Move to Jagran APP

Delhi Weather: गर्मी से राहत बरकरार, दिल्ली में सामान्य से नीचे रहा तापमान; जानें आज कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली का अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री रिकार्ड किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 19.3 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा में नमी का स्तर 51 से 17 प्रतिशत तक रहा। मौसम विभाग का अनुमान है कि तेज हवा का यह क्रम शुक्रवार को भी बना रहेगा। दिन के समय 25 से 35 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली हवा चलेगी। अधिकतम तापमान 38 और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।

By sanjeev Gupta Edited By: Sonu Suman Published: Fri, 03 May 2024 06:00 AM (IST)Updated: Fri, 03 May 2024 06:00 AM (IST)
गर्मी से राहत बरकरार, दिल्ली में सामान्य से नीचे रहा तापमान।

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। हवाओं में ठंडक के चलते दिल्ली में गर्मी से राहत बृहस्पतिवार को भी बरकरार रही। अधिकतम तापमान सामान्य से चार तो न्यूनतम पांच डिग्री नीचे रिकार्ड किया गया।

loksabha election banner

यूं दिल्ली में सुबह ही धूप खिल गई थी। लेकिन करीब 25 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिली। यह हवा उच्च हिमालयी क्षेत्रों की तरफ से आ रही है, जहां अच्छी बर्फबारी और वर्षा होने से हवा में ठंडक बनी हुई है। इससे दिल्ली के तापमान में भी गिरावट देखने को मिल रही है।

अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री रिकार्ड 

बृहस्पतिवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री रिकार्ड किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 19.3 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा में नमी का स्तर 51 से 17 प्रतिशत तक रहा। मौसम विभाग का अनुमान है कि तेज हवा का यह क्रम शुक्रवार को भी बना रहेगा। दिन के समय 25 से 35 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली हवा चलेगी। जबकि, अधिकतम तापमान 38 और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है।

हवा की गति 45 किलोमीटर प्रति घंटे तक

शनिवार को एक बार फिर मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। धूल भरी आंधी के साथ दिल्ली में कहीं-कहीं बूंदाबांदी हो सकती है। हवा की गति 45 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रहने का पूर्वानुमान है। दूसरी तरफ मौसम की मेहरबानी से दिल्ली की हवा साफ बनी हुई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक बृहस्पतिवार को एक्यूआइ 196 रहा। इस स्तर की हवा को 'मध्यम' श्रेणी में रखा जाता है।

ये भी पढ़ेंः Delhi School Bomb Threat: स्कूलों को धमकी मामले में दिल्ली पुलिस ने रूस की एजेंसी से किया संपर्क


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.