Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जापान में पहली बार 'आर्टिफिशियल इंटेलिजेंट' लड़का बना नागरिक

    By Kishor JoshiEdited By:
    Updated: Sun, 05 Nov 2017 03:41 PM (IST)

    सात साल के लडके की तरह लगने वाले एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंट' लडके को जापान ने नागरिक का दर्जा दे दिया है।

    जापान में पहली बार 'आर्टिफिशियल इंटेलिजेंट' लड़का बना नागरिक

    टोक्यो (एजेंसी)।  जापान के मध्य टोक्यो में शनिवार को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंट' लड़के को नागरिक का दर्जा दे दिया गया। यह एक वर्चुअल पात्र है जो किसी सात साल के लड़के की तरह लगता है। 'शिबुया मिरई' नामक इस लडके का वैसे तो शारीरिक तौर पर वजूद नहीं है लेकिन वह मैसेजिंग एप 'लाइन' के जरिए लोगों से बातचीत कर सकता है। यहां तक की संदेशों का जवाब भी दे सकता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इसके साथ शिबुया मिरई जापान का पहला और शायद दुनिया का पहला आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पात्र बन गया है जिसका नाम असल जिंदगी की स्थानीय रजिस्ट्री में दर्ज किया गया है। मशीनों द्वारा दिखाई जाने वाली बुद्घिमता को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कहा जाता है। टोक्यो में फैशन के प्रति रूचि रखने वाले युवाओं के लिए मशहूर उपनगरीय क्षेत्र शिबुया ने इस पात्र को विशेषष निवासी का सर्टिफिकेट दिया हैं।

    जापानी भाषषा में मिरई का मतलब भविष्य होता है। इंसानों से मिलना है पसंद शिबुया ने कहा कि इस प्रोजेक्ट का उद्देश्य प्रांत की स्थानीय सरकार को निवासियों और अधिकारियों को उनकी राय सुनने के प्रति ज्यादा अनुकूल बनाना है। इस पात्र को संयुक्त रूप से विकसित करने वाले माइक्रोसॉफ्ट के साथ एक बयान में शिबुया ने बताया कि उसे तस्वीरें लेने और लोगों को देखने का शौक है। उसे लोगों से बात करना पसंद है।

    यह भी पढ़ें: बुश के बाद ट्रंप कर रहे हैं एशिया का सबसे लंबा दौरा, पहुंचे जापान

    यह भी पढ़ें: डोनाल्‍ड ट्रंप उत्‍तर कोरिया को घेरने एशियाई दौरे पर निकले, जापान है पहला पड़ाव