया रूप देखने को मिला है। वह सुबह सैर के समय नेचर पार्क में सैर कर रहे लोगों से मिल रहे थे।
इसी दौरान उनका बेहद फेमस गीत 'नच्चन तों पहलां होका दियांगे' बजाकर लोग भांगड़ा कर रहे थे। जैसे ही वह उनके पास गए तो वह भी जाते ही उनके साथ भंगड़ा करने लगे।
फैंस के साथ खिंचवाई फोटो
इस दौरान हंस राज हंस ने करीबन तीन से चार मिनट उनके साथ भांगड़ा किया और बाद में अन्य लोगों से मिले। यहां पर ही महिलाओं के एक ग्रुप ने उनके लिए चाय का बंदोबस्त किया और उनके साथ फोटो भी खिंचवाई। पहली बार है कि चुनाव प्रचार के दौरान हंस राज हंस इस तरह जॉली मूड में दिखे हैं।
यह भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: भाजपा ने दिल्ली के इस सांसद को पंजाब के फरीदकोट से उतारा, जारी की प्रत्याशियों की 8वीं सूची
फरीदकोट से हैं उम्मीदवार
लोकप्रसिद्ध पंजाबी सिंगर को भाजपा ने पंजाब के फरीदकोट से चुनावी रण में उतारा है। इस सीट पर आम आदमी पार्टी ने पंजाबी गायक करमजीत अनमोल को टिकट दिया है। अब पंजाब की इस सीट पर सुरों के सरताजों के बीच मुकाबला देखने को मिलेगा।