Move to Jagran APP

Congress Candidates In Haryana: हरियाणा में कांग्रेस ने उतारे अपने 10 महारथी, गुरुग्राम सीट पर राज बब्बर पर खेला दांव

कांग्रेस ने हरियाणा में अंतिम सीट पर अपने उम्मीदवार के नाम की घोषणा कर दी है। कांग्रेस ने राज बब्बर को गुरुग्राम से अपना प्रत्याशी घोषित किया है। वहीं राज बब्बर गुरुग्राम में बीजेपी के प्रत्याशी राव इंद्रजीत के साथ मुकाबला करते हुए नजर आएंगे। कांग्रेस ने राजबब्बर के नाम की घोषणा करने के साथ ही हरियाणा की 10 लोकसभा सीटों पर अपने सभी प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है।

By Deepak Saxena Edited By: Deepak Saxena Published: Tue, 30 Apr 2024 10:27 PM (IST)Updated: Tue, 30 Apr 2024 10:27 PM (IST)
हरियाणा में कांग्रेस ने उतारे अपने 10 महारथी।

डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़। हरियाणा में कांग्रेस ने अपनी अंतिम सीट गुरुग्राम पर भी अपने उम्मीदवार के नाम की घोषणा कर दी है। कांग्रेस ने अभिनेता से राजनीति में उतरे राज बब्बर को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। राज बब्बर के नाम के साथ ही हरियाणा में कांग्रेस ने 10 लोकसभा सीटों पर अपने प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी है। वहीं, हरियाणा में आप और कांग्रेस के गठबंधन के चलते कुरुक्षेत्र से डॉ. सुशील गुप्ता मैदान पर हैं।

loksabha election banner

कांग्रेस ने हरियाणा की 10 सीटों पर उतारे अपने उम्मीदवार

हरियाणा की 10 लोकसभा सीटों पर कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। पहली लिस्ट में हरियाणा की आठ लोकसभा सीटों में से सात पर अपनी पसंद के उम्मीदवार घोषित करवाकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा (Bhupinder Singh Hooda) ने कांग्रेस हाईकमान में अपनी मजबूत पकड़ का अहसास कराया। वहीं, कुरुक्षेत्र सीट पर आप और कांग्रेस गठबंधन के चलते आप ने डॉ. सुशील गुप्ता पर अपना दांव खेला है।

वहीं, अंबाला से वरुण चौधरी, सिरसा से कुमारी सैलजा, हिसार से जयप्रकाश, करनाल से दिव्यांशु बुद्धिराजा, रोहतक से दीपेंद्र हुड्डा, भिवानी-महेंद्रगढ़ से राव दान सिंह, सोनीपत से सतपाल ब्रह्यचारी, फरीदाबाद से महेंद्र प्रताप और गुरुग्राम से राज बब्बर को मैदान पर उतारा है।

लोकसभा सीट
कांग्रेस उम्मीदवार
अंबाला वरुण चौधरी
सिरसा कुमारी सैलजा
हिसार जय प्रकाश
करनाल दिव्यांशु बुद्धिराजा
रोहतक दीपेंद्र हुड्डा
भिवानी महेंद्रगढ़ राव दान सिंह
सोनीपत सतपाल ब्रह्मचारी
फरीदाबाद महेंद्र प्रताप
गुरुग्राम राज बब्बर
कुरुक्षेत्र डॉ. सुशील गुप्ता

ये भी पढ़ें: Haryana News: महिलाओं के श्रृंगार का सामान सहित चुनाव चिह्न में निर्दलीय उम्मीदवारों को मिलेंगे जूते-चप्पल और कूड़ेदान

ये भी पढ़ें: Jind Crime News: साली की फेसबुक अकाउंट पर जीजा ने कर दिया ऐसा कमेंट, की घर आ गई पुलिस; जानें पूरा मामला


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.