Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    GES 2017: ट्रंप ने की इवांका की सराहना

    By Monika MinalEdited By:
    Updated: Wed, 29 Nov 2017 02:04 PM (IST)

    हैदराबाद में आयोजित जीइएस 2017 में इवांका ट्रंप ने महिला एंटरप्रेन्‍योरशिप की महत्‍ता पर जोर देते हुए इसे आगे बढ़ाने की बात कही।

    GES 2017: ट्रंप ने की इवांका की सराहना

    वाशिंगटन (प्रेट्र)। अमेरिका के राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने बेटी व सलाहकार इवांका ट्रंप द्वारा भारत में महिला एंटरप्रेन्‍योर को बढ़ावा और समर्थन देने की सराहना की।

    फिलहाल इवांका भारत में ग्‍लोबल एंटरप्रेन्‍योरशिप समिट में हाइ-प्रोफाइल अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्‍व कर रही हैं। इवांका का यह पहला भारत दौरा नहीं है। लेकिन राष्‍ट्रपति के वरिष्‍ठ सलाहकार के तौर पर यह उनका पहला भारत दौरा है। ट्रंप ने देर रात ट्वीट कर कहा-‘Great work Ivanka।’

    संयुक्‍त राष्‍ट्र में अमेरिकी राजदूत निकी हैली ने भी 36 वर्षीय इवांका ट्रंप की प्रशंसा की। हैली ने ट्वीट कर कहा, ‘भारत में इवांका को महिला एंटरप्रेन्‍योर को बढ़ावा देते देख हैरान हूं।‘ ट्रंप प्रशासन में हैली उच्‍च स्‍तरीय भारतीय अमेरिकी हैं। किसी राष्‍ट्रपति के शासनकाल में हैली अब तक की पहली भारतीय अमेरिकी हैं जो कैबिनेट में अपनी सेवा दे रही हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अमेरिकी विदेश मंत्रालय की प्रवक्‍ता हीथर नार्ट ने भी इवांका की प्रशंसा की। उन्होंने कहा, महिला एंटरप्रेन्‍योरशिप पर बोलने वाला इवांका से अच्‍छा कोई और प्रतिनिधि ट्रंप प्रशासन में नहीं। यह आठवां वार्षिक जीइएस है और पहली बार साउथ एशिया में हो रहा है। इससे क्षेत्र का उद्यमिता के क्षेत्र में विकास व उपलब्‍धियों का पता चलता है।

    यह भी पढ़ें:अपने स्‍पीच में इवांका ने इस भारतीय महिला का नाम ले दिया सम्‍मान